Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन 25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा 2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़ हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
Journalists Sasni
हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन 25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा 2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़ हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,4
- जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। कस्बा सासनी के बच्चा पार्क से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। कस्बा सासनी के विभिन्न बाजारों व मार्गों से होकर निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भारी भी मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पारस कॉलोनी में प्रभात फेरी का समापन किया गया।1
- अलीगढ :-जनपद के खैर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयगढ़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली की 11000 वोल्ट लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसानों की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरि सिंह पुत्र थान सिंह और सुरेश चंद्र पुत्र वासुदेव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक बिजली लाइन से चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 14 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना के समय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। आरोप है। कि सूचना देने के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिससे वे काफी आहत और परेशान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है। कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी सहायता या राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है।कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली लाइनों की नियमित जांच कराई जाए।फिलहाल घटना के बाद गांव में मायूसी का माहौल है। और किसान अपनी फसल के नुकसान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- Post by डॉ राहुल कुमार4
- Post by AP NEWS NEWS1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- सासनी में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे, उन्होंने उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया जो मजलूम और शोषित थे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे तो ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण करने में हम अपना सहयोग कर सकते है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर दुनियां को यह दिखाना है कि हमारा देश भी किसी से कम नहीं। मंगलवार को यह उद्गार डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर शहीद पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रकट किए। उन्होंने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति कहा कि यदि संविधान नहीं होता तो आज मजलूम को न्याय नहीं मिल पाता। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकटकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहीद पार्क से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बच्चा पार्क, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, प्रकाश एकाडमी, के एल जैन इंटर कालेज, शिक्षक नगर कालोनी मार्ग, रामवती पेट्रोल पंप, कोतवाली चैराहा नानऊ रोड, होते हुए पारस कालोनी पहुंची जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान उनके अनुयायियों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रेम चन्द्र एडवोकेट, उमेश चैधरी, अजीत गौतम, छीतरमल, मुन्नालाल जाटव, दिनेश चंद्र सरदा नगला, सुशील कुमार जाटव, जयप्रकाश, मुहर सिंह, मेघ सिंह एडवोकेट, देव प्रकाश सगर, रामसिंह, विजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल कांटे वाले, धर्मेश गौतम, विनोद कुमार, भूप सिंह, जितेन्द्र, राहुल प्रकाश, के एस विधाता, निरंजन सिंह पतरौल, रवि गौतम, फतेह सिंह, विजय सिंह राना, कंचन सिंह, हरचरन लाल, आदि का विशेष सहयोग रहा।2
- जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू कार्यालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा व वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल सिंह द्वारा धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ फीता काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया, इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाज सेवियों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मेंडू के समस्त सभासदगण व नगर के सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- Post by डॉ राहुल कुमार1