logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

4 hrs ago
user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
0bfcc185-c016-42ba-85c5-edbc08466753

कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के

पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    2
    कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया।

मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान बलिया से सांसद एवं पूर्व मंत्री सनातन पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। कसोलर गांव निवासी संजय शुक्ला ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष बबलू, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पवन कटियार, संतोष त्रिपाठी, लाल जी शुक्ला और मनोज कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सम्मेलन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
    4
    कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान बलिया से सांसद एवं पूर्व मंत्री सनातन पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। कसोलर गांव निवासी संजय शुक्ला ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

समारोह के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष बबलू, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पवन कटियार, संतोष त्रिपाठी, लाल जी शुक्ला और मनोज कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सम्मेलन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसडीएम सुप्रिया गुप्ता ने शनिवार दो बजे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर जांच करते हुए गुणवत्ता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसआई कमलेश यादव, सिकंदरा कानूनगो चंद बाबू, लेखपाल अनुज चौबे, विश्वजीत सिंह, उदयभान सिंह, रामजी सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

एसडीएम सुप्रिया गुप्ता ने शनिवार दो बजे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर जांच करते हुए गुणवत्ता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसएसआई कमलेश यादव, सिकंदरा कानूनगो चंद बाबू, लेखपाल अनुज चौबे, विश्वजीत सिंह, उदयभान सिंह, रामजी सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल बन गया है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल बन गया है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम हो रही इस अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भी इस मार्ग से कई भारी वाहन गुजरते दिखाई दिए। मामले की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार प्रतिबंधित मार्ग पर बेधड़क वाहनों का संचालन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई किए जाने के बाद भी यदि वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन के आदेशों का इस मार्ग पर सख्ती से पालन कब तक सुनिश्चित कराया जाता है।
    1
    सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम हो रही इस अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भी इस मार्ग से कई भारी वाहन गुजरते दिखाई दिए। मामले की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार प्रतिबंधित मार्ग पर बेधड़क वाहनों का संचालन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई किए जाने के बाद भी यदि वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन के आदेशों का इस मार्ग पर सख्ती से पालन कब तक सुनिश्चित कराया जाता है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की फर्जी AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर आमजन को गुमराह करने और सामाजिक व राजनीतिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को ऐरवाकटरा थाने पर सूचना मिली थी कि 'रजनीश यादव' नाम की फेसबुक आईडी से एक फर्जी, कूटरचित और भ्रामक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आपत्तिजनक तस्वीर दिखाई गई थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसरापाटी निवासी रजनीश उर्फ नीशा (पुत्र बलराम सिंह यादव) को नामजद किया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ऐरवाकटरा गंगादास गौतम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को उसरापाटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की फर्जी AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर आमजन को गुमराह करने और सामाजिक व राजनीतिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को ऐरवाकटरा थाने पर सूचना मिली थी कि 'रजनीश यादव' नाम की फेसबुक आईडी से एक फर्जी, कूटरचित और भ्रामक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आपत्तिजनक तस्वीर दिखाई गई थी।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसरापाटी निवासी रजनीश उर्फ नीशा (पुत्र बलराम सिंह यादव) को नामजद किया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ऐरवाकटरा गंगादास गौतम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को उसरापाटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कसोलर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजक संजय शुक्ला ने मुख्य अतिथि और बलिया के सांसद सनातन पांडेय का फरसा भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है और समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने परशुराम जयंती की छुट्टी समाप्त करने का मुद्दा भी उठाया। सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक मिथलेश कतियार ने बुद्धिजीवियों को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। वहीं, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम को संतोष त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, संजय शुक्ला, आशीष चौबे और रामनरेश यादव ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कतियार ने किया।
    2
    उत्तर प्रदेश के कसोलर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजक संजय शुक्ला ने मुख्य अतिथि और बलिया के सांसद सनातन पांडेय का फरसा भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है और समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने परशुराम जयंती की छुट्टी समाप्त करने का मुद्दा भी उठाया।

सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक मिथलेश कतियार ने बुद्धिजीवियों को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। वहीं, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम को संतोष त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, संजय शुक्ला, आशीष चौबे और रामनरेश यादव ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कतियार ने किया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 32 वर्षीय आरोपी वसीम खाँ (पुत्र नसीर खाँ) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित पर्चियां और 2700 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकदी में 500 रुपये का 1 नोट, 200 रुपये के 4 नोट, 100 रुपये के 7 नोट और 50 रुपये के 14 नोट शामिल हैं। मामले में राजपुर थाने में एफआईआर संख्या 85/2026 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112(2) में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें वसीम खाँ के साथ राहुल (पुत्र रामजी पोरवाल) को भी आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के दौरान वसीम खाँ ने स्वीकार किया कि वह राहुल के माध्यम से कई महीनों से मटका सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। लोग नकद या फोन पे से भुगतान करते थे और व्हाट्सएप या पर्ची पर लिखकर सट्टा अंक भेजते थे। वसीम को 100 रुपये के सट्टे पर 5 रुपये का कमीशन मिलता था और सारा हिसाब व्हाट्सएप चैट व स्क्रीनशॉट के जरिए राहुल को भेजा जाता था। पुलिस अब सह-आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 32 वर्षीय आरोपी वसीम खाँ (पुत्र नसीर खाँ) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित पर्चियां और 2700 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकदी में 500 रुपये का 1 नोट, 200 रुपये के 4 नोट, 100 रुपये के 7 नोट और 50 रुपये के 14 नोट शामिल हैं। मामले में राजपुर थाने में एफआईआर संख्या 85/2026 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112(2) में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें वसीम खाँ के साथ राहुल (पुत्र रामजी पोरवाल) को भी आरोपी बनाया गया है।

पूछताछ के दौरान वसीम खाँ ने स्वीकार किया कि वह राहुल के माध्यम से कई महीनों से मटका सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। लोग नकद या फोन पे से भुगतान करते थे और व्हाट्सएप या पर्ची पर लिखकर सट्टा अंक भेजते थे। वसीम को 100 रुपये के सट्टे पर 5 रुपये का कमीशन मिलता था और सारा हिसाब व्हाट्सएप चैट व स्क्रीनशॉट के जरिए राहुल को भेजा जाता था। पुलिस अब सह-आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.