logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

1 hr ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
1 hr ago

_प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

More news from Chatra and nearby areas
  • _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    1
    _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_
प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है।  स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला।  लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
  • आस्था या अंधविश्वास? शिक्षा मंत्री के झाड़ फूंक के वीडियो पर छिड़ी बहस ! सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा चर्चा !
    1
    आस्था या अंधविश्वास? शिक्षा मंत्री के झाड़ फूंक के वीडियो पर छिड़ी बहस ! सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा चर्चा !
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • अंचल कार्यालय से लगान वसूली जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन रवाना गया जिले के गुरुआ अंचल कार्यालय से लगान वसूली जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रचार वाहन क्षेत्र के हर गांव में जाकर लोगों को लगान जमा करने के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान का लाभ लें और समय पर लगान जमा करें।
    1
    अंचल कार्यालय से लगान वसूली जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन रवाना
गया जिले के गुरुआ अंचल कार्यालय से लगान वसूली जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रचार वाहन क्षेत्र के हर गांव में जाकर लोगों को लगान जमा करने के प्रति जागरूक करेगा।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान का लाभ लें और समय पर लगान जमा करें।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने आज चतरा जिले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली और बाल संरक्षण व्यवस्था की जांच कर अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
    1
    प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने आज चतरा जिले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली और बाल संरक्षण व्यवस्था की जांच कर अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक रफीगंज/औरंगाबाद पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक
रफीगंज/औरंगाबाद
पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे।
घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।
पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    17 min ago
  • माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल से दो सड़कों को मिली प्राथमिकता, क्षेत्र में खुशी की लहर लातेहार/बालूमाथ लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल पर वित्तीय वर्ष 2026–27 में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है। पहली योजना के अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के भगैया पंचायत में रिसम RCD पथ से बांडीधार होते हुए शांति देवी मंडप PMGSY पथ तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कई गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। वहीं दूसरी योजना के तहत उसी पंचायत में ग्राम पंडरिया (मनोज यादव के घर) से मुंडा चंदली तक PMGSY पथ निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इन योजनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने माननीय विधायक श्री प्रकाश राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
    2
    माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल से दो सड़कों को मिली प्राथमिकता, क्षेत्र में खुशी की लहर
लातेहार/बालूमाथ
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल पर वित्तीय वर्ष 2026–27 में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है।
पहली योजना के अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के भगैया पंचायत में
रिसम RCD पथ से बांडीधार होते हुए शांति देवी मंडप PMGSY पथ तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कई गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे।
वहीं दूसरी योजना के तहत उसी पंचायत में
ग्राम पंडरिया (मनोज यादव के घर) से मुंडा चंदली तक PMGSY पथ निर्माण प्रस्तावित है।
इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।
इन योजनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने माननीय विधायक श्री प्रकाश राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    58 min ago
  • पलामू के लेस्लीगंज स्थित बी.जी.एस.पी मेमोरियल स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम बच्चे की नींव मजबूत कर उसे प्राथमिक शिक्षा से सशक्त बनाना है। इच्छुक छात्र नर्सरी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त में नामांकन करा सकते हैं।
    4
    पलामू के लेस्लीगंज स्थित बी.जी.एस.पी मेमोरियल स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम बच्चे की नींव मजबूत कर उसे प्राथमिक शिक्षा से सशक्त बनाना है। इच्छुक छात्र नर्सरी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त में नामांकन करा सकते हैं।
    user_Chandra Prakash Pandey
    Chandra Prakash Pandey
    Financial Analyst नीलांबर-पीतांबरपुर (लेसलीगंज), पलामू, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गया जिले के शेरघाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पति की मौत हो गई। वह अपने घर जूस लेकर लौट रहा था कि दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए NH-19 जाम कर दिया।
    1
    गया जिले के शेरघाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पति की मौत हो गई। वह अपने घर जूस लेकर लौट रहा था कि दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए NH-19 जाम कर दिया।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.