अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी,
पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से
होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित
बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
- देश भर में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' शुरू किया गया है। इसी कड़ी में हाथरस के सासनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 27 तारीख को पूरे भारत में गौ सेवक और सनातनी एकजुट होकर 'गौ सम्मान दिवस' मनाएंगे। इस दिन सभी गौ प्रेमी अपनी-अपनी तहसील पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। सासनी में इस अभियान की कमान मोहित भाई और कृष्ण गोपाल शास्त्री को सौंपी गई है। स्थानीय मंदिरों के महंत और साधु-संतों को अग्रणी भूमिका में रखा गया है, जिनके मार्गदर्शन में गौ सेवक कार्य करेंगे। अभियान को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9015777723) भी जारी किया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट बांट रहे हैं और लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।2
- हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन 25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा 2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़ हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार2
- जनपद हाथरस शहर में संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी अलीगढ़ रोड स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची, बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।1
- अलीगढ़ के कस्बा गोंडा में भारत के संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष में फीता काटकर गोंडा ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी एवं विशाल चौधरी नगला दरबर ने फीता काटकर किया उद्घाटन1
- Post by डॉ राहुल कुमार2
- जिला हाथरस तहसील सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकना कलां में बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल जी ने फीता काटकर माला अर्पण किया4
- परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा काका जी को चुना गया1
- सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया3