जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंग युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास हुई इस घटना में छात्र को डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अभिजीत सिंह परीक्षा देने कोंच आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने उपचार कराने के बाद कोंच कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। jalaunpolice के अनुसार मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंग युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास हुई इस घटना में छात्र को डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अभिजीत सिंह परीक्षा देने कोंच आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही
पहले से घात लगाए युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने उपचार कराने के बाद कोंच कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। jalaunpolice के अनुसार मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
- Breaking जालौन दो सांडों की लड़ाई से इलाके में मचा हड़कंप बजरिया रोड बना जंग का अखाड़ा शिव मंदिर के पास लोगों और वाहन चालकों में दहशत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कालपी कोतवाली के रावगंज का मामला1
- *परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो : जिलाधिकारी* जनपद कानपुर देहात में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज, मुहम्मदपुर, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां तथा श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रखी जाए, जिससे भीड़भाड़ अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल अथवा अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्मिक समय से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।3
- झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। बुधवार शाम झींझक रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय निवासी रामविलास पासवान पुत्र सीताराम दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार होकर बिहार जा रहे थे। झींझक से गुजरते समय वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. राजीव कुमार ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि रामविलास के चेहरे पर चोटें आई हैं और उन्हें तेज बुखार भी था। हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर देहात के एक छोटे से गांव निवासी रूपेंद्र कुमार, पुत्र बृजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा में 96.16 प्रतिशत अंक (570/600) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। रूपेंद्र के पिता किसान होने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उस वक्त रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहा था। जैसे ही गांव में उसके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों का तांता लग गया और सभी ने उसे बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। रूपेंद्र की इस सफलता से उसके माता-पिता भावुक हो उठे। पिता बृजेश कुमार ने कहा कि वे चाहे कितनी भी मेहनत और मजदूरी क्यों न करनी पड़े, बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। रूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़े भाई पुष्पेंद्र को दिया। उसने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सका, लेकिन उसके बड़े भाई ने नौकरी कर उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका दाखिला मंगलपुर स्थित आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर में कराया। रूपेंद्र का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। उसने बताया कि उसने पहले से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि वह जिले या प्रदेश स्तर पर स्थान जरूर प्राप्त करेगा, और अपनी मेहनत से उसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रूपेंद्र की सफलता आज उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।1
- केबिल बॉक्स में आग से 100 गांव अंधेरे में, 8 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट धाम के पास केबिल बॉक्स में आग लगने से बुधवार रात क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। इस घटना के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 8 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरी रात लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केबिल बॉक्स में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- जालौन में एक और दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया — बेतवा नदी के गहरे पानी ने एक युवक की जान निगल ली। नहाते समय युवक अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घंटों की तलाश के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक इटौरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने आया था, खुशियों के बीच मातम छा गया। घटना जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा पुल के नीचे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सवाल बड़ा है: क्या नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? कब जागेगा प्रशासन, या यूं ही जाती रहेंगी जानें? #BetwaRiver #JalaunNews #BreakingNews #Accident #UPNews #PoliceAction #RescueOperation #GroundReport #ViralNews #PublicSafety #SystemFailure #BigBreaking #Alert #NewsUpdate #TragicIncident1
- जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंग युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास हुई इस घटना में छात्र को डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अभिजीत सिंह परीक्षा देने कोंच आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने उपचार कराने के बाद कोंच कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। jalaunpolice के अनुसार मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है2
- रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ए्क महिला ने गांव के ही रहने वाले युवक मोहित पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है1