logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली कबड्डी भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली कबड्डी भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।
    2
    भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। 
इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, 
रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के रेणुका खापा में भीषण आग जनी की घटना सामने आई धामनगांव निवासी पप्पू अमरघडे के खेत में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महज़ 15 मिनट में पांच एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार किसान पप्पू अमरघडे का खेत रेणुका खापा से लगा हुआ है अचानक गेहूं में आगजनी की घटना सामने आई जिसमें किसान का लगभग 100 कुंटल से अधिक गेहूं जल गया आग को देख रेणुका खापा निवासियों ने दौड़कर सुझबुझ से आग पर काबू पाया वहीं भैंसदेही फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पहुंची और आग पर काबू पाया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लगभग 50 एकड़ से अधिक का अन्य किसानों की गेहूं की सफल राख हो जाती फिलहाल पिडित किसान ने शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की ।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के रेणुका खापा में भीषण आग जनी की घटना सामने आई धामनगांव निवासी पप्पू अमरघडे के खेत में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महज़ 15 मिनट में पांच एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार किसान पप्पू अमरघडे का खेत रेणुका खापा से लगा हुआ है अचानक गेहूं में आगजनी की घटना सामने आई जिसमें किसान का लगभग 100 कुंटल से अधिक गेहूं जल गया आग को देख रेणुका खापा निवासियों ने दौड़कर सुझबुझ से आग पर काबू पाया वहीं भैंसदेही फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पहुंची और आग पर काबू पाया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लगभग 50 एकड़ से अधिक का अन्य किसानों की गेहूं की सफल राख हो जाती फिलहाल पिडित किसान ने शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की ।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Sohan Lal Rathor
    1
    Post by Sohan Lal Rathor
    user_Sohan Lal Rathor
    Sohan Lal Rathor
    Salesperson Betul, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • महिला दिवस पर हाण्‍डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्‍डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्‍डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
    3
    महिला दिवस पर हाण्‍डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन
सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
शाहपुर/हाण्‍डीपानी।
उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्‍डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया।
इस अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
    user_Vijay Vishwakarma
    Vijay Vishwakarma
    Social worker शाहपुर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि 8 मार्च को रविवार का अवकाश था, अतः महाविद्यालय परिवार द्वारा यह विशेष आयोजन दिनांक 09 मार्च को अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. कल्पना बिसन्द्रे द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "समाज के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है।" उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने 'नारी शक्ति' के वैश्विक और स्थानीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन और खेल जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पधारे श्रीमती जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष महिला दिवस की थीम "Rights Justice Action for all Women and Girls" पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, सह-संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे, रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अभिषेक हुरमाड़े, अर्पिता जाधव ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली भाषण और कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण डोंगरे, मीसम हुसैन, पायल कड़वे और अन्य रासेयो स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और आगंतुकों ने समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। 
मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि 8 मार्च को रविवार का अवकाश था, अतः महाविद्यालय परिवार द्वारा यह विशेष आयोजन दिनांक 09 मार्च को अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. कल्पना बिसन्द्रे द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "समाज के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है।" उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने 'नारी शक्ति' के वैश्विक और स्थानीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन और खेल जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पधारे श्रीमती जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष महिला दिवस की थीम "Rights Justice Action for all Women and Girls" पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, सह-संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे,  रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अभिषेक हुरमाड़े, अर्पिता जाधव ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली भाषण और कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण डोंगरे, मीसम हुसैन, पायल कड़वे और अन्य रासेयो स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और आगंतुकों ने समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ..ईरान पर इजरायल, अमेरिका का हमला कितना इस्लाम के खिलाफ ? क्या खामेनेई वाकई में निकले विलन ?... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी और वर्क फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद अब्दुल्ला तारिक "अल्लामा" साहेब से प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे के साथ..... राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    ..ईरान पर इजरायल, अमेरिका का हमला कितना इस्लाम के खिलाफ ? क्या खामेनेई वाकई में निकले विलन ?... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी और वर्क फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद अब्दुल्ला तारिक "अल्लामा" साहेब से प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे के साथ..... राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    21 hrs ago
  • शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    1
    शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार
सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं।
पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं।
पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।
    1
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान
मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.