अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध चला अभियान, 19 वाहनों पर कार्रवाई औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध चला अभियान, 19 वाहनों पर कार्रवाई औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों
में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।2
- औरैया खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी घायल व्यक्ति औरैया निवासी नाजिम खान (पुत्र लईक खान), उम्र 25 वर्ष, निवासी खानपुर, औरैया। घायल व्यक्ति दूसरा मृदुल शुक्ला (पुत्र चंद्र नील शुक्ला), उम्र 24 वर्ष, निवासी तिलक नगर, औरैया। घटना खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जब दोनों युवकों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को औरैया के जिला 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजिम खान को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मृदुल शुक्ला की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर हेल्थ रेफर कर दिया गया है, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें भेजा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।1
- औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का मुख्य कारण बन रही हैं। ठेलियों के आसपास दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हो जाने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात बाधित होता है। स्थिति यह है कि शाम होते ही यह मार्ग अतिक्रमण और अव्यवस्था की चपेट में आ जाता है। गौरतलब है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है और न ही कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। विभाग की निष्क्रियता के चलते समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।1
- बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिधूना-उसरहा मार्ग पर उस समय हुआ जब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नीलू (20) पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू (15) और मानशी (17) पुत्री राकेश पाल निवासी दिल्ली के साथ अपनी बहन के घर उद्देतपुर (थाना सौरिख, कन्नौज) गए थे। वहां झंडा चढ़ाने के बाद वे थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेला थाना क्षेत्र के उसरहा मोड़ के पास बिधूना से बेला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किशोरियों रेनू और मानशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला पुलिस और कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।1
- भीषण गर्मी के चलते भीम आर्मी का बड़ा फैसला – 11वां स्थापना दिवस समारोह स्थगित सुभाष चंद्र राणा NEWS NATION 81 औरैया में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हीटवेव (लू) के रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाला संगठन का भव्य 11वां स्थापना दिवस समारोह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम जनपद औरैया के दलेल नगर, मुरादगंज में आयोजित होना प्रस्तावित था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की भागीदारी अपेक्षित थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सुझावों एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके। उन्होंने आगे बताया कि अब यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी नई तिथि एवं विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। संगठन ने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का समर्थन करें एवं इस भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।1
- सन लाइट कंप्यूटर सेंटर में CCC मॉक टेस्ट का सफल आयोजन – आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, मानपुर रोड स्थित संस्थान में CCC का मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कंप्यूटर ज्ञान की तैयारी का मूल्यांकन किया। जिसमे कई बच्चों के 100 में 100 नम्बर भी आये थे निकिता सिंह, मोहित राजपूत, मोहम्मद सैफ, अवनीश, दीपेश तथा कुछ लोग के द्वतीय स्थान पर रहे जया शुक्ला, सत्यम शर्मा, शाहिल कटियार, रिया शर्मा, और तृतीय स्थान पर स्वेता दीक्षित, रिया पाल, संध्या सविता आदि। जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के संचालक संजय सर ने बताया कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल से अवगत कराना और उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टेस्ट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिल सके। वही पर कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चों को टीशर्ट और कैलेंडर दिए।वही एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के द्वारा फर्स्ट रैंक के छात्रों को पुरस्कार भी किया गया। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीज सीखनी चाहिए स्किल जो कि आगे भविष्य में काम आएगी। मुख्य रूप से अवधेश यादव जी(जिला सचिव)लारेब नकवी(जिलाध्यक्ष)कविता विशनोई(महिला प्रकोष्ठ सचिव),डॉ० सतेंद्र पाल, आलोक पाल,शनि प्रधान(पत्रकार) शिवम पाल, सत्यम चक ,साहिल कटियार, रूपेंद्र, रिषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया।1
- औरैया जनपद में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खानपुर रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान नाजिम खान (25 वर्ष) पुत्र लईक खान निवासी खानपुर और मृदुल शुक्ला (24 वर्ष) पुत्र चंद्र नील शुक्ला निवासी तिलक नगर औरैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद दोनों को सड़क से उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मृदुल शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं नाजिम खान का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और संभवतः नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।1
- औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चौराहे पर बड़ा हादसा टला—सर्विस रोड पर बैक करते समय मैजिक वाहन खुले नाले में गिरी। जिसका वीडियो किसी के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। नाले पर पटिया न होने से चालक को अंदाजा नहीं लगा और वाहन सीधे नाले में उतर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य किया शुरू, घटना के बाद खुले नालों को लेकर लापरवाही पर लोगों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।1