आम जनता की परेशानियों का ध्यान रखते हुए की जाए बिजली कटौती विद्युत विभाग सुबह की कटौती का समय बदल कर करे मेंटेनेंस कार्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया विरोध इटारसी। नगर में विद्युत विभाग द्वारा रोजाना मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग साल के बारहों महीने मेंटेनेंस के नाम पर कटौती करता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 9 बजे के आसपास बिजली कटौती की जाती है, जबकि यही समय नगर पालिका द्वारा पानी सप्लाई का रहता है। बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल पाती और लोगों को पानी नहीं मिल पाता, जिससे नागरिकों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि सुबह की कटौती का समय बदला जाए और मेंटेनेंस कार्य ऐसे समय पर किया जाए, जिससे आम जनता को परेशानी न हो। साथ ही कहा कि यदि जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने विद्युत विभाग से शीघ्र उचित निर्णय लेकर जनता को राहत देने की मांग की है।

- Post by ABDUL1
- सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।1
- Post by Pratap Singh2
- Post by Satyanarayan D. panwar2
- Post by PS24NEWS1
- उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी1
- वाह छोरी वाह 😅 देखिए कैसे नशे में धुत लड़की टोल प्लाजा पर हंगामा कर रही है झांसी में लुहारी टोल प्लाजा का मामला1
- Post by ABDUL1