सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता
सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक
उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
- झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। बुधवार शाम झींझक रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय निवासी रामविलास पासवान पुत्र सीताराम दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार होकर बिहार जा रहे थे। झींझक से गुजरते समय वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. राजीव कुमार ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि रामविलास के चेहरे पर चोटें आई हैं और उन्हें तेज बुखार भी था। हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- कन्नौज में सनातन का अपमान गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह डाले महिलाओं के नेतृत्व में हुए हवन में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं। चप्पल पहनकर हवन बना आस्था का मजाक। हवन ऋषि-मुनियों की परंपरा है, कोई दिखावा नहीं! बताया जा रहा है कि यह हवन “अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि” के लिए किया गया, लेकिन जिस तरीके से यह आयोजन हुआ, उसने खुद आयोजनकर्ताओं की सोच पर सवाल खड़े कर दिए है1
- *इटावा-पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर के अहेरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला का के भाजपा ने सरकार नगर क्षेत्र का विकास रोका है,साथ ही गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर साधा निशाना*1
- कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर देहात के एक छोटे से गांव निवासी रूपेंद्र कुमार, पुत्र बृजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा में 96.16 प्रतिशत अंक (570/600) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। रूपेंद्र के पिता किसान होने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उस वक्त रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहा था। जैसे ही गांव में उसके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों का तांता लग गया और सभी ने उसे बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। रूपेंद्र की इस सफलता से उसके माता-पिता भावुक हो उठे। पिता बृजेश कुमार ने कहा कि वे चाहे कितनी भी मेहनत और मजदूरी क्यों न करनी पड़े, बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। रूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़े भाई पुष्पेंद्र को दिया। उसने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सका, लेकिन उसके बड़े भाई ने नौकरी कर उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका दाखिला मंगलपुर स्थित आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर में कराया। रूपेंद्र का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। उसने बताया कि उसने पहले से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि वह जिले या प्रदेश स्तर पर स्थान जरूर प्राप्त करेगा, और अपनी मेहनत से उसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रूपेंद्र की सफलता आज उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।1
- औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।1
- औरैया में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा, महिलाओं ने विद्युत विभाग का किया घेराव1
- बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे।1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।2
- केबिल बॉक्स में आग से 100 गांव अंधेरे में, 8 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट धाम के पास केबिल बॉक्स में आग लगने से बुधवार रात क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। इस घटना के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 8 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरी रात लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केबिल बॉक्स में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1