जनसुनवाई में पहुंचे दर्जनों फरियादी, 77 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए समाधान के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे दर्जनों फरियादी, 77 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए समाधान के निर्देश जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश नर्मदापुरम। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सोनिया मीना ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई कक्ष में आयोजित इस बैठक में कुल 77 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें राजस्व, रास्ता विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कई मामलों का निराकरण मौके पर ही कराया, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय करते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अतिक्रमण की शिकायत पर सीमांकन के निर्देश माखननगर निवासी रामसिंह सराठे ने पड़ोसी द्वारा भूमि पर अतिक्रमण कर दीवार निर्माण किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। इस पर कलेक्टर ने माखननगर के तहसीलदार को निर्देश दिए कि मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि का सीमांकन कराते हुए जांच की जाए और शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि सीमांकन और नक्शा सुधार का मामला सिवनी मालवा निवासी रामकिशोर रघुवंशी ने अपनी कृषि भूमि का दोबारा सीमांकन कर नक्शा सुधार कराने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने सिवनी मालवा के अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर भूमि का सीमांकन कराकर नक्शा सुधार की कार्यवाही पूरी की जाए।अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी जनसुनवाई के दौरान कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और अपर कलेक्टर अनिल जैन को निर्देश दिए कि अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। पट्टा और आवास योजना से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई ग्राम रायपुर निवासी नाजबीन बी ने पट्टा प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम रायपुर निवासी ब्रजेश कहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, उप जिला अधिकारी नीता कोरी, सरोज परिहार, अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम जय सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- वॉशिंग पाउडर निरमा (ओरिजिनल जिंगल): यह निरमा का सबसे पुराना और ऐतिहासिक विज्ञापन है जिसमें सफेद फ्रॉक वाली लड़की और मशहूर जिंगल "सबकी पसंद निरमा" है।1
- पिपरिया में आज मंगलवार को 11:00 बजे से 1:30 बजे तक जनपद सभागार में आयोजित। जनसुनवाई में नागरिकों की, विभिन्न समस्याओं से संबंधित 23 लिखित आवेदन प्रशासन को प्राप्त हुए एसडीएम और तहसीलदार ने गांव और शहर से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी मटकुली के आदिवासी गांव चिलोद के ग्रामीणों ने पेयजल के संकट को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा उन्होंने गांव में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की । पिपरिया की बैंक कॉलोनी के निवासियों ने नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया उनका कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी वासी मुख्य मार्ग पर आगमन में दिक्कत झेल रहे हैं अनिल और पांच अन्य लोगों ने सांवरिया कॉलोनी में नियमों के उल्लंघन की शिकायत की वही लाखन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने गाड़ाघाट में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी मटकुली के आदिवासी छात्रावास की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए किशन और 10 अन्य लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन एसडीएम को दिया तरुण कला की जीवन भाई ने पटवारी उमेश बरेली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि उनके पति की भूमि को फर्जी तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में किसी और के नाम दर्ज कर दिया गया है महेश विश्वकर्मा ने राशि की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की गोपाल चौरसिया ने अपनी निजी भूमि से अतिक्रमा हटाने का आग्रह किया जयराम और पांच अन्य ग्रामीणों ने डांडिया गांव में मुख्य मार्ग में शांति वतन तक सड़क निर्माण की मांग रखी धनश्री के हेमंत पटेल और अन्य मैं नल जल योजना के तहत कर वसूली न होने पर दोबारा आवेदन दिया इस पर एसडीएम ने जनपद के संबंध सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए लखन ओमकार में झूठी शिकायत करने की शिकायत दर्ज कराई एसडीएम आकिप खान ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में तहसीलदार वैभव बैरागी नायब तहसीलदार मनोज नामदेव नीरज बेस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे1
- नर्मदापुरम के प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 57वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपीएम के सीजीएम वेंकटेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सीआईएसएफ जवानों ने परेड और विभिन्न सुरक्षा प्रदर्शनों के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। वही देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों सहित कई संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की अहम भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य परेड के साथ हुई, जिसमें सीआईएसएफ जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जवानों ने ब्लाइंड फोल्ड ड्रिल और फायर डेमोंस्ट्रेशन का भी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर यूनिट कमांडेंट श्रीमती प्रविर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसपीएम के अधिकारी, पुलिस, एसबीआई, केवी स्कूल के प्रतिनिधि और सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-तिलक वार्ड निवासी राम रहीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण दुबे (लखन भैया) द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपनी पूज्यनीय माताजी स्व.श्रीमती कस्तूरी बाई दुबे की चौंथी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में जरूरतमंद,वृद्ध,बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट एवं मिष्ठान के साथ कराए गए स्वादिष्ट भोजन।1
- जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए 6 आवेदन मंगलवार सोहागपुर के जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित अधिकारियों को 6 आवेदन प्राप्त हुए। यह जनसुनवाई नायब तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित की गई। जनसुनवाई सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान ग्राम बोदी और सोहागपुर के बीच बने नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। ग्राम निभौरा निवासी सुनील रघुवंशी द्वारा आवेदन देकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी न देने की शिकायत की गई। ग्राम बमारी के किस राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा तीन आवेदन देने के बावजूद प्रकरण की नकल नहीं देने की शिकायत की गई। ग्राम सिंग बाड़ा निवासी दीनदयाल नायक द्वारा खेत में लगी गेहूं एवं चने की फसल ना काटने देने की शिकायत की गई। क़िलापुरा निवासी नसीम खा ने नगर परिषद द्वारा जन्म पंजीयन रजिस्टर चेक करवा कर जन्म का NOC आप्राप्ता प्रमाण पत्र प्रदान करने की मांग की। सभी आवेदनों को अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भिजवाया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष का दौरा सुल्तानपुर नगर में कांग्रेस पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता ने एन एच 45 पर हार फूल मालाओं जीतू पटवारी का किया स्वागत3
- सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- दिनांक 9 ,3.2026 को फरियादी अंजना चतुर्वेदी निवासी पचमढ़ी रोड पिपरिया ने थाना पिपरिया को एक एक रिपोर्ट कार्रवाई की मुक्त दिनांक शाम को जब वह मीठी गली से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन खींचकर फरार हो गए रिपोर्ट पर थाना पिपरिया ने अपराध क्रमांक 105 / 2026 सुसंगत धाराओं के तहत पंजी बात किया गया वहीं एसपी के निर्देश पर घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गन की तलाश एवं चयन की बारामती हेतु आदेशित किया जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम अभिषेक राजन एवं पिपरिया टी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाशी की गई पुलिस ने टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए आरोपियों की पहचान साकिब खान एवं किशोर बालक निवासी एतवास के रूप में हुई जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 9, 3.2026 की देर रात्रि में ही अंडर ब्रिज रेलवे पुलिया के पास सुनसान इलाके से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 0 5 एम के 8040 शाहिद अभी रक्षा में लिया गया पूछताछ पर सोने की चेन ऋतिक सोनी निवासी शोभापुर रोड को बेचना बताया गया मामले में आरोपी बनाया गया एवं सुंदर की तलाश कर विशेष स्थान से घटना में झट गई सोने की चेन भजन करीब दो तोला जप्त कर मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत कार्रवाई की गई मामले के आरोपी साकिब खान पिता जहीर खान उम्र 24 साल निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया एवं किशोर निवासी हथवास चोरी की संपत्ति खरीदने वाला सुना ऋतिक सोनी के शोभापुर रोड के खिलाफ कार्रवाई करते अभी रक्षा में लिया गया1