*जिलाधिकारी ने विभिन्न उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट का किया स्थानांतरण* जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
*जिलाधिकारी ने विभिन्न उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट का किया स्थानांतरण* जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
- जालौन के उरई में महिला आरक्षण को लेकर राजनीति अब उबाल पर है। डीवीसी डिग्री कॉलेज से कांग्रेस कार्यालय तक निकली भाजपा की महिला आक्रोश पदयात्रा ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला और राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस और सपा का “महिला विरोधी चेहरा” पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उनका दावा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा ने की, लेकिन विपक्ष ने बार-बार इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, और उरई की यह पदयात्रा उसी लहर का हिस्सा है। वहीं विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं का जोश चरम पर रहा—सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने सियासी संदेश साफ कर दिया। बड़ा सवाल—क्या महिला आरक्षण अब बनेगा 2026 का सबसे बड़ा सियासी हथियार? क्या उरई से उठी चिंगारी प्रदेश भर में भड़केगी? क्या विपक्ष इस हमले का देगा करारा जवाब या रहेगा बैकफुट पर? कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं—जो यह संकेत देता है कि मुद्दा अब ज़मीनी स्तर पर भी गरम हो चुका है। साफ संकेत—जालौन में महिला आरक्षण पर सियासत अब थमने वाली नहीं, बल्कि और भड़कने वाली है! #जालौन_ब्रेकिंग #उरई_पदयात्रा #महिला_आरक्षण #नारी_शक्ति_वंदन #BJP_प्रदर्शन #RahulGandhi #राजनीति_गरम #UPPolitics #महिला_आक्रोश #BreakingNews #हाई_वोल्टेज_पॉलिटिक्स #जालौन_न्यूज #UraiNews #PoliticalWar1
- Breaking जालौन दो सांडों की लड़ाई से इलाके में मचा हड़कंप बजरिया रोड बना जंग का अखाड़ा शिव मंदिर के पास लोगों और वाहन चालकों में दहशत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कालपी कोतवाली के रावगंज का मामला1
- उरई (जालौन)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, जिसे विपक्ष ने बाधित करने का प्रयास किया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जता रही हैं। विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस मौके पर शशि सोमेंद्र सिंह,प्रीति बंसल, मीनू मिश्रा,श्रद्धा सेंगर , गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, लकी त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन में अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, घर में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, धू-धू कर जल उठा घर, आनन-फानन में दौड़ पड़े ग्रामीण, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव का मामला।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।1
- रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ए्क महिला ने गांव के ही रहने वाले युवक मोहित पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है1
- जालौन में एक और दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया — बेतवा नदी के गहरे पानी ने एक युवक की जान निगल ली। नहाते समय युवक अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घंटों की तलाश के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक इटौरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने आया था, खुशियों के बीच मातम छा गया। घटना जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा पुल के नीचे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सवाल बड़ा है: क्या नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? कब जागेगा प्रशासन, या यूं ही जाती रहेंगी जानें? #BetwaRiver #JalaunNews #BreakingNews #Accident #UPNews #PoliceAction #RescueOperation #GroundReport #ViralNews #PublicSafety #SystemFailure #BigBreaking #Alert #NewsUpdate #TragicIncident1
- जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंग युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास हुई इस घटना में छात्र को डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अभिजीत सिंह परीक्षा देने कोंच आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने उपचार कराने के बाद कोंच कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। jalaunpolice के अनुसार मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है2