अमूल बनास प्लांट के पास हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया वाराणसी: अमूल बनास प्लांट के पास हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा यूपीएसआईडीसी स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप गोंड (35) पुत्र गुलाब गोंड निवासी स्थानीय क्षेत्र, सोमवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जब वह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में अमूल बनास कंपनी के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रही हाइड्रा वाहन (नंबर UP 65 FT 5050) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप गोंड सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल प्रदीप को आनन-फानन में पिंडरा स्थित विजय लक्ष्मी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर बीएचयू जा ही रहे थे कि रास्ते में ही प्रदीप गोंड ने दम तोड़ दिया। प्रदीप गोंड की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइड्रा वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृतक के परिजनों ने फूलपुर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- *अंतर्जनपदीय शिक्षा माफिया गैंगस्टर अभियुक्त 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी करने वाला मायापति दुबे द्वारा अपने गैंग के प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से त्रिपति ईंट उद्योग के नाम से ईंट भट्ठा का अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क* *उक्त कुर्की की कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट-*1
- चौबेपुर में सड़क हादसे के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम खबर है वाराणसी से जहा चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकला बाजार में रविवार दोपहर लगभग 3:50 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मछली विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कमौली निवासी साहिल हाशमी (लगभग 20 वर्ष) गौराकला बाजार में मछली बेचने का काम करता था। रविवार को वह वाराणसी मंडी से मछली लेकर अपनी दुकान गौराकला बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बाजार के पास पहुँचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीरेन्द्र सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।देखें हमारे संवादाता लईक आफताब की खास रिपोर्ट1
- yah ek prachar news hai10
- 17/03/2026 को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय सरपतहा ज्ञानपुर भदोही समय 11 बजे दिन से उ1
- Post by Rajesh Tiwari1
- रोड किनारे शराब पी रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, कई हिरासत में वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जिला जेल चौकी के पास सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कई लोग भागने लगे, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने और शांति भंग करने के आरोप में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे आम लोगों को असुविधा तथा यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक मर्यादा बनी रहे।1