logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान मंगलवार रात को किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और किसान हित में शीघ्र निर्णय लेने की कामना को लेकर तहसील कार्यालय के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान देर शाम तक डटे रहे और आहुति देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और कृषि उपज का लाभकारी दाम मिले तथा सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि किसान पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तब किसानों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए इस हवन-पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को भगवान तक पहुंचाने और सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के रूप में किया गया है। किसानों का कहना है कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ती लागत के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक तहसील कार्यालय के सामने उनका यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

1 hr ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान मंगलवार रात को किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और किसान हित में शीघ्र निर्णय लेने की कामना को लेकर तहसील कार्यालय के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान देर शाम तक डटे रहे और आहुति देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और कृषि उपज का लाभकारी दाम मिले तथा सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि किसान पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तब किसानों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए इस हवन-पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को भगवान तक पहुंचाने और सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के रूप में किया गया है। किसानों का कहना है कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ती लागत के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक तहसील कार्यालय के सामने उनका यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान मंगलवार रात को किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और किसान हित में शीघ्र निर्णय लेने की कामना को लेकर तहसील कार्यालय के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान देर शाम तक डटे रहे और आहुति देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और कृषि उपज का लाभकारी दाम मिले तथा सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि किसान पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तब किसानों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए इस हवन-पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को भगवान तक पहुंचाने और सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के रूप में किया गया है। किसानों का कहना है कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ती लागत के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक तहसील कार्यालय के सामने उनका यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
    1
    नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान मंगलवार रात को किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और किसान हित में शीघ्र निर्णय लेने की कामना को लेकर तहसील कार्यालय के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान देर शाम तक डटे रहे और आहुति देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और कृषि उपज का लाभकारी दाम मिले तथा सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि किसान पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तब किसानों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए इस हवन-पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को भगवान तक पहुंचाने और सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के रूप में किया गया है।

किसानों का कहना है कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ती लागत के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक तहसील कार्यालय के सामने उनका यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नर्मदापुरम जिले के डोलरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूडूगांव में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहाँ रहने वाले किसान बैजनाथ तोमर के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धान के रोपे पर सफाया नाशक दवाई का छिड़काव कर दिया। इस अज्ञात कृत्य के कारण किसान के 50 किलो धान के रोपे का पूरी तरह से सत्यानाश हो गया है, जिससे पीड़ित किसान बेहद परेशान है। डोलरिया क्षेत्र में लगातार ऐसी नई-नई घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। यहाँ कभी खेतों से मोटर की केबल डोरी चोरी होने की वारदातें सामने आ रही हैं, तो कभी अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा धान के रोपे में सफाया नाशक छिड़कने जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    1
    नर्मदापुरम जिले के डोलरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूडूगांव में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहाँ रहने वाले किसान बैजनाथ तोमर के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धान के रोपे पर सफाया नाशक दवाई का छिड़काव कर दिया। इस अज्ञात कृत्य के कारण किसान के 50 किलो धान के रोपे का पूरी तरह से सत्यानाश हो गया है, जिससे पीड़ित किसान बेहद परेशान है।

डोलरिया क्षेत्र में लगातार ऐसी नई-नई घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। यहाँ कभी खेतों से मोटर की केबल डोरी चोरी होने की वारदातें सामने आ रही हैं, तो कभी अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा धान के रोपे में सफाया नाशक छिड़कने जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नर्मदापुरम के पुरानी इटारसी में शुरू होने से पहले ही नई पाइपलाइन बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। नगर पालिका की गंभीर अनदेखी के चलते नियमों को ताक पर रखकर अंधाधुंध कनेक्शन ले लिए गए हैं, जिससे इस नई पाइपलाइन के फटने का खतरा बेहद बढ़ गया है। दूसरी तरफ, वार्ड नंबर 12 में पानी का भारी संकट गहराया हुआ है। इस विकट स्थिति के बीच पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने एक मददगार पहल करते हुए अपने खुद के घर से पानी देकर स्थानीय जनता की प्यास बुझाई है।
    1
    नर्मदापुरम के पुरानी इटारसी में शुरू होने से पहले ही नई पाइपलाइन बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। नगर पालिका की गंभीर अनदेखी के चलते नियमों को ताक पर रखकर अंधाधुंध कनेक्शन ले लिए गए हैं, जिससे इस नई पाइपलाइन के फटने का खतरा बेहद बढ़ गया है।

दूसरी तरफ, वार्ड नंबर 12 में पानी का भारी संकट गहराया हुआ है। इस विकट स्थिति के बीच पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने एक मददगार पहल करते हुए अपने खुद के घर से पानी देकर स्थानीय जनता की प्यास बुझाई है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नर्मदापुरम के पवारखेड़ा कृषि प्रक्षेत्र में जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से धान रोपाई का प्रदर्शन आयोजित किया गया। कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खेत में उतरकर पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन चलाकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान इन्हें अपनाकर खेती को लाभकारी बना सकें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन एक दिन में लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई करने में पूरी तरह सक्षम है, जिससे किसानों का समय, श्रम और लागत तीनों में उल्लेखनीय कमी आएगी और कृषि कार्य अधिक दक्षता व गुणवत्ता के साथ संपन्न होगा।
    3
    नर्मदापुरम के पवारखेड़ा कृषि प्रक्षेत्र में जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से धान रोपाई का प्रदर्शन आयोजित किया गया। कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खेत में उतरकर पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन चलाकर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान इन्हें अपनाकर खेती को लाभकारी बना सकें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन एक दिन में लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई करने में पूरी तरह सक्षम है, जिससे किसानों का समय, श्रम और लागत तीनों में उल्लेखनीय कमी आएगी और कृषि कार्य अधिक दक्षता व गुणवत्ता के साथ संपन्न होगा।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के हरदा जिले में शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हरदा से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया में नर्मदा तट पर भारतीय किसान संघ का आंदोलन मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा, जिसके तहत किसान नदी के पानी में उतरकर जल सत्याग्रह कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि वे लगातार अलग-अलग तरीकों से आंदोलन कर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगों में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी करने, खाद वितरण की व्यवस्था को सरल बनाने तथा वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान करने की मांग शामिल है। किसानों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करते हुए भोपाल कूच करेंगे। दूसरी तरफ, शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की इसी मांग को लेकर आम किसान यूनियन भी लगातार मैदान में डटी हुई है। यूनियन के अनुसार, सरकार को चेतावनी देने के उद्देश्य से बीते 10 जुलाई को हरदा शहर की चारों प्रवेश सीमाओं पर सांकेतिक चक्काजाम किया गया था। इसके बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश है। इसी के चलते यूनियन ने अब आगामी 15 जुलाई से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की बड़ी घोषणा की है, जिसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
    3
    मध्य प्रदेश के हरदा जिले में शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हरदा से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया में नर्मदा तट पर भारतीय किसान संघ का आंदोलन मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा, जिसके तहत किसान नदी के पानी में उतरकर जल सत्याग्रह कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि वे लगातार अलग-अलग तरीकों से आंदोलन कर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगों में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी करने, खाद वितरण की व्यवस्था को सरल बनाने तथा वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान करने की मांग शामिल है। किसानों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करते हुए भोपाल कूच करेंगे।

दूसरी तरफ, शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की इसी मांग को लेकर आम किसान यूनियन भी लगातार मैदान में डटी हुई है। यूनियन के अनुसार, सरकार को चेतावनी देने के उद्देश्य से बीते 10 जुलाई को हरदा शहर की चारों प्रवेश सीमाओं पर सांकेतिक चक्काजाम किया गया था। इसके बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश है। इसी के चलते यूनियन ने अब आगामी 15 जुलाई से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की बड़ी घोषणा की है, जिसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
    user_Mohanlal Nagle
    Mohanlal Nagle
    संवाददाता वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया में आयोजित एक सभा के बाद नरोत्तम मिश्रा का दर्द साफ तौर पर झलका है। इस सभा के समाप्त होने के बाद वे बेहद भावुक हो गए और रूहाँसू नजर आए।
    1
    दतिया में आयोजित एक सभा के बाद नरोत्तम मिश्रा का दर्द साफ तौर पर झलका है। इस सभा के समाप्त होने के बाद वे बेहद भावुक हो गए और रूहाँसू नजर आए।
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Newspaper publisher होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवास जिले के खातेगांव अंतर्गत नेमावर में बर्तन बदलने के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की बड़ी ठगी का कथित मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात महिला स्थानीय महिलाओं से उनका कीमती सोना-चांदी लेकर मौके से फरार हो गई है। इस बड़ी ठगी की वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस से तत्काल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
    1
    देवास जिले के खातेगांव अंतर्गत नेमावर में बर्तन बदलने के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की बड़ी ठगी का कथित मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात महिला स्थानीय महिलाओं से उनका कीमती सोना-चांदी लेकर मौके से फरार हो गई है। इस बड़ी ठगी की वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस से तत्काल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नर्मदापुरम के डोलरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूडूगांव स्थित मां गीता वेयर हाउस पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर आज तोल कांटे का पूजन किया गया। सेवा सहकारी समिति गुनोरा द्वारा आयोजित इस पूजन कार्यक्रम के अवसर पर वेयर हाउस संचालक श्री सुधीर पाठक और सेवा सहकारी समिति गुनोरा के प्रबंधक दुर्गेश गौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही अर्जुन गौर, अरुण रघुवंशी, गोपाल प्रजापति, चिमन प्रजापति, ऑपरेटर दौलत यादव सहित अन्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
    2
    नर्मदापुरम के डोलरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूडूगांव स्थित मां गीता वेयर हाउस पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर आज तोल कांटे का पूजन किया गया। सेवा सहकारी समिति गुनोरा द्वारा आयोजित इस पूजन कार्यक्रम के अवसर पर वेयर हाउस संचालक श्री सुधीर पाठक और सेवा सहकारी समिति गुनोरा के प्रबंधक दुर्गेश गौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही अर्जुन गौर, अरुण रघुवंशी, गोपाल प्रजापति, चिमन प्रजापति, ऑपरेटर दौलत यादव सहित अन्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
    user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.