logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंद्राराऊ उप जिला अधिकारी ने घरेलू गैस का स्टॉक किया चेक *सिकंद्राराऊ में गैस की आपूर्ति को लेकर उप जिला अधिकारी ने किया धरातल पर निरीक्षण* एंकर बाइट , पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है की एलपीजी गैस के घरेलू सिलेंडर को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते लोगों में इन अफवाह को लेकर भारी मारामारी, और इतनी अफवाह से पूरी तरीके से अफवाहों का बाजार गर्म है *इन सभी बातों के मध्य नजर आज दिनांक 12 मार्च दिन गुरुवार को उप जिला जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ पूरदिल नगर रोड स्थित एचपी गैस, और इंडियन गैस गोदाम का निरीक्षण किया जहां साफ तौर से लगभग 900 से अधिक मात्रा में घरेलू गैस के सिलेंडर पाए गए, जहां उप जिला अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर से स्पष्ट कहा है की यहा जांच चलाई जा रही है जहां धरातल पर आकर देखा तो सिलेंडर की पूर्ति पर्याप्त है कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है इन सभी बातों को देखते हुए नगर की जनता से उप जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ना ध्यान देते हुए सही निर्णय लेने का निर्देश दिया है उन्होंने साफ कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें और एजेंसी से जाकर अपना सिलेंडर प्राप्त करें, साथ ही गैस स्वामियों का कहना है कि कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है वह 24 घंटे सेवा में आकर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और सिलेंडर की भरपूर मात्रा उपलब्ध है*

on 12 March
user_Mohit kumar
Mohit kumar
सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
on 12 March

सिकंद्राराऊ उप जिला अधिकारी ने घरेलू गैस का स्टॉक किया चेक *सिकंद्राराऊ में गैस की आपूर्ति को लेकर उप जिला अधिकारी ने किया धरातल पर निरीक्षण* एंकर बाइट , पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है की एलपीजी गैस के घरेलू सिलेंडर को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते लोगों में इन अफवाह को लेकर भारी मारामारी, और इतनी अफवाह से पूरी तरीके से अफवाहों का बाजार गर्म है *इन सभी बातों के मध्य नजर आज दिनांक 12 मार्च दिन गुरुवार को उप जिला जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ पूरदिल नगर रोड स्थित एचपी गैस, और इंडियन गैस गोदाम का निरीक्षण किया जहां साफ तौर से लगभग 900 से अधिक मात्रा में घरेलू गैस के सिलेंडर पाए गए,

जहां उप जिला अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर से स्पष्ट कहा है की यहा जांच चलाई जा रही है जहां धरातल पर आकर देखा तो सिलेंडर की पूर्ति पर्याप्त है कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है इन सभी बातों को देखते हुए नगर की जनता से उप जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ना ध्यान देते हुए सही निर्णय लेने का निर्देश दिया है उन्होंने साफ कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें और एजेंसी से जाकर अपना सिलेंडर प्राप्त करें, साथ ही गैस स्वामियों का कहना है कि कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है वह 24 घंटे सेवा में आकर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और सिलेंडर की भरपूर मात्रा उपलब्ध है*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
    3
    सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई।
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
    4
    हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में  लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर  शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों  ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई,  जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाबा साहब की जयन्ती पर आप सभी को माथुर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनायें ।
    1
    बाबा साहब की जयन्ती  पर आप सभी को  माथुर परिवार  की ओर से हार्दिक शुभकामनायें ।
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। कस्बा सासनी के बच्चा पार्क से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। कस्बा सासनी के विभिन्न बाजारों व मार्गों से होकर निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भारी भी मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पारस कॉलोनी में प्रभात फेरी का समापन किया गया।
    1
    जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। कस्बा सासनी के बच्चा पार्क से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। कस्बा सासनी के विभिन्न बाजारों व मार्गों से होकर निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भारी भी मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पारस कॉलोनी में प्रभात फेरी का समापन किया गया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अतरौली: गंगीरी में बिना परमिट दौड़ रही बस पर शिकंजा, दिल्ली तक करा रही थी यात्रियों को सफर अतरौली: गंगीरी में बिना परमिट दौड़ रही बस पर शिकंजा, दिल्ली तक करा रही थी यात्रियों को सफर
    1
    अतरौली: गंगीरी में बिना परमिट दौड़ रही बस पर शिकंजा, दिल्ली तक करा रही थी यात्रियों को सफर
अतरौली: गंगीरी में बिना परमिट दौड़ रही बस पर शिकंजा, दिल्ली तक करा रही थी यात्रियों को सफर
    user_अतरौली TIMES
    अतरौली TIMES
    Local News Reporter Atrauli, Aligarh•
    8 hrs ago
  • गंगीरी में डग्गेमार बस पर कार्रवाई, मचा हड़कंप
    1
    गंगीरी में डग्गेमार बस पर कार्रवाई, मचा हड़कंप
    user_Deepak Kushwaha
    Deepak Kushwaha
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झाँसी में गैस एजेंसी कर्मचारियों ने युवक को पीटा बुकिंग के बावजूद ये युवक कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहा था. गैस सिलिंडर को लेकर ही इसकी एजेंसी कर्मचारियों से बहस हुई. फिर युवक को जमकर मारा गया।
    1
    झाँसी में गैस एजेंसी कर्मचारियों ने युवक को पीटा
बुकिंग के बावजूद ये युवक कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहा था. गैस सिलिंडर  को लेकर ही इसकी एजेंसी कर्मचारियों से बहस हुई. फिर युवक को जमकर मारा गया।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सासनी में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे, उन्होंने उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया जो मजलूम और शोषित थे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे तो ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण करने में हम अपना सहयोग कर सकते है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर दुनियां को यह दिखाना है कि हमारा देश भी किसी से कम नहीं। मंगलवार को यह उद्गार डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर शहीद पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रकट किए। उन्होंने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति कहा कि यदि संविधान नहीं होता तो आज मजलूम को न्याय नहीं मिल पाता। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकटकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहीद पार्क से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बच्चा पार्क, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, प्रकाश एकाडमी, के एल जैन इंटर कालेज, शिक्षक नगर कालोनी मार्ग, रामवती पेट्रोल पंप, कोतवाली चैराहा नानऊ रोड, होते हुए पारस कालोनी पहुंची जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान उनके अनुयायियों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रेम चन्द्र एडवोकेट, उमेश चैधरी, अजीत गौतम, छीतरमल, मुन्नालाल जाटव, दिनेश चंद्र सरदा नगला, सुशील कुमार जाटव, जयप्रकाश, मुहर सिंह, मेघ सिंह एडवोकेट, देव प्रकाश सगर, रामसिंह, विजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल कांटे वाले, धर्मेश गौतम, विनोद कुमार, भूप सिंह, जितेन्द्र, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, निरंजन सिंह पतरौल, रवि गौतम, फतेह सिंह, विजय सिंह राना, कंचन सिंह, हरचरन लाल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
    2
    सासनी में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे, उन्होंने उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया जो मजलूम और शोषित थे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे तो  ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण करने में हम अपना सहयोग कर सकते है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर दुनियां को यह दिखाना है कि हमारा देश भी किसी से कम नहीं।
मंगलवार को यह उद्गार डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर शहीद पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रकट किए। उन्होंने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति कहा कि यदि संविधान नहीं होता तो आज मजलूम को न्याय नहीं मिल पाता। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकटकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहीद पार्क से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बच्चा पार्क, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, प्रकाश एकाडमी, के एल जैन इंटर कालेज, शिक्षक नगर कालोनी मार्ग, रामवती पेट्रोल पंप, कोतवाली चैराहा नानऊ रोड, होते हुए पारस कालोनी पहुंची जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान उनके अनुयायियों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान  प्रेम चन्द्र एडवोकेट, उमेश चैधरी, अजीत गौतम, छीतरमल, मुन्नालाल जाटव, दिनेश चंद्र सरदा नगला, सुशील कुमार जाटव, जयप्रकाश, मुहर सिंह, मेघ सिंह एडवोकेट, देव प्रकाश सगर, रामसिंह, विजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल कांटे वाले, धर्मेश गौतम, विनोद कुमार, भूप सिंह, जितेन्द्र, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, निरंजन सिंह पतरौल, रवि गौतम, फतेह सिंह, विजय सिंह राना, कंचन सिंह, हरचरन लाल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू कार्यालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा व वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल सिंह द्वारा धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ फीता काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया, इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाज सेवियों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मेंडू के समस्त सभासदगण व नगर के सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
    1
    जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू कार्यालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा व वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल सिंह द्वारा धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ फीता काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया, इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाज सेवियों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मेंडू के समस्त सभासदगण व नगर के सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.