हांडीपानी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
हांडीपानी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से
जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने
कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।1
- छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?1
- Post by ABDUL1
- पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज सोमवार को शाम 5:00 बजे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को रोककर की चालानी कार्रवाई चालानी कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगने पर चालान काटे गए वहीं चार पहिया वाहन ऑन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने एवं नंबर प्लेट ना होने के चलते चालान काटे गए स्टेशन रोड थाने के एएसआई ने बताया कि चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर आज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर लगभग 15 से 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6700 के चालान काटे गए वहीं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं दो पहिया वाहन चालकों को दो से अधिक न बैठने के लिए निर्देशित किया गया और उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं उन्होंने बताया कि यह चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी1
- बच्चों से लेकर जवानों तक की सेहत पर भारी पड़ता डिजिटल जहर आंखों से लेकर दिमाग और दिल तक कर रहा नुकसान, डॉक्टरों ने दी चेतावनी नर्मदापुरम । मोबाइल फोन ने जीवन को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह अब सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो रहा है। बच्चों के हाथ में खिलौने की तरह पहुंचा मोबाइल आज युवाओं और जवानों के लिए डिजिटल ज़हर बनता जा रहा है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। डॉ. अतुल सेठ ने बताया कि सुबह से रात तक स्क्रीन के सामने जिंदगी है। आज स्थिति यह है कि दिन की शुरुआत मोबाइल अलार्म से होती है और रात का अंत सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए। औसतन एक व्यक्ति 6 से 8 घंटे मोबाइल स्क्रीन देख रहा है। यही आदत धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है। कम उम्र में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है। डॉ. अतुल सेठा ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से बच्चों की नजर कमजोर होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना, भाषा विकास में देरी, चिड़चिड़ापन और जिद,पढ़ाई से दूरी जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। खेल के मैदान की जगह मोबाइल स्क्रीन ने ले ली है, जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।युवा मानसिक दबाव में सोशल मीडिया की दुनिया ने किशोरों और युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। लाइक्स, फॉलोअर्स और तुलना की दौड़ में आत्मविश्वास की कमी, तनाव और बेचैनी, नींद की समस्या अवसाद जैसी स्थिति बन रही है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि यह डिजिटल एडिक्शन का सीधा परिणाम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि अगर मोबाइल उपयोग पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों के मरीज बढ़ेंगे।जवानों में बढ़ रहीं शारीरिक बीमारियां लगातार झुककर मोबाइल देखने से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस और पीठ दर्द आम हो गया है। इसके साथ ही आंखों में जलन और माझोन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हृदय रोग का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। एमडी डॉ. सुनील जैन ने बताया कि बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय करें। सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद करे, भोजन के समय मोबाइल से दूरी रखें, रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। नींद और दिमाग पर सीधा हमला जिला अस्पताल के मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन को प्रभावित करती है। इसके कारण देर से नींद आना बार-बार नींद टूटना, दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन, अब आम समस्या बन चुकी है।1
- सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 1 निर्माण कार्य हेतु1 लाख 7 हजार 750 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टार सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से माखननगर में 1 निर्माण कार्यो के लिए 1 लाख 7 हजार 750 रूपये की प्रशासकीय स्वीाकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्ति जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर ग्राम खारदा विकासखंड माखननगर में भीलटबाबा के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 7 हजार 750 रूपये की राशि प्रशासकीय स्वीीकृति प्रदान की गई है।1
- शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मकोड़िया में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और हरी टहनियों की मदद से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी। आगजनी की इस घटना में ग्राम मकोड़िया निवासी किसान जोएल मसीह पिता जूलियस मसीह के खेत में लगी लगभग 2.50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कुछ ही देर में किसान की महीनों की मेहनत राख में बदल गई। घटना के समय किसान और उसका परिवार भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल को बचा लिया गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाती, तब तक ग्रामीणों की मदद से आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को शासन की ओर से उचित मुआवजा और राहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि उसे हुए नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और रखरखाव किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी एक 23 वर्षीय युवक से फर्जी लिंक भेज कर 183000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से सोमवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी आजाद सिंह पिता नर्मदा प्रसाद गुर्जर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात लिंक भेजी थी जिसे मेरे द्वारा लिंक खोलते ही मेरे अकाउंट से 183000 अन्य खाते पर ट्रांसफर कर लिए गए। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 381(4)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है1
- भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।2