*जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* *जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* महुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने जामडीह गांव की सड़क समस्या को लेकर सकारात्मक जानकारी देते हुए कहा है कि गांव तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि “बूढ़ा प्लान एक्शन” के तहत लगभग दो वर्ष पूर्व ही सड़क निर्माण का टेंडर पूरा कर लिया गया था।अमित जायसवाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि आगामी 2 से 3 महीनों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जामडीह गांव को भी जल्द सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी तथा गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
*जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* *जामडीह सड़क निर्माण को लेकर जल्द मिलेगी बड़ी सौगात : अमित जायसवाल* महुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने जामडीह गांव की सड़क समस्या को लेकर सकारात्मक जानकारी देते हुए कहा है कि गांव तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि “बूढ़ा प्लान एक्शन” के तहत लगभग दो वर्ष पूर्व ही सड़क निर्माण का टेंडर पूरा कर लिया गया था।अमित जायसवाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि आगामी 2 से 3 महीनों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जामडीह गांव को भी जल्द सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी तथा गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
- “मनोज यादव के घर से चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक पीएमजी रोड की नापी पूरी – प्रकाश राम के प्रयासों से क्षेत्र में खुशी की लहर, अब लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी आवागमन की परेशानी पीएमजी रोड का सर्वे (नापी) कार्य मनोज यादव के घर से शुरू होकर चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्य लातेहार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम के अथक प्रयासों और निरंतर पहल का परिणाम है। इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण जो दिक्कतें होती थीं, उनसे अब छुटकारा मिलने की आस बंधी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आम जनजीवन पहले से कहीं अधिक आसान बनेगा।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2
- सिर्फ हाथों की लकीरों से गुज़ारा नहीं होता, बिना मेहनत के कोई भी सितारा नहीं होता। यूँ ही नहीं मिल जाती मंजिलें किसी को भी, बिना सही दिशा के कोई किनारा नहीं होता। सिर्फ हाथों की लकीरों से गुज़ारा नहीं होता, बिना मेहनत के कोई भी सितारा नहीं होता। यूँ ही नहीं मिल जाती मंजिलें किसी को भी, बिना सही दिशा के कोई किनारा नहीं होता।1
- पलामू के लेस्लीगंज स्थित बी.जी.एस.पी मेमोरियल स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम बच्चे की नींव मजबूत कर उसे प्राथमिक शिक्षा से सशक्त बनाना है। इच्छुक छात्र नर्सरी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त में नामांकन करा सकते हैं।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है।1
- _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।1
- बालूमाथ में विधायक प्रकाश राम का जनता दरबार: हर फरियादी की सुनी गई बात, मौके पर ही दिए गए निर्देश सतीश कुमार बालूमाथ (लातेहार) बालूमाथ लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें विधायक के सामने रखीं। जनता दरबार में विधायक ने प्रत्येक आवेदनकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों को खुद पढ़कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर ही कई मामलों में समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे लोगों में संतोष देखा गया। बताया जा रहा है कि विधायक प्रकाश राम अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार इस तरह के जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी और विश्वास का माहौल बना हुआ है। वहीं, विधायक प्रकाश राम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता की सेवा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंदों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 🗣️ “जनता की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।” – विधायक प्रकाश राम 👉 जनता दरबार के इस आयोजन से प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जो सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।2
- सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- शिव महापुराण का अमृत रस: सात दिवसीय आस्था का महायज्ञ...1