Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार विकाश सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम जनसभा स्थल पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रखे। दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे और जनसभा कार्यक्रम जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक व्यापक इंतजाम किए गए।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।1
- कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।2
- कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान बलिया से सांसद एवं पूर्व मंत्री सनातन पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। कसोलर गांव निवासी संजय शुक्ला ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष बबलू, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पवन कटियार, संतोष त्रिपाठी, लाल जी शुक्ला और मनोज कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सम्मेलन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।4
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसडीएम सुप्रिया गुप्ता ने शनिवार दो बजे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर जांच करते हुए गुणवत्ता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसआई कमलेश यादव, सिकंदरा कानूनगो चंद बाबू, लेखपाल अनुज चौबे, विश्वजीत सिंह, उदयभान सिंह, रामजी सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by पत्रकार विकाश सिंह2
- कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं। इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।1