logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव में निपुण विद्यार्थियों को बांटी गई स्टेशनरी किट जालौन।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जालौन ब्लॉक में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के समन्वित प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का विकास भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में नैतिकता और संस्कारों का समावेश किया जाए तो वे आगे चलकर जिम्मेदार और सफल नागरिक बनते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों की देखभाल, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि जब बच्चा कक्षा एक में प्रवेश करे तो वह अपनी आयु के अनुरूप आवश्यक दक्षताएं प्राप्त कर चुका हो। इसी उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी और विद्यालय मिलकर बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित बाल वाटिका से जुड़ी व्यवस्थाओं और मानकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए सुधारों की चर्चा करते हुए बताया गया कि को-लोकेटेड केंद्रों को वंडर बॉक्स, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर और खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक खरे ने किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना से डॉली निरंजन, प्रभारी सीडीपीओ जितेंद्र सिंह, निहारिका गौतम, सुनीता वर्मा, दीपू शर्मा, एआरपी बलवान पाल, नोडल शिक्षक आलोक खरे, सौरभ खरे, शिव प्रताप राठौर, दीपेंद्र, अखिलेश रजक, संजीव सोनकिया, शैलेंद्र राजावत, गोविंद दीक्षित, भूरी देवी, मधुलता गुप्ता, आरती शुक्ला, रीनू पाल, ज्योति कुशवाहा, किरन, नेहा व ज्योति सहित अनेक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।

8 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
1f4341db-0c44-41ec-a91d-605bce66ad96

‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव में निपुण विद्यार्थियों को बांटी गई स्टेशनरी किट जालौन।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जालौन ब्लॉक में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के समन्वित प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का विकास भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में नैतिकता और संस्कारों का समावेश किया जाए तो वे आगे चलकर जिम्मेदार और सफल नागरिक बनते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों की देखभाल, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि जब बच्चा कक्षा एक में प्रवेश करे तो वह अपनी आयु के अनुरूप आवश्यक दक्षताएं प्राप्त कर चुका हो। इसी उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में

a2ebb798-0756-4fe2-8ca8-861f75b9ba4f

ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी और विद्यालय मिलकर बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित बाल वाटिका से जुड़ी व्यवस्थाओं और मानकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए सुधारों की चर्चा करते हुए बताया गया कि को-लोकेटेड केंद्रों को वंडर बॉक्स, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर और खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक खरे ने किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना से डॉली निरंजन, प्रभारी सीडीपीओ जितेंद्र सिंह, निहारिका गौतम, सुनीता वर्मा, दीपू शर्मा, एआरपी बलवान पाल, नोडल शिक्षक आलोक खरे, सौरभ खरे, शिव प्रताप राठौर, दीपेंद्र, अखिलेश रजक, संजीव सोनकिया, शैलेंद्र राजावत, गोविंद दीक्षित, भूरी देवी, मधुलता गुप्ता, आरती शुक्ला, रीनू पाल, ज्योति कुशवाहा, किरन, नेहा व ज्योति सहित अनेक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    1
    जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला,
जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है।
कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    1
    जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8 मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    1
    चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8  मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    1
    उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के बैजूपुरवा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंगलवार को दरोगा दूरबीन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र रामनाथ यादव उम्र 60 निवासी करौंदा चांदी की रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के बैजूपुरवा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंगलवार को दरोगा दूरबीन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र रामनाथ यादव उम्र 60 निवासी करौंदा चांदी की रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया। मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।
    4
    कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया।
मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है।
वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।
मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    2
    आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। 
टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।
इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है।
घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उरई : बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    1
    उरई :  बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.