logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/

10 hrs ago
user_बिकाश कुमार
बिकाश कुमार
बाढ़, पटना, बिहार•
10 hrs ago

बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए। वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है।
वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए।
वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है।
वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है।
इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार में लगातार हो रही हत्याओं के बारे में जब पूछने पर भड़के अनुमंडल पुलिस वैशाली जानकारी के अनुसार वैशाली जिला में हो रही लगातार हत्याएं बलात्कार जैसी घटनाओं पर जब पत्रकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वैशाली से बातचीत करने का प्रयास किया तो वह भड़क उठे बोले की यह संवेदनशील विषय है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी को।
    1
    बिहार में लगातार हो रही हत्याओं के बारे में जब पूछने पर भड़के अनुमंडल पुलिस वैशाली 
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला में हो रही लगातार हत्याएं बलात्कार जैसी घटनाओं पर जब पत्रकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वैशाली से बातचीत करने का प्रयास किया तो वह भड़क उठे बोले की यह संवेदनशील विषय है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी को।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    26 min ago
  • नेपाल में भीषण तबाही के बीच कई घर जलकर राख हो गए, लेकिन यह घर आग की लपटों के बीच भी थाम गया। चारों तरफ मंजर बेहद भयावह था। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुश्किल हालात में भी इस घर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    1
    नेपाल में भीषण तबाही के बीच कई घर जलकर राख हो गए, लेकिन यह घर आग की लपटों के बीच भी थाम गया। चारों तरफ मंजर बेहद भयावह था। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुश्किल हालात में भी इस घर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की।
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • शराब पार्टी में चार की मौत को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    1
    शराब पार्टी में चार की मौत  को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा
बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • कुंदन कुमार यादव पत्रकार को मंत्री जी पुलिस के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कुंदन यादव को मंत्री के फर्जी केश पर न्यायालय से बड़ी किया गया है
    1
    कुंदन कुमार यादव पत्रकार को मंत्री जी पुलिस के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज 
कुंदन यादव को मंत्री के फर्जी केश पर न्यायालय से बड़ी किया गया है
    user_JAY Narayan Kumar
    JAY Narayan Kumar
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    51 min ago
  • बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    1
    बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता
बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    1
    बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है।
शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़  में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है।
बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।
एसआईटी (SIT) टीम ने
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    1
    अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.