logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नदी बनी मौत का कुंड! नहाने गया युवक गहरे पानी में समाया, मौके पर ही दर्दनाक मौत जालौन में एक और दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया — बेतवा नदी के गहरे पानी ने एक युवक की जान निगल ली। नहाते समय युवक अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घंटों की तलाश के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक इटौरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने आया था, खुशियों के बीच मातम छा गया। घटना जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा पुल के नीचे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सवाल बड़ा है: क्या नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? कब जागेगा प्रशासन, या यूं ही जाती रहेंगी जानें? #BetwaRiver #JalaunNews #BreakingNews #Accident #UPNews #PoliceAction #RescueOperation #GroundReport #ViralNews #PublicSafety #SystemFailure #BigBreaking #Alert #NewsUpdate #TragicIncident

13 hrs ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

नदी बनी मौत का कुंड! नहाने गया युवक गहरे पानी में समाया, मौके पर ही दर्दनाक मौत जालौन में एक और दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया — बेतवा नदी के गहरे पानी ने एक युवक की जान निगल ली। नहाते समय युवक अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घंटों की तलाश के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक इटौरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने आया था, खुशियों के बीच मातम छा गया। घटना जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा पुल के नीचे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सवाल बड़ा है: क्या नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? कब जागेगा प्रशासन, या यूं ही जाती रहेंगी जानें? #BetwaRiver #JalaunNews #BreakingNews #Accident #UPNews #PoliceAction #RescueOperation #GroundReport #ViralNews #PublicSafety #SystemFailure #BigBreaking #Alert #NewsUpdate #TragicIncident

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में एक और खतरनाक हादसा—आवारा सूअर बना वजह, ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की बाइक सीधे टकराई! कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल, पहले CHC कोंच में भर्ती, हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल उरई रेफर—जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी! मलंगा पुल के पास अचानक सड़क पर कूदे सूअर ने मचाया कहर—सवाल ये कि आखिर कब तक सड़कों पर यूं ही दौड़ते रहेंगे ‘मौत के जानवर’? ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा? जिम्मेदारों की चुप्पी कब टूटेगी? आवारा पशुओं पर कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही क्यों? #BreakingJalaun #Kunch #RoadAccident #StrayAnimals #PoliceInjury #Urai #UPNews #GroundReport #PublicSafety #JalaunNews #AccidentAlert #SystemFailure #AwaraJanwar #Emergency #UPPolice #ViralNews
    1
    जालौन में एक और खतरनाक हादसा—आवारा सूअर बना वजह, ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की बाइक सीधे टकराई!
कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल, पहले CHC कोंच में भर्ती, हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल उरई रेफर—जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी!
मलंगा पुल के पास अचानक सड़क पर कूदे सूअर ने मचाया कहर—सवाल ये कि आखिर कब तक सड़कों पर यूं ही दौड़ते रहेंगे ‘मौत के जानवर’?
ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा?
जिम्मेदारों की चुप्पी कब टूटेगी?
आवारा पशुओं पर कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही क्यों?
#BreakingJalaun #Kunch #RoadAccident #StrayAnimals #PoliceInjury #Urai #UPNews #GroundReport #PublicSafety #JalaunNews #AccidentAlert #SystemFailure #AwaraJanwar #Emergency #UPPolice #ViralNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rinku.kumar
    1
    Post by Rinku.kumar
    user_Rinku.kumar
    Rinku.kumar
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन ➡होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी ➡DM, SP ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया ➡बिजली, पानी, सीसीटीवी की पड़ताल ➡19 हजार 152 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    1
    जालौन
➡होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी 
➡DM, SP ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया
➡बिजली, पानी, सीसीटीवी की पड़ताल
➡19 हजार 152 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
    1
    जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापर गांव में गरीब परिवार एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाने को लेकर 3 माह से लगा रहा है अधिकारियों के चक्कर। फिर भी नहीं सुनी किसी ने फरियादी।
    1
    कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापर गांव में गरीब परिवार एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाने को लेकर 3 माह से लगा रहा है अधिकारियों के चक्कर। फिर भी नहीं सुनी किसी ने फरियादी।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    6 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, पावर हाउस पर सौंपा ज्ञापन कानपुर देहात के कस्बा सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता और महामंत्री दिलशाद अहमद सहित व्यापार मंडल से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व सिकंदरा की महिलाओं ने पावर हाउस पहुंचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए अब सभी की निगाहें प्रशासन और बिजली विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, पावर हाउस पर सौंपा ज्ञापन
कानपुर देहात के कस्बा सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता और महामंत्री दिलशाद अहमद सहित व्यापार मंडल से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व सिकंदरा की महिलाओं ने पावर हाउस पहुंचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए अब सभी की निगाहें प्रशासन और बिजली विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन
– आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC  का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।
संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी।
मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन के उरई में महिला आरक्षण को लेकर राजनीति अब उबाल पर है। डीवीसी डिग्री कॉलेज से कांग्रेस कार्यालय तक निकली भाजपा की महिला आक्रोश पदयात्रा ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला और राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस और सपा का “महिला विरोधी चेहरा” पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उनका दावा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा ने की, लेकिन विपक्ष ने बार-बार इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, और उरई की यह पदयात्रा उसी लहर का हिस्सा है। वहीं विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं का जोश चरम पर रहा—सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने सियासी संदेश साफ कर दिया। बड़ा सवाल—क्या महिला आरक्षण अब बनेगा 2026 का सबसे बड़ा सियासी हथियार? क्या उरई से उठी चिंगारी प्रदेश भर में भड़केगी? क्या विपक्ष इस हमले का देगा करारा जवाब या रहेगा बैकफुट पर? कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं—जो यह संकेत देता है कि मुद्दा अब ज़मीनी स्तर पर भी गरम हो चुका है। साफ संकेत—जालौन में महिला आरक्षण पर सियासत अब थमने वाली नहीं, बल्कि और भड़कने वाली है! #जालौन_ब्रेकिंग #उरई_पदयात्रा #महिला_आरक्षण #नारी_शक्ति_वंदन #BJP_प्रदर्शन #RahulGandhi #राजनीति_गरम #UPPolitics #महिला_आक्रोश #BreakingNews #हाई_वोल्टेज_पॉलिटिक्स #जालौन_न्यूज #UraiNews #PoliticalWar
    1
    जालौन के उरई में महिला आरक्षण को लेकर राजनीति अब उबाल पर है। डीवीसी डिग्री कॉलेज से कांग्रेस कार्यालय तक निकली भाजपा की महिला आक्रोश पदयात्रा ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। 
सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला और  राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष  उर्विजा दीक्षित ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस और सपा का “महिला विरोधी चेहरा” पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। 
उनका दावा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा ने की, लेकिन विपक्ष ने बार-बार इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश की।
सदर विधायक  गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, और उरई की यह पदयात्रा उसी लहर का हिस्सा है। 
वहीं विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं का जोश चरम पर रहा—सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने सियासी संदेश साफ कर दिया।
बड़ा सवाल—क्या महिला आरक्षण अब बनेगा 2026 का सबसे बड़ा सियासी हथियार?
क्या उरई से उठी चिंगारी प्रदेश भर में भड़केगी?
क्या विपक्ष इस हमले का देगा करारा जवाब या रहेगा बैकफुट पर?
कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं—जो यह संकेत देता है कि मुद्दा अब ज़मीनी स्तर पर भी गरम हो चुका है।
साफ संकेत—जालौन में महिला आरक्षण पर सियासत अब थमने वाली नहीं, बल्कि और भड़कने वाली है!
#जालौन_ब्रेकिंग #उरई_पदयात्रा #महिला_आरक्षण #नारी_शक्ति_वंदन #BJP_प्रदर्शन #RahulGandhi #राजनीति_गरम #UPPolitics #महिला_आक्रोश #BreakingNews #हाई_वोल्टेज_पॉलिटिक्स #जालौन_न्यूज #UraiNews #PoliticalWar
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.