Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।
Anand shukla
दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भारत में सीजेपी (CJP) द्वारा जारी प्रदर्शन को लेकर अपना बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की जानी चाहिए। अपने बयान में कहा गया है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना कोई गुनाह नहीं है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर न्याय की मांग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।1
- Post by पत्रकार विकाश सिंह2
- योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 1273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है, जो सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सूखा, पलायन, बीहड़ और दस्यु गतिविधियों के लिए पहचाना जाने वाला बुंदेलखंड आज भय और पिछड़ेपन से निकलकर विकास की नई गाथा लिख रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, कन्या सुमंगला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबियां, ऋण स्वीकृति और कृषि यंत्र बांटे। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये हस्तांतरित किए। उन्होंने कालपी के हस्तनिर्मित कागज को जीआई टैग मिलने और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी व जापान में निर्यात होने का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने जालौन की रंगोली ग्राम पंचायत को शून्य गरीबी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और नून नदी के पुनर्जीवन, अमृत सरोवरों व गो-संरक्षण का उल्लेख किया। क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में देश का पहला सोलर एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और करीब 56 हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में माफिया और संगठित अपराध के लिए अब केवल दो ही जगहें हैं—जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है और नकल माफिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस पहल के जरिए बेटियां अपने सपनों को साकार करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल देने के इस कदम को सरकार की ओर से एक बड़ा उपहार माना जा रहा है।1
- विकास से समृद्धि की ओर बढ़ते जनपद जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज ₹1,274 करोड़ की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।1
- कानपुर देहात के माती कोर्ट स्थित माननीय न्यायालय ए0डी0जे0-15 ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया है। अदालत ने मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही ₹1,28,000 का अर्थदंड भी लगाया है। सजा पाने वाला अभियुक्त रोहित वर्मा, पुत्र हरिओम वर्मा, कानपुर देहात के थाना व कस्बा शिवली के वार्ड नंबर 3, जवाहर नगर का निवासी है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के इस मामले में माती कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास व जुर्माना अदा करने का यह फैसला सुनाया गया है।1
- कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डियाँ वायरल होने के साथ ही दवा खरीद, टेंडर और भर्ती प्रक्रिया में भारी धांधली की शिकायतें सामने आने के बाद यह सख्त एक्शन लिया गया है। करोड़ों के भ्रष्टाचार के इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ा प्रहार करते हुए साफ कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में ₹1,274 करोड़ की लागत से 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास के इस महाअभियान के तहत 374 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। इन परियोजनाओं से जिले में विकास को एक नई गति मिलने के साथ-साथ आम जनता को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।1