Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨 बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर! ❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ❌ टूटी-बिखरी सड़क ❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं ❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी 📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार! सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। “गाँव भी विकास का हकदार है, सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!” 📍 ग्राम – मकरी 🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।
Sandip kashyap
🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨 बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर! ❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ❌ टूटी-बिखरी सड़क ❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं ❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी 📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार! सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। “गाँव भी विकास का हकदार है, सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!” 📍 ग्राम – मकरी 🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨 बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर! ❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ❌ टूटी-बिखरी सड़क ❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं ❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी 📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार! सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। “गाँव भी विकास का हकदार है, सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!” 📍 ग्राम – मकरी 🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।1
- बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर कर रोजगार सेवक के मौत *तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, रोजगार सेवक की मौत* महुआ ब्लॉक से घर लौटते समय शाम को हादसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रोजगार सेवक (39)अनूप सिंह पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। महुआ ब्लॉक से बाइक द्वारा घर लौटते समय शिवदयाल सिंह के पुरवा घर के पास अतर्रा सामने से आ रही तेज रफ्तार up 90A,H2511, बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनूप सिंह महुआ ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में *पत्नी अखिलेश सिंह और दो जुड़वा अन्या और आख्या,बेटियां हैं*। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार 16 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया।4
- बांदा में 5 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी! | ₹9.87 करोड़ का प्रोजेक्ट | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा में ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा विकास कार्य सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत पांच ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए करीब ₹9.87 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आवश्यक सेवाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है1
- बांदा: सवर्णों ने यूजीसी रोल बैक को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन बांदा: सवर्णों ने यूजीसी रोल बैक को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन बांदा के बबेरू में यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्णों के द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन वहीं प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहा पहुंचे और फिर तहसील परिसर की ओर बढ़े वही प्रदर्शन कारियों के द्वारा तहसील परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी बबेरू अवनीश कुमार को दिया ज्ञापन ज्ञापन में मुख्य रूप से चार सूत्री मांगे कही गई हैं इस दौरान तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति व शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांग: यूजीसी के नए नियमों को तुरंत वापस ('Roll Back') लिया जाए, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का मानना है कि इससे सवर्ण वर्ग के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में दौरान भारी संख्या में सवर्ण समाज के युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित *सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ* चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया। शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री 18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।3
- बांदा में मारपीट के लाइव वीडियो वायरल युवकों में दिखा दबंगई का जमकर खुमार, वर्चस्व को लेकर विवाद के बाद एक युवक को करीब दो दर्जन युवकों ने घेरकर पीटा, बीच बाजार मयूर मल्टीप्लेक्स के सामने घंटों चलता रहा मारपीट का दौर, मारपीट के दौरान कई नाबालिग लड़कों के शामिल होने की भी बात आई सामने, घंटों बवाल के बावजूद मौके पर पुलिस के न पहुंचने का आरोप, शहर कोतवाली के पॉश इलाके में हुई घटना से पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।1
- बांदा जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिग व शादीशुदा महिला के साथ उसके पड़ोस के ही रहने वाले 2 पूर्व परिचित व्यक्तियों द्वारा गलत काम किया गया है । सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा महिला से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । महिला का मेडिकल परीक्षण व मा0 न्यायालय के समक्ष बयान किया जा चुका है तथा अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है । बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक । बांदा जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिग व शादीशुदा महिला के साथ उसके पड़ोस के ही रहने वाले 2 पूर्व परिचित व्यक्तियों द्वारा गलत काम किया गया है । सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा महिला से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । महिला का मेडिकल परीक्षण व मा0 न्यायालय के समक्ष बयान किया जा चुका है तथा अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है । बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।1