Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगंजमंडी पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी पहुंचीं थाने, पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज रामगंजमंडी पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी पहुंचीं थाने, पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज, पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने से रोका गया। कहा- महेश श्रीवास्तव चुनाव के दिन से लापता ।
Mangilal Charan
रामगंजमंडी पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी पहुंचीं थाने, पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज रामगंजमंडी पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी पहुंचीं थाने, पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज, पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने से रोका गया। कहा- महेश श्रीवास्तव चुनाव के दिन से लापता ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बागोद में तेजाजी महाराज का तेजा गायन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु पनवाड़ क्षेत्र के बागोद गांव के तेजाजी मंदिर परिसर में वीर तेजाजी महाराज का तेजा गायन आयोजित किया गया। तेजा गायकों ने केसरिया बाने में सज-धज कर तेजाजी महाराज के जन्म से लेकर गौ-रक्षा और बलिदान तक की पूरी कथा का सजीव मंचन किया। ढोलक-हारमोनियम की थाप पर गायकों ने जैसे ही _"तेजल थारो गावणो..."_ भजन शुरू किया, पांडाल में बैठे ग्रामीण झूम उठे। देर रात तक चले गायन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मान्यता है कि तेजा गायन सुनने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सर्प भय दूर होता है।3
- भजन संध्या से लौट रहे महिलाओ के वाहन को कार ने मारी टक्कर.... पिपलियामंडी। कल रात सूपड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई महिलाओं के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रामीण बड़ी संख्या में पिपलियामंडी थाने के बाहर एकत्रित हुए हैं। ग्रामीण थाना घेराव करने की बात कह रहे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।1
- झालावाड़ जिले की बकानी तहसील की बडायगांव में तेजा दशमी मनाई गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तेजाजी महाराज का जुलूस रामदेव जी मंदिर से शुरू होकर तेजाजी मंदिर पर समापन हुआ इस जुलूस में गांव वासियों की खुशी का माहौल देखा जगह-जगह उनका स्वागत किया गया4
- तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह बकानी। कस्बे सहित क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के थानकों पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के थानकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने वीर तेजाजी महाराज को दूध एवं प्रसाद अर्पित कर दर्शन किए। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े-बड़े निशान और झंडे लाए गए। वहीं लोक कलाकारों की भजन मंडलियों ने वीर तेजाजी महाराज की लोकगाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- गाँधी सागर अभ्यारण में हुआ मादा चिता का आगमन नाम रखा राधा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कल 20/09/26 रविवार को गाँधीसागर अभ्यारण के चिता प्रोजेक्ट में एक मादा चिता छोड़ी गई जिसको नाम दिया राधा।1
- सुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों को लेकर आ रही बस रोकने पर हंगामा नगर निकाय चुनाव: सुल्तानपुर: नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ: बीजेपी पार्षदों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी बस रोककर पथराव कर दिया: इस पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया: सूचना पर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना और देहात जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग को लेकर थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया: इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई: रात 8 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई: इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ: हंगामे के कारण 10-15 मिनट तक कोटा-श्योपुर हाइवे पर जाम लग गया: वहीं अध्यक्ष पद पर बीजेपी की अनीता मेघवाल ने कांग्रेस के मुकेश उदयराज को 1 वोट से हराकर जीत हासिल की: मेघवाल को 13 जबकि उदयराज को 12 वोट मिले...1
- कंवरपुरा-मड़वालान में तेजा नवमी पर सजी भव्य भजन संध्या, देर रात तक बहा भक्ति रस सूमर। क्षेत्र के कंवरपुरा-मड़वालान में तेजा नवमी के पावन पर्व पर रविवार रात वीर तेजाजी महाराज के दरबार में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। ‘एक शाम वीर तेजाजी महाराज के नाम’ कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। भक्ति संगीत के साथ पारंपरिक घोड़ी नृत्य और भक्ति नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर प्रांगण में रात 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। भजन गायिका आशा वर्मा और गायक भरत (पंकज) ने वीर तेजाजी महाराज के जीवन और अमर गाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय तेजाजी महाराज’ के जयकारों से गूंजता रहा। भक्ति नृत्य और घोड़ी नृत्य ने बांधा समां कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोहा। नृत्यांगना दिव्या कुमारी ने भावपूर्ण भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कलाकार शिवराज के पारंपरिक घोड़ी नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रस्तुति के दौरान पांडाल में मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में कंवरपुरा-मड़वालान सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गईं। देर रात कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।1
- रामपुरा के राजा के दरबार पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राकेश जैन संग उतारी आरती; मंडली को दीं शुभकामनाएं रामपुरा के राजा के दरबार पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राकेश जैन संग उतारी आरती; मंडली को दीं शुभकामनाएं कोटा/रामपुरा: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर रामपुरा स्थित प्रसिद्ध 'रामपुरा के राजा' गणेश पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'रामपुरा के राजा' के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राकेश जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राकेश जैन ने एक साथ मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती उतारी तथा देश एवं क्षेत्र की समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। आरती के पश्चात दोनों नेताओं ने आयोजन समिति और भजन मंडली के सदस्यों से मुलाकात की। ओम बिरला ने गणेशोत्सव को पूरे उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आयोजकों और मंडली के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'जय गणेश' और 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से वातावरण को धर्ममय बना दिया।1
- 12 फीट लंबा अजगर सड़क पर आया,बच्चों में मचा हड़कंप 12 फीट लंबा अजगर सड़क पर आया,बच्चों में मचा हड़कंप 12 फीट लंबा अजगर सड़क पर आया,बच्चों में मचा हड़कंप 12 फीट लंबा अजगर सड़क पर आया,बच्चों में मचा हड़कंप1