Shuru
Apke Nagar Ki App…
*रामगढ़// गोला थाना क्षेत्र के पत्थलगढ़ा स्थित ऊपर खखरा टोला में एक घर में चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके से करीब 250 पेटी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब, 1,800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, 20,000 कैप, 40,000 नकली लेबल, 250 खाली कार्टन, एक पिकअप वाहन और दो बाइक बरामद किया गया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।*
MUKESH NATH
*रामगढ़// गोला थाना क्षेत्र के पत्थलगढ़ा स्थित ऊपर खखरा टोला में एक घर में चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके से करीब 250 पेटी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब, 1,800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, 20,000 कैप, 40,000 नकली लेबल, 250 खाली कार्टन, एक पिकअप वाहन और दो बाइक बरामद किया गया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।*
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के बरवाडीह प्रखंड स्थित केचकी गांव 26 साल बाद भी सड़क और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। खस्ताहाल सड़कों के कारण मरीजों को खटिया पर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, वहीं कई परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं। ग्रामीणों में इस उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है।1
- 2 साल से पुल टूटा हुआ है जान जोखिम में रखकर लोग सफर कर रहे हैं विधायक सांसद स्थानीय नेता किसी का कोई ध्यान नहीं है, रोजाना लोग जान जोखिम में रखकर सफर करते हैं1
- माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल से दो सड़कों को मिली प्राथमिकता, क्षेत्र में खुशी की लहर लातेहार/बालूमाथ लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल पर वित्तीय वर्ष 2026–27 में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है। पहली योजना के अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के भगैया पंचायत में रिसम RCD पथ से बांडीधार होते हुए शांति देवी मंडप PMGSY पथ तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कई गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। वहीं दूसरी योजना के तहत उसी पंचायत में ग्राम पंडरिया (मनोज यादव के घर) से मुंडा चंदली तक PMGSY पथ निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इन योजनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने माननीय विधायक श्री प्रकाश राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।2
- यह प्रेरणादायक कविता बताती है कि केवल हाथों की लकीरों से गुजारा नहीं होता, बल्कि बिना मेहनत के कोई भी सितारा नहीं बनता। इसमें कहा गया है कि मंजिलें यूँ ही नहीं मिलतीं, सही दिशा और अथक प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।1
- लोहरदगा :- रात में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ भीषण एक्सीडेंट बाइक/कार कई घायल.?1
- बच्चों से भरा स्कूली वाहन सड़क पर पलटा, मची चीख-पुकार ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो बच्चों का हाथ टूटा; चालक फरार बच्चों से भरा स्कूली वाहन सड़क पर पलटा, मची चीख-पुकार ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो बच्चों का हाथ टूटा; चालक फरार लातेहार। बरवाडीह में सोमवार को संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा सवारी वाहन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल व गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया। कृति रंजन (9) एवं शिवंशी वर्मा (14) के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उन्हें एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधन भी अस्पताल में मौजूद रहा। बाइट:-लवकेश सिंह (सीओ)3
- *जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* *जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* महुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने जामडीह गांव की सड़क समस्या को लेकर सकारात्मक जानकारी देते हुए कहा है कि गांव तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि “बूढ़ा प्लान एक्शन” के तहत लगभग दो वर्ष पूर्व ही सड़क निर्माण का टेंडर पूरा कर लिया गया था।अमित जायसवाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि आगामी 2 से 3 महीनों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जामडीह गांव को भी जल्द सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी तथा गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।1
- “मनोज यादव के घर से चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक पीएमजी रोड की नापी पूरी – प्रकाश राम के प्रयासों से क्षेत्र में खुशी की लहर, अब लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी आवागमन की परेशानी पीएमजी रोड का सर्वे (नापी) कार्य मनोज यादव के घर से शुरू होकर चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्य लातेहार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम के अथक प्रयासों और निरंतर पहल का परिणाम है। इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण जो दिक्कतें होती थीं, उनसे अब छुटकारा मिलने की आस बंधी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आम जनजीवन पहले से कहीं अधिक आसान बनेगा।1