भीषण जल संकट से जूझ रहा गण्डाला का भूरी परस मोहल्ला, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू करवाई बोरिंग बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव में पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। गांव के भूरी परस मोहल्ले में पेयजल संकट इतना बढ़ गया कि आखिरकार ग्रामीणों को खुद आगे आकर चंदा इकट्ठा करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से मोहल्ले में नई बोरिंग करवाने का कार्य शुरू किया गया है। शनिवार को बोरिंग के लिए भीलवाड़ा मशीन मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर बोरिंग करवाने का निर्णय लिया। मोहल्ले के लोगों को उम्मीद है कि बोरिंग सफल होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और पेयजल संकट काफी हद तक कम होगा।
भीषण जल संकट से जूझ रहा गण्डाला का भूरी परस मोहल्ला, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू करवाई बोरिंग बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव में पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। गांव के भूरी परस मोहल्ले में पेयजल संकट इतना बढ़ गया कि आखिरकार ग्रामीणों को खुद आगे आकर चंदा इकट्ठा करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से मोहल्ले में नई बोरिंग
करवाने का कार्य शुरू किया गया है। शनिवार को बोरिंग के लिए भीलवाड़ा मशीन मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों
ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर बोरिंग करवाने का निर्णय लिया। मोहल्ले के लोगों को उम्मीद है कि बोरिंग सफल होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और पेयजल संकट काफी हद तक कम होगा।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। ➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया। ➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। ➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।1
- उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा। सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।3
- एफपीआई कंपनी में गार्ड की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया धरना शाहजहांपुर क्षेत्र के गुगलकोटा स्थित एफपीआई कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान चौबारा निवासी पुरोष्तम (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 18 महीनों से कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद चौबारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोष्तम की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी, लेकिन मामले को दबाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे नीमराना के अस्पताल में रेफर दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी के बाहर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। वहीं कंपनी के प्लांट हेड देवेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कंपनी की गाड़ी से उसे नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए मरीज को उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी। देवेन्द्र चौधरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जयपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।3
- 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए1
- पश्चिम बंगाल की जनता को घुटने पर बैठकर किया नमन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाडी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन एवं आयोजक समिति के तत्वाधान में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ1
- #news #up जनपद हापुड़ के गांव दहरा में महाराणा प्रताप सिंह की रेली में बवाल .हिंदू मुस्लिम झगड़ा पुलिस बल तेनात #news #up #news #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors #news #up जनपद हापुड़ के गांव दहरा में महाराणा प्रताप सिंह की रेली में बवाल .हिंदू मुस्लिम झगड़ा पुलिस बल तेनात #news #up #news #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors1
- भीषण जल संकट से जूझ रहा गण्डाला का भूरी परस मोहल्ला, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू करवाई बोरिंग बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव में पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। गांव के भूरी परस मोहल्ले में पेयजल संकट इतना बढ़ गया कि आखिरकार ग्रामीणों को खुद आगे आकर चंदा इकट्ठा करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से मोहल्ले में नई बोरिंग करवाने का कार्य शुरू किया गया है। शनिवार को बोरिंग के लिए भीलवाड़ा मशीन मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर बोरिंग करवाने का निर्णय लिया। मोहल्ले के लोगों को उम्मीद है कि बोरिंग सफल होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और पेयजल संकट काफी हद तक कम होगा।3