दलितों के मसीहाभारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर धूमधाम के साथ निकली प्रभात फेरी सासनी में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे, उन्होंने उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया जो मजलूम और शोषित थे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे तो ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण करने में हम अपना सहयोग कर सकते है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर दुनियां को यह दिखाना है कि हमारा देश भी किसी से कम नहीं। मंगलवार को यह उद्गार डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर शहीद पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रकट किए। उन्होंने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति कहा कि यदि संविधान नहीं होता तो आज मजलूम को न्याय नहीं मिल पाता। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकटकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहीद पार्क से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बच्चा पार्क, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, प्रकाश एकाडमी, के एल जैन इंटर कालेज, शिक्षक नगर कालोनी मार्ग, रामवती पेट्रोल पंप, कोतवाली चैराहा नानऊ रोड, होते हुए पारस कालोनी पहुंची जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान उनके अनुयायियों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रेम चन्द्र एडवोकेट, उमेश चैधरी, अजीत गौतम, छीतरमल, मुन्नालाल जाटव, दिनेश चंद्र सरदा नगला, सुशील कुमार जाटव, जयप्रकाश, मुहर सिंह, मेघ सिंह एडवोकेट, देव प्रकाश सगर, रामसिंह, विजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल कांटे वाले, धर्मेश गौतम, विनोद कुमार, भूप सिंह, जितेन्द्र, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, निरंजन सिंह पतरौल, रवि गौतम, फतेह सिंह, विजय सिंह राना, कंचन सिंह, हरचरन लाल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
दलितों के मसीहाभारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर धूमधाम के साथ निकली प्रभात फेरी सासनी में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे, उन्होंने उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया जो मजलूम और शोषित थे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे तो ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण करने में हम अपना सहयोग कर सकते है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर दुनियां को यह दिखाना है कि हमारा देश भी किसी से कम नहीं। मंगलवार को यह उद्गार डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर शहीद पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रकट किए। उन्होंने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति कहा कि यदि संविधान नहीं होता तो आज मजलूम को न्याय नहीं मिल पाता। अन्य वक्ताओं ने भी अपने
विचार प्रकटकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहीद पार्क से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बच्चा पार्क, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, प्रकाश एकाडमी, के एल जैन इंटर कालेज, शिक्षक नगर कालोनी मार्ग, रामवती पेट्रोल पंप, कोतवाली चैराहा नानऊ रोड, होते हुए पारस कालोनी पहुंची जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान उनके अनुयायियों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रेम चन्द्र एडवोकेट, उमेश चैधरी, अजीत गौतम, छीतरमल, मुन्नालाल जाटव, दिनेश चंद्र सरदा नगला, सुशील कुमार जाटव, जयप्रकाश, मुहर सिंह, मेघ सिंह एडवोकेट, देव प्रकाश सगर, रामसिंह, विजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल कांटे वाले, धर्मेश गौतम, विनोद कुमार, भूप सिंह, जितेन्द्र, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, निरंजन सिंह पतरौल, रवि गौतम, फतेह सिंह, विजय सिंह राना, कंचन सिंह, हरचरन लाल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
- देश भर में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' शुरू किया गया है। इसी कड़ी में हाथरस के सासनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 27 तारीख को पूरे भारत में गौ सेवक और सनातनी एकजुट होकर 'गौ सम्मान दिवस' मनाएंगे। इस दिन सभी गौ प्रेमी अपनी-अपनी तहसील पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। सासनी में इस अभियान की कमान मोहित भाई और कृष्ण गोपाल शास्त्री को सौंपी गई है। स्थानीय मंदिरों के महंत और साधु-संतों को अग्रणी भूमिका में रखा गया है, जिनके मार्गदर्शन में गौ सेवक कार्य करेंगे। अभियान को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9015777723) भी जारी किया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट बांट रहे हैं और लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।2
- हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन 25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा 2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़ हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार2
- जनपद हाथरस शहर में संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी अलीगढ़ रोड स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची, बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।1
- अलीगढ़ के कस्बा गोंडा में भारत के संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष में फीता काटकर गोंडा ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी एवं विशाल चौधरी नगला दरबर ने फीता काटकर किया उद्घाटन1
- Post by डॉ राहुल कुमार2
- जिला हाथरस तहसील सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकना कलां में बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल जी ने फीता काटकर माला अर्पण किया4
- परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा काका जी को चुना गया1
- सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया3