logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । मोहिउद्दीननगर— गंगा व वाया नदियों में हो रही लगातार जलवृद्धि से दियारांचल के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है. जलस्तर में लगातार वृद्धि से मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है.बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश की मंशा पालने लगे हैं. गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार के अपराह्न बताया कि की गंगा का जलस्तर 46.80मीटर तक पहुंच गया है.जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ज्यादा है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. लगातार बढ़ते पानी से बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर, राजपुर जौनापुर, डुमरी दक्षिण, हरदासपुर, नवघरीया सरसावा के निचले हिस्से में पानी तेजी से फैलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देने की ओर अग्रसर है. वहीं हरैल पंचायत के वार्ड 5,6, 9,12,13,14 व 15 में भा गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. विद्यालय परिसर में फैला पानी, यातायात प्रभावित गंगा का पानी कई विद्यालयों के परिसर में फैलने से पठन पाठन में परेशानी बढ़ गई है. इनमें प्लस टू हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय चकला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर साहित डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालय के नाम शामिल हैं.वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है. जिनमें अदलपुर दुबहा सड़क,दियारा मोड़-चपरा जाने वाली सड़क, आनंदगोलवा से गोला पट्टी जाने वाली सड़क के नाम शामिल है. जल वृद्धि को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाव परिचालन की मांग स्थानीय प्रशासन से की है. जलसंसाधन विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज कराने में जुट रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा व वाया नदियों से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग व सरकार सजग व संवेदनशील है. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं.

23 hrs ago
user_CHUNNU KUMAR SINGH
CHUNNU KUMAR SINGH
Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
23 hrs ago

गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । मोहिउद्दीननगर— गंगा व वाया नदियों में हो रही लगातार जलवृद्धि से दियारांचल के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है. जलस्तर में लगातार वृद्धि से मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है.बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश की मंशा पालने लगे हैं. गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार के अपराह्न बताया कि की गंगा का जलस्तर 46.80मीटर तक पहुंच गया है.जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ज्यादा है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. लगातार बढ़ते पानी से बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर, राजपुर जौनापुर, डुमरी दक्षिण, हरदासपुर, नवघरीया सरसावा के निचले हिस्से में पानी तेजी से फैलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देने की ओर अग्रसर है. वहीं हरैल पंचायत के वार्ड 5,6, 9,12,13,14 व 15 में भा गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. विद्यालय परिसर में फैला पानी, यातायात प्रभावित गंगा का पानी कई विद्यालयों के परिसर में फैलने से पठन पाठन में परेशानी बढ़ गई है. इनमें प्लस टू हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय चकला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर साहित डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालय के नाम शामिल हैं.वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है. जिनमें अदलपुर दुबहा सड़क,दियारा मोड़-चपरा जाने वाली सड़क, आनंदगोलवा से गोला पट्टी जाने वाली सड़क के नाम शामिल है. जल वृद्धि को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाव परिचालन की मांग स्थानीय प्रशासन से की है. जलसंसाधन विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज कराने में जुट रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा व वाया नदियों से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग व सरकार सजग व संवेदनशील है. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं.

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा
    1
    बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के पीसी के बाद बेढ़ना गांव के मृतक के परिजन थाना पहुंचे और प्रेम प्रसंग मामले को झूठा बताया
    1
    ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के पीसी के बाद बेढ़ना गांव के मृतक के परिजन थाना पहुंचे और प्रेम प्रसंग मामले को झूठा बताया
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • नेपाल में भीषण तबाही के बीच कई घर जलकर राख हो गए, लेकिन यह घर आग की लपटों के बीच भी थाम गया। चारों तरफ मंजर बेहद भयावह था। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुश्किल हालात में भी इस घर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    1
    नेपाल में भीषण तबाही के बीच कई घर जलकर राख हो गए, लेकिन यह घर आग की लपटों के बीच भी थाम गया। चारों तरफ मंजर बेहद भयावह था। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुश्किल हालात में भी इस घर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए। वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है।
वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए।
वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है।
वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है।
इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • शराब पार्टी में चार की मौत को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    1
    शराब पार्टी में चार की मौत  को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा
बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • आरबीएस कॉलेज महुआ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और एक पंच आरबीएस कॉलेज महुआ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत #महुआ #महुआगोलीकांड #वैशाली #वैशालीन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #गोलीकांड #क्राइम_न्यूज़ #पशुव्यापारी #लूटकीकोशिश #अपराध #फायरिंग #मर्डरन्यूज़ #महुआन्यूज़ #वैशालीपुलिस #बिहारक्राइम #CCTVफुटेज #BreakingNews #CrimeNews #VaishaliNews #BiharNews
    1
    आरबीएस कॉलेज महुआ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और एक पंच
आरबीएस कॉलेज महुआ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
#महुआ #महुआगोलीकांड #वैशाली #वैशालीन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #गोलीकांड #क्राइम_न्यूज़ #पशुव्यापारी #लूटकीकोशिश #अपराध #फायरिंग #मर्डरन्यूज़ #महुआन्यूज़ #वैशालीपुलिस #बिहारक्राइम #CCTVफुटेज #BreakingNews #CrimeNews #VaishaliNews #BiharNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    21 hrs ago
  • 🚨 समाज में मासूम के साथ हुई दरिंदगी बर्दाश्त नहीं करेंगे! मोरवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंगर मिर्जापुर में हमारे समाज की 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची सदर अस्पताल, समस्तीपुर में उपचाराधीन है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 🔴 दोषी: पंकज साह 🔴 पिता: स्वर्गीय जयनारायण साह हम समाज की आवाज हैं और अन्याय देखकर चुप बैठने वाले नहीं हैं। हमारी स्पष्ट मांग है कि संबंधित व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हो और दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। मासूम बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। विकासशील इंसान पार्टी, समस्तीपुर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करती रहेगी। समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। मासूम की आवाज हमारी आवाज है। न्याय मिलने तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी। पुष्पा सहनी जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ विकासशील इंसान पार्टी (VIP), समस्तीपुर #SPSamastipur #DSPSamastipur #DMSamastipur #SamastipurPolice #BiharPolice #DGPBihar #CMBihar #BiharGovernment #PSTajpur #Morwa #Samastipur #JusticeForChild #Justice #VIP #VikassheelInsaanParty #MukeshSahani
    1
    🚨 समाज में मासूम के साथ हुई दरिंदगी बर्दाश्त नहीं करेंगे!

मोरवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंगर मिर्जापुर में हमारे समाज की 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची सदर अस्पताल, समस्तीपुर में उपचाराधीन है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

🔴 दोषी: पंकज साह

🔴 पिता: स्वर्गीय जयनारायण साह

हम समाज की आवाज हैं और अन्याय देखकर चुप बैठने वाले नहीं हैं। हमारी स्पष्ट मांग है कि संबंधित व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हो और दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मासूम बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

विकासशील इंसान पार्टी, समस्तीपुर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

मासूम की आवाज हमारी आवाज है।

न्याय मिलने तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी।

पुष्पा सहनी
जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ
विकासशील इंसान पार्टी (VIP), समस्तीपुर

#SPSamastipur #DSPSamastipur #DMSamastipur #SamastipurPolice #BiharPolice #DGPBihar #CMBihar #BiharGovernment #PSTajpur #Morwa #Samastipur #JusticeForChild #Justice #VIP #VikassheelInsaanParty #MukeshSahani
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    1
    बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है।
शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़  में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है।
बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।
एसआईटी (SIT) टीम ने
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    1
    अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.