logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं। इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।

15 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं। इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम जनसभा स्थल पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रखे। दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे और जनसभा कार्यक्रम जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक व्यापक इंतजाम किए गए।
    4
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम जनसभा स्थल पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रखे। दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे और जनसभा कार्यक्रम जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक व्यापक इंतजाम किए गए।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में 1275 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में 1275 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    6
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है।

कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से हुई साइबर ठगी के पूरे ₹48,089 पीड़ित को वापस करा दिए हैं। पीड़ित विकास कुमार गुप्ता, पुत्र स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता के साथ ऑनलाइन गेमिंग ऐप के ज़रिए 48,089 रुपये की ठगी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर एक्शन लेते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर ने कार्यवाही की और शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल ₹48,089 वापस ट्रांसफर करवा दिए। त्वरित कार्यवाही पर पीड़ित ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार जताया है। इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने आम जनता से अपील की है कि अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    1
    कानपुर देहात के थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से हुई साइबर ठगी के पूरे ₹48,089 पीड़ित को वापस करा दिए हैं। पीड़ित विकास कुमार गुप्ता, पुत्र स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता के साथ ऑनलाइन गेमिंग ऐप के ज़रिए 48,089 रुपये की ठगी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत पर एक्शन लेते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर ने कार्यवाही की और शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल ₹48,089 वापस ट्रांसफर करवा दिए। त्वरित कार्यवाही पर पीड़ित ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार जताया है। इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने आम जनता से अपील की है कि अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं। इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।
    1
    कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं।

इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.