औरैया: मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में पुलिस चलाया अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में पुलिस चलाया अभियान। औरैया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सुरक्षित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। औरैया पुलिस का यह प्रयास महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- *इटावा-पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर के अहेरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला का के भाजपा ने सरकार नगर क्षेत्र का विकास रोका है,साथ ही गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर साधा निशाना*1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अनियमित परिवहन के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीती रात 1 बजे से 3 बजे तक औरैया–इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा औरैया–फफूँद मार्ग पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली औरैया पुलिस, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा पीटीओ आनन्द राय टीम में शामिल रहे। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। औरैया–इटावा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 52 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त औरैया–फफूँद मार्ग पर एक डम्फर को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित वाहन को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया तथा उस पर 53 हजार 5 सौ का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।2
- औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।1
- औरैया में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा, महिलाओं ने विद्युत विभाग का किया घेराव1
- ➤ नहर किनारे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग। ➤ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया, कई खेत चपेट में। ➤ दूर-दूर तक दिखाई दीं तेज लपटें और धुएं का गुबार ➤ अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका, जांच की जरूरत। ➤ किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, भारी नुकसान की संभावना। ➤ आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत। ➤ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, राहत कार्य शुरू। ➤ स्थानीय लोगों ने भी संभाला मोर्चा, पानी-मिट्टी से बुझाने का प्रयास।4
- मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में पुलिस चलाया अभियान। औरैया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सुरक्षित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। औरैया पुलिस का यह प्रयास महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- मैनपुरी के कुशमरा क्षेत्र के चौघरा धामेश्वर धमियांमियाँ धाम में क्षेत्रीय मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत होगी यह किसान महापंचायत की भारतीय किसान यूनियन भानु के मुख्य महासचिव मुनुआ सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित होगी, यह जानकारी स्वयं ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु1
- बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरियां गंभीर घायल। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे।1