सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें दैनिक सत्याग्रह न्यूज़ के साथ।1
- इंदौर के पिपलियाना में बाबा ट्रेवल्स की बस डिपो में खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया दुआ इतना आसमान उड़ता हुआ दिखा की लोक दशक में आ गया आसमान में काफी दूर से दिख रहा था2
- दिनांक 9 ,3.2026 को फरियादी अंजना चतुर्वेदी निवासी पचमढ़ी रोड पिपरिया ने थाना पिपरिया को एक एक रिपोर्ट कार्रवाई की मुक्त दिनांक शाम को जब वह मीठी गली से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन खींचकर फरार हो गए रिपोर्ट पर थाना पिपरिया ने अपराध क्रमांक 105 / 2026 सुसंगत धाराओं के तहत पंजी बात किया गया वहीं एसपी के निर्देश पर घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गन की तलाश एवं चयन की बारामती हेतु आदेशित किया जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम अभिषेक राजन एवं पिपरिया टी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाशी की गई पुलिस ने टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए आरोपियों की पहचान साकिब खान एवं किशोर बालक निवासी एतवास के रूप में हुई जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 9, 3.2026 की देर रात्रि में ही अंडर ब्रिज रेलवे पुलिया के पास सुनसान इलाके से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 0 5 एम के 8040 शाहिद अभी रक्षा में लिया गया पूछताछ पर सोने की चेन ऋतिक सोनी निवासी शोभापुर रोड को बेचना बताया गया मामले में आरोपी बनाया गया एवं सुंदर की तलाश कर विशेष स्थान से घटना में झट गई सोने की चेन भजन करीब दो तोला जप्त कर मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत कार्रवाई की गई मामले के आरोपी साकिब खान पिता जहीर खान उम्र 24 साल निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया एवं किशोर निवासी हथवास चोरी की संपत्ति खरीदने वाला सुना ऋतिक सोनी के शोभापुर रोड के खिलाफ कार्रवाई करते अभी रक्षा में लिया गया1
- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।1
- बच्चों से लेकर जवानों तक की सेहत पर भारी पड़ता डिजिटल जहर आंखों से लेकर दिमाग और दिल तक कर रहा नुकसान, डॉक्टरों ने दी चेतावनी नर्मदापुरम । मोबाइल फोन ने जीवन को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह अब सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो रहा है। बच्चों के हाथ में खिलौने की तरह पहुंचा मोबाइल आज युवाओं और जवानों के लिए डिजिटल ज़हर बनता जा रहा है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। डॉ. अतुल सेठ ने बताया कि सुबह से रात तक स्क्रीन के सामने जिंदगी है। आज स्थिति यह है कि दिन की शुरुआत मोबाइल अलार्म से होती है और रात का अंत सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए। औसतन एक व्यक्ति 6 से 8 घंटे मोबाइल स्क्रीन देख रहा है। यही आदत धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है। कम उम्र में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है। डॉ. अतुल सेठा ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से बच्चों की नजर कमजोर होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना, भाषा विकास में देरी, चिड़चिड़ापन और जिद,पढ़ाई से दूरी जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। खेल के मैदान की जगह मोबाइल स्क्रीन ने ले ली है, जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।युवा मानसिक दबाव में सोशल मीडिया की दुनिया ने किशोरों और युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। लाइक्स, फॉलोअर्स और तुलना की दौड़ में आत्मविश्वास की कमी, तनाव और बेचैनी, नींद की समस्या अवसाद जैसी स्थिति बन रही है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि यह डिजिटल एडिक्शन का सीधा परिणाम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि अगर मोबाइल उपयोग पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों के मरीज बढ़ेंगे।जवानों में बढ़ रहीं शारीरिक बीमारियां लगातार झुककर मोबाइल देखने से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस और पीठ दर्द आम हो गया है। इसके साथ ही आंखों में जलन और माझोन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हृदय रोग का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। एमडी डॉ. सुनील जैन ने बताया कि बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय करें। सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद करे, भोजन के समय मोबाइल से दूरी रखें, रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। नींद और दिमाग पर सीधा हमला जिला अस्पताल के मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन को प्रभावित करती है। इसके कारण देर से नींद आना बार-बार नींद टूटना, दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन, अब आम समस्या बन चुकी है।1
- महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।3
- शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।1