चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार
उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
- बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप देवसुंदर यादव। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से बालू के अवैध परिवहन में किया जा रहा है, जिस पर प्रशासनिक मौन कई सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश ट्रैक्टर कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन इनका धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकी रूप से अनफिट ये वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जर्जर स्थिति में होने के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित इन वाहनों से सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है। सबसे भयावह स्थिति यह है कि इन ट्रैक्टरों की कमान ऐसे नाबालिगों और अकुशल युवकों के हाथ में है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण सड़कों पर हर समय अनहोनी का भय बना रहता है। बाजार और स्कूल जैसे व्यस्त क्षेत्रों में इन अनियंत्रित ट्रैक्टरों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन करते वाहन पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। टिप्पणी में कहा गया कि देश की शिक्षा प्रणाली कमजोर होने के बावजूद 'विश्व गुरु' बनने की बात की जा रही है। यह आलोचना देश में शिक्षा सुधारों की आवश्यकता पर नई बहस छेड़ सकती है।1
- लोहरदगा में इन दिनों कटहल का मौसम है और पेड़ स्वादिष्ट फलों से लदे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है।1
- चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।2