Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।
पत्रकार विकाश सिंह
उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम जनसभा स्थल पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रखे। दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे और जनसभा कार्यक्रम जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक व्यापक इंतजाम किए गए।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। सीजी बीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के संबंध में एक्स (X) पर जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के विरोध के आगे सरकार के झुकने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही छात्रों की बड़ी जीत हुई है।1
- राजपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलेमपुर बंबा के पास से कस्बा राजपुर निवासी वसीम खां (32) पुत्र नसीर खां को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, मटका सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित हस्तलिखित पर्चियां और ₹2700 नकद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से अवैध रूप से मटका सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद व ऑनलाइन माध्यम से रुपये देकर व्हाट्सएप के जरिए सट्टे के नंबर भेजते थे। आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजपुर निवासी राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के माध्यम से इस सट्टे के कारोबार को संचालित करता था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।2
- Post by पत्रकार विकाश सिंह2
- कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर बम्बे के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कस्बा राजपुर निवासी 32 वर्षीय वसीम खाँ है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मटका सट्टा के अंकों और रुपयों के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए। बरामद रकम में ₹500 का 1 नोट, ₹200 के 4 नोट, ₹100 के 7 नोट और ₹50 के 14 नोट शामिल हैं। इस मामले में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 085/2026 के अंतर्गत धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 और धारा 112(2) बीएनएस के तहत वसीम खाँ और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार वसीम खाँ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिकन्दरा में वर्ष 2016 में द्यूत अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मटका सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद या फोन पे से भुगतान कर व्हाट्सएप या पर्ची के जरिए सट्टे का नंबर भेजते थे। वह यह काम राहुल के माध्यम से करता था, जो ₹100 के सट्टे पर उसे ₹5 का कमीशन देता था और पूरे लेन-देन का हिसाब व्हाट्सएप चैट में मौजूद है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी शिवा, रजत और निशान्त शर्मा शामिल रहे।1