Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हमीरपुर में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू, 10 महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे* हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*हमीरपुर में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू, 10 महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे* हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंच पर अचानक पहुंची महिला योगी के सामने रो पड़ी #YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #MamataBanerjee #Kolkata #Emotional1
- विद्युत विभाग की लापरवाही से सालट गांव में एक वर्ष से खराब पड़ी है डीपियां, सप्लाई केवल में भी पड़ी है खराब।1
- जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।1
- Post by Nitendra Jha1
- इतने दिल तोड़े हैं कि दिल का डॉक्टर बनना पड़ा 😄😄😄😄#fbviral #memes #likeforlikes #fashion #insta #instagoodreels #yogeshchaudharymoment #socialmediamarketing #music #viralreels #reelitfeelit #instareels #trendingshorts #shortvideo #reelsindia #exploremore #viralcontent #dailyfunny1
- —तब उनकी सादगी और अपनापन दिल को छू गया था। आज सुबह यह बेहद दुखद समाचार मिला कि हरियाणा की उभरती अदाकारा दिव्यंका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। कम उम्र में हार्ट अटैक से उनका यूँ अचानक जाना दिल को गहरा आघात देने वाला है। सच में, एक चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी बुझ गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति, शांति, शांति 🙏 — शिवपाल सिंह, जालौन3
- *परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो : जिलाधिकारी* जनपद कानपुर देहात में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज, मुहम्मदपुर, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां तथा श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रखी जाए, जिससे भीड़भाड़ अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल अथवा अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्मिक समय से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- महोबा: नमामि गंगे और PWD की 'जंग' में प्यासे ग्रामीण, 15 दिनों1
- जालौन। अगल बगल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे, बेल्ट और पत्थर चल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से हंगामा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाला स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था वहीं पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और बेल्टों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखते ही बबाल कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में से अभी किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। मामले की लेकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से बबाल कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1