logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17/03/2026 को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय सरपतहा ज्ञानपुर भदोही समय 11 बजे दिन से उ

1 hr ago
user_ज्वाला प्रसाद
ज्वाला प्रसाद
औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

17/03/2026 को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय सरपतहा ज्ञानपुर भदोही समय 11 बजे दिन से उ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UPSI एग्जाम में छपे सवाल पर सपा नेता सतीश मिश्रा ने सवर्ण विधायक और सांसद को घेरते हुए अपने समाज से अपील किया की ऐसे विधायक और सांसदो को अंगवस्त और स्मृतिचिह्न के जगह कफ़न और चूड़ी भेट करने के लिए अपील किया!
    1
    UPSI एग्जाम में छपे सवाल पर सपा नेता सतीश मिश्रा ने सवर्ण विधायक और सांसद को घेरते हुए अपने समाज से अपील किया की ऐसे विधायक और सांसदो को अंगवस्त और स्मृतिचिह्न के जगह कफ़न और चूड़ी भेट करने के लिए अपील किया!
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    15 hrs ago
  • थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.02.2026 को वादी किशोरी लाल पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 15.03.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —* 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । *पंजीकृत अभियोग —* मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —* उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
    1
    थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.02.2026 को वादी किशोरी लाल पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 15.03.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
2. गोलू पुत्र राजेन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —*
उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी: बेटे ने मां की सिर कुचलकर की हत्या, इलाके में सनसनी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भुल्लनपुर स्थित पंचायत भवन के समीप एक युवक ने अपनी ही मां की सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार घनश्याम नामक युवक का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया और सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तुरंत पकड़कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान और एसीपी रोहनिया संजिव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। इस मामले में मृतका के पुत्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    वाराणसी: बेटे ने मां की सिर कुचलकर की हत्या, इलाके में सनसनी
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भुल्लनपुर स्थित पंचायत भवन के समीप एक युवक ने अपनी ही मां की सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार घनश्याम नामक युवक का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया और सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तुरंत पकड़कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान और एसीपी रोहनिया संजिव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। इस मामले में मृतका के पुत्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तारागांव निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज यादव किसी आवश्यक कार्य से शाम के समय लाला बाजार, हंडिया स्थित पिलर नंबर-1 के पास गए थे। इसी दौरान अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल नीरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की असामयिक मृत्यु से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं, अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
    1
    प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तारागांव निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज यादव किसी आवश्यक कार्य से शाम के समय लाला बाजार, हंडिया स्थित पिलर नंबर-1 के पास गए थे। इसी दौरान अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल नीरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की असामयिक मृत्यु से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं, अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वाराणसी: अमूल बनास प्लांट के पास हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा यूपीएसआईडीसी स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप गोंड (35) पुत्र गुलाब गोंड निवासी स्थानीय क्षेत्र, सोमवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जब वह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में अमूल बनास कंपनी के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रही हाइड्रा वाहन (नंबर UP 65 FT 5050) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप गोंड सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल प्रदीप को आनन-फानन में पिंडरा स्थित विजय लक्ष्मी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर बीएचयू जा ही रहे थे कि रास्ते में ही प्रदीप गोंड ने दम तोड़ दिया। प्रदीप गोंड की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइड्रा वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृतक के परिजनों ने फूलपुर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    वाराणसी: अमूल बनास प्लांट के पास हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा यूपीएसआईडीसी स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप गोंड (35) पुत्र गुलाब गोंड निवासी स्थानीय क्षेत्र, सोमवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जब वह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में अमूल बनास कंपनी के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रही हाइड्रा वाहन (नंबर UP 65 FT 5050) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप गोंड सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल प्रदीप को आनन-फानन में पिंडरा स्थित विजय लक्ष्मी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर बीएचयू जा ही रहे थे कि रास्ते में ही प्रदीप गोंड ने दम तोड़ दिया।
प्रदीप गोंड की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइड्रा वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृतक के परिजनों ने फूलपुर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चौकी गांव में सड़क पर भरा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी मेजा,प्रयागराज । प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और पानी भरे गड्ढों के चलते लोग अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं और राहगीरों को गड्ढों का सही अंदाजा भी नहीं लग पाता। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों का पानी सड़क पर बहने से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच महीनों से सड़क की हालत बदहाल है। बरसात में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गांव के समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि कुछ ग्रामीण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। ग्राम प्रधान फत्ते बहादुर निषाद का कहना है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।
    1
    चौकी गांव में सड़क पर भरा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी
मेजा,प्रयागराज । प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और पानी भरे गड्ढों के चलते लोग अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं और राहगीरों को गड्ढों का सही अंदाजा भी नहीं लग पाता।
ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों का पानी सड़क पर बहने से समस्या और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच महीनों से सड़क की हालत बदहाल है। बरसात में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
गांव के समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि कुछ ग्रामीण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।
ग्राम प्रधान फत्ते बहादुर निषाद का कहना है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.