logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिधूना-उसरहा मार्ग पर उस समय हुआ जब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नीलू (20) पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू (15) और मानशी (17) पुत्री राकेश पाल निवासी दिल्ली के साथ अपनी बहन के घर उद्देतपुर (थाना सौरिख, कन्नौज) गए थे। वहां झंडा चढ़ाने के बाद वे थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेला थाना क्षेत्र के उसरहा मोड़ के पास बिधूना से बेला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किशोरियों रेनू और मानशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला पुलिस और कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

14 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिधूना-उसरहा मार्ग पर उस समय हुआ जब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नीलू (20) पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू (15) और मानशी (17) पुत्री राकेश पाल निवासी दिल्ली के साथ अपनी बहन के घर उद्देतपुर (थाना सौरिख, कन्नौज) गए थे। वहां झंडा चढ़ाने के बाद वे थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेला थाना क्षेत्र के उसरहा मोड़ के पास बिधूना से बेला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किशोरियों रेनू और मानशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला पुलिस और कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
    2
    औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया।
अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी घायल व्यक्ति औरैया निवासी नाजिम खान (पुत्र लईक खान), उम्र 25 वर्ष, निवासी खानपुर, औरैया। घायल व्यक्ति दूसरा मृदुल शुक्ला (पुत्र चंद्र नील शुक्ला), उम्र 24 वर्ष, निवासी तिलक नगर, औरैया। घटना खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जब दोनों युवकों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को औरैया के जिला 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजिम खान को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मृदुल शुक्ला की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर हेल्थ रेफर कर दिया गया है, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें भेजा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    1
    औरैया खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी
घायल व्यक्ति  औरैया निवासी नाजिम खान (पुत्र लईक खान), उम्र 25 वर्ष, निवासी खानपुर, औरैया।
घायल व्यक्ति दूसरा मृदुल शुक्ला (पुत्र चंद्र नील शुक्ला), उम्र 24 वर्ष, निवासी तिलक नगर, औरैया।
घटना खानपुर रोड पर सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जब दोनों युवकों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को औरैया के जिला 50 सैया अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने नाजिम खान को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मृदुल शुक्ला की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर हेल्थ रेफर कर दिया गया है, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें भेजा गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का मुख्य कारण बन रही हैं। ठेलियों के आसपास दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हो जाने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात बाधित होता है। स्थिति यह है कि शाम होते ही यह मार्ग अतिक्रमण और अव्यवस्था की चपेट में आ जाता है। गौरतलब है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है और न ही कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। विभाग की निष्क्रियता के चलते समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
    1
    औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का मुख्य कारण बन रही हैं। ठेलियों के आसपास दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हो जाने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात बाधित होता है। स्थिति यह है कि शाम होते ही यह मार्ग अतिक्रमण और अव्यवस्था की चपेट में आ जाता है। गौरतलब है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है और न ही कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। विभाग की निष्क्रियता के चलते समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में पुलिस चलाया अभियान। औरैया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सुरक्षित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। औरैया पुलिस का यह प्रयास महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में पुलिस चलाया अभियान। औरैया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
महिला पुलिसकर्मी गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सुरक्षित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। औरैया पुलिस का यह प्रयास महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मैनपुरी के कुशमरा क्षेत्र के चौघरा धामेश्वर धमियांमियाँ धाम में क्षेत्रीय मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत होगी यह किसान महापंचायत की भारतीय किसान यूनियन भानु के मुख्य महासचिव मुनुआ सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित होगी, यह जानकारी स्वयं ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु
    1
    मैनपुरी के कुशमरा क्षेत्र के चौघरा धामेश्वर धमियांमियाँ धाम में क्षेत्रीय मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत होगी 
यह किसान महापंचायत की भारतीय किसान यूनियन भानु के मुख्य महासचिव मुनुआ सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित होगी, यह जानकारी स्वयं ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भीषण गर्मी के चलते भीम आर्मी का बड़ा फैसला – 11वां स्थापना दिवस समारोह स्थगित सुभाष चंद्र राणा NEWS NATION 81 औरैया में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हीटवेव (लू) के रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाला संगठन का भव्य 11वां स्थापना दिवस समारोह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम जनपद औरैया के दलेल नगर, मुरादगंज में आयोजित होना प्रस्तावित था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की भागीदारी अपेक्षित थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सुझावों एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके। उन्होंने आगे बताया कि अब यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी नई तिथि एवं विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। संगठन ने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का समर्थन करें एवं इस भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
    1
    भीषण गर्मी के चलते भीम आर्मी का बड़ा फैसला – 11वां स्थापना दिवस समारोह स्थगित
सुभाष चंद्र राणा 
NEWS NATION 81 
औरैया में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हीटवेव (लू) के रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाला संगठन का भव्य 11वां स्थापना दिवस समारोह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
यह कार्यक्रम जनपद औरैया के दलेल नगर, मुरादगंज में आयोजित होना प्रस्तावित था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की भागीदारी अपेक्षित थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सुझावों एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि अब यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी नई तिथि एवं विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
संगठन ने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का समर्थन करें एवं इस भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे।
    1
    बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जनपद में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खानपुर रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान नाजिम खान (25 वर्ष) पुत्र लईक खान निवासी खानपुर और मृदुल शुक्ला (24 वर्ष) पुत्र चंद्र नील शुक्ला निवासी तिलक नगर औरैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद दोनों को सड़क से उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मृदुल शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं नाजिम खान का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और संभवतः नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
    1
    औरैया जनपद में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खानपुर रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान नाजिम खान (25 वर्ष) पुत्र लईक खान निवासी खानपुर और मृदुल शुक्ला (24 वर्ष) पुत्र चंद्र नील शुक्ला निवासी तिलक नगर औरैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद दोनों को सड़क से उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मृदुल शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं नाजिम खान का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और संभवतः नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिधूना-उसरहा मार्ग पर उस समय हुआ जब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नीलू (20) पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू (15) और मानशी (17) पुत्री राकेश पाल निवासी दिल्ली के साथ अपनी बहन के घर उद्देतपुर (थाना सौरिख, कन्नौज) गए थे। वहां झंडा चढ़ाने के बाद वे थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेला थाना क्षेत्र के उसरहा मोड़ के पास बिधूना से बेला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किशोरियों रेनू और मानशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला पुलिस और कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
    1
    बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिधूना-उसरहा मार्ग पर उस समय हुआ जब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नीलू (20) पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू (15) और मानशी (17) पुत्री राकेश पाल निवासी दिल्ली के साथ अपनी बहन के घर उद्देतपुर (थाना सौरिख, कन्नौज) गए थे। वहां झंडा चढ़ाने के बाद वे थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान बेला थाना क्षेत्र के उसरहा मोड़ के पास बिधूना से बेला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घायल किशोरियों रेनू और मानशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला पुलिस और कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.