Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापर गांव में गरीब परिवार एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाने को लेकर 3 माह से लगा रहा है अधिकारियों के चक्कर। फिर भी नहीं सुनी किसी ने फरियादी।
Kuldeep Kumar
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापर गांव में गरीब परिवार एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाने को लेकर 3 माह से लगा रहा है अधिकारियों के चक्कर। फिर भी नहीं सुनी किसी ने फरियादी।
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापर गांव में गरीब परिवार एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाने को लेकर 3 माह से लगा रहा है अधिकारियों के चक्कर। फिर भी नहीं सुनी किसी ने फरियादी।1
- जालौन में एक और खतरनाक हादसा—आवारा सूअर बना वजह, ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की बाइक सीधे टकराई! कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल, पहले CHC कोंच में भर्ती, हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल उरई रेफर—जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी! मलंगा पुल के पास अचानक सड़क पर कूदे सूअर ने मचाया कहर—सवाल ये कि आखिर कब तक सड़कों पर यूं ही दौड़ते रहेंगे ‘मौत के जानवर’? ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा? जिम्मेदारों की चुप्पी कब टूटेगी? आवारा पशुओं पर कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही क्यों? #BreakingJalaun #Kunch #RoadAccident #StrayAnimals #PoliceInjury #Urai #UPNews #GroundReport #PublicSafety #JalaunNews #AccidentAlert #SystemFailure #AwaraJanwar #Emergency #UPPolice #ViralNews1
- Post by Rinku.kumar1
- जालौन ➡होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी ➡DM, SP ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया ➡बिजली, पानी, सीसीटीवी की पड़ताल ➡19 हजार 152 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा1
- कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर देहात के एक छोटे से गांव निवासी रूपेंद्र कुमार, पुत्र बृजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा में 96.16 प्रतिशत अंक (570/600) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। रूपेंद्र के पिता किसान होने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उस वक्त रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहा था। जैसे ही गांव में उसके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों का तांता लग गया और सभी ने उसे बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। रूपेंद्र की इस सफलता से उसके माता-पिता भावुक हो उठे। पिता बृजेश कुमार ने कहा कि वे चाहे कितनी भी मेहनत और मजदूरी क्यों न करनी पड़े, बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। रूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़े भाई पुष्पेंद्र को दिया। उसने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सका, लेकिन उसके बड़े भाई ने नौकरी कर उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका दाखिला मंगलपुर स्थित आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर में कराया। रूपेंद्र का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। उसने बताया कि उसने पहले से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि वह जिले या प्रदेश स्तर पर स्थान जरूर प्राप्त करेगा, और अपनी मेहनत से उसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रूपेंद्र की सफलता आज उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।1
- जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा शंखवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं। सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।1
- केबिल बॉक्स में आग से 100 गांव अंधेरे में, 8 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट धाम के पास केबिल बॉक्स में आग लगने से बुधवार रात क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। इस घटना के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 8 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरी रात लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केबिल बॉक्स में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- जालौन के उरई में महिला आरक्षण को लेकर राजनीति अब उबाल पर है। डीवीसी डिग्री कॉलेज से कांग्रेस कार्यालय तक निकली भाजपा की महिला आक्रोश पदयात्रा ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला और राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस और सपा का “महिला विरोधी चेहरा” पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उनका दावा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा ने की, लेकिन विपक्ष ने बार-बार इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, और उरई की यह पदयात्रा उसी लहर का हिस्सा है। वहीं विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं का जोश चरम पर रहा—सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने सियासी संदेश साफ कर दिया। बड़ा सवाल—क्या महिला आरक्षण अब बनेगा 2026 का सबसे बड़ा सियासी हथियार? क्या उरई से उठी चिंगारी प्रदेश भर में भड़केगी? क्या विपक्ष इस हमले का देगा करारा जवाब या रहेगा बैकफुट पर? कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं—जो यह संकेत देता है कि मुद्दा अब ज़मीनी स्तर पर भी गरम हो चुका है। साफ संकेत—जालौन में महिला आरक्षण पर सियासत अब थमने वाली नहीं, बल्कि और भड़कने वाली है! #जालौन_ब्रेकिंग #उरई_पदयात्रा #महिला_आरक्षण #नारी_शक्ति_वंदन #BJP_प्रदर्शन #RahulGandhi #राजनीति_गरम #UPPolitics #महिला_आक्रोश #BreakingNews #हाई_वोल्टेज_पॉलिटिक्स #जालौन_न्यूज #UraiNews #PoliticalWar1