logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह बकानी। कस्बे सहित क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के थानकों पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के थानकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने वीर तेजाजी महाराज को दूध एवं प्रसाद अर्पित कर दर्शन किए।  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े-बड़े निशान और झंडे लाए गए। वहीं लोक कलाकारों की भजन मंडलियों ने वीर तेजाजी महाराज की लोकगाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

8 hrs ago
user_Giriraj regar reporter
Giriraj regar reporter
Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
8 hrs ago

तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह बकानी। कस्बे सहित क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के थानकों पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के थानकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने वीर तेजाजी महाराज को दूध एवं प्रसाद अर्पित कर दर्शन किए।  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े-बड़े निशान और झंडे लाए गए। वहीं लोक कलाकारों की भजन मंडलियों ने वीर तेजाजी महाराज की लोकगाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ जिले की बकानी तहसील की बडायगांव में तेजा दशमी मनाई गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तेजाजी महाराज का जुलूस रामदेव जी मंदिर से शुरू होकर तेजाजी मंदिर पर समापन हुआ इस जुलूस में गांव वासियों की खुशी का माहौल देखा जगह-जगह उनका स्वागत किया गया
    4
    झालावाड़ जिले की बकानी तहसील की बडायगांव में तेजा दशमी मनाई गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
तेजाजी महाराज का जुलूस रामदेव जी मंदिर से शुरू होकर तेजाजी मंदिर पर समापन हुआ इस जुलूस में गांव वासियों की खुशी का माहौल देखा जगह-जगह उनका स्वागत किया गया
    user_कालू लाल दास
    कालू लाल दास
    Farmer बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह बकानी। कस्बे सहित क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के थानकों पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के थानकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने वीर तेजाजी महाराज को दूध एवं प्रसाद अर्पित कर दर्शन किए।  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े-बड़े निशान और झंडे लाए गए। वहीं लोक कलाकारों की भजन मंडलियों ने वीर तेजाजी महाराज की लोकगाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह

तेजा दशमी पर थानकों पर उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेले में दिखा उत्साह
बकानी। कस्बे सहित क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के थानकों पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के थानकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने वीर तेजाजी महाराज को दूध एवं प्रसाद अर्पित कर दर्शन किए।  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े-बड़े निशान और झंडे लाए गए। वहीं लोक कलाकारों की भजन मंडलियों ने वीर तेजाजी महाराज की लोकगाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • झालावाड़ नगर परिषद के सभापति बने राजेश गुर्जर , कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने भाजपा के राजकुमार सोनी को हराया, चुनाव संपन्न झालावाड़। नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के राजेश गुर्जर निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को हराया। राजेश गुर्जर को 30 और राजकुमार सोनी को 15 वोट मिले।
    1
    झालावाड़ नगर परिषद के सभापति बने राजेश गुर्जर , कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने भाजपा के राजकुमार सोनी को हराया, चुनाव संपन्न
झालावाड़। नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के राजेश गुर्जर निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को हराया। राजेश गुर्जर को 30 और राजकुमार सोनी को 15 वोट मिले।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए मतदान,भाजपा के सभी 13 पार्षद पहुंचे मतदान के लिए,एक बस मे सवार होकर साथ पहुंचे मतदान के लिए,नगर परिषद कार्यालय में कर रहे मतदान,एक निर्दलीय पार्षद भी साथ में पहुंचा मतदान के लिए,नगर परिषद में कांग्रेस को मिला है 29 पार्षदों के साथ बहुमत। झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
    4
    झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए मतदान,भाजपा के सभी 13 पार्षद पहुंचे मतदान के लिए,एक बस मे सवार होकर साथ पहुंचे मतदान के लिए,नगर परिषद कार्यालय में कर रहे मतदान,एक निर्दलीय पार्षद भी साथ में पहुंचा मतदान के लिए,नगर परिषद में कांग्रेस को मिला है 29 पार्षदों के साथ बहुमत।
झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। 
परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। 
नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ आपणो पत्रकार झालावाड़ दीपक शर्मा एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ आपणो पत्रकार झालावाड़ दीपक शर्मा
    1
    एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित 
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ 
आपणो पत्रकार झालावाड़ 
   दीपक शर्मा 
एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित 
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ 
आपणो पत्रकार झालावाड़ 
दीपक शर्मा
    user_Deepak Sharma
    Deepak Sharma
    Local News Reporter Jhalrapatan, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • तेजा दशमी पर कालेश्वर मंदिर में महाआरती के बाद महाभोज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में शिव नगर मेला ग्राउंड कंडाल नदी के किनारे स्थित कालेश्वर मंदिर में तेजा दशमी के पावन पर्व पर सुसनेर नगर में कंडाल के किनारे स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके बाद महाभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    तेजा दशमी पर कालेश्वर  मंदिर में महाआरती के बाद महाभोज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 


सुसनेर नगर में शिव नगर मेला ग्राउंड कंडाल नदी के किनारे स्थित कालेश्वर मंदिर में तेजा दशमी के पावन पर्व पर सुसनेर नगर में  कंडाल के किनारे स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ।

 इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। 

इसके बाद महाभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। 

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर में नगर परिषद चुनाव का वार्ड वासियों ने किया बहिष्कार पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं विस्तार पूर्वक सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला चौराहा के पास स्थित मैना रोड स्थित बाबा रामदेव महाराज के मंदिर के आसपास निवासियों ने नगर परिषद चुनाव का भविष्कार की ओर विकास कार्यों से अवगत कराया वार्ड वासियों का कहना है कि सरकार के नुमाइदे हमारे पास सिर्फ वोट मागने आते हैं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देते ऐसे में हमारे द्वारा नगर के सभी जन प्रतिनिधियो से अनुरोध किया गया फिर भी कोई बात नहींतो ऐसे में हमारे द्वारा नगर में नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार करना ही आखरी रास्ता है उक्त जानकारी मंदिर के आसपास रहने वाले क्षेत्र वासियों ने दी
    1
    नगर में नगर परिषद चुनाव का वार्ड वासियों ने किया बहिष्कार 


पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं विस्तार पूर्वक 


सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला चौराहा के पास स्थित मैना रोड स्थित बाबा रामदेव महाराज के मंदिर के आसपास निवासियों ने नगर परिषद चुनाव का भविष्कार की ओर विकास कार्यों से अवगत कराया वार्ड वासियों का कहना है कि सरकार के नुमाइदे हमारे पास सिर्फ वोट मागने आते हैं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देते ऐसे में हमारे द्वारा नगर के सभी जन प्रतिनिधियो से अनुरोध किया गया फिर भी कोई बात नहींतो ऐसे में हमारे द्वारा नगर में नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार करना ही आखरी रास्ता है उक्त जानकारी मंदिर के आसपास रहने वाले क्षेत्र वासियों ने दी
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नलखेड़ा कार हादसा: शोक संदेशों की बाढ़, कार्रवाई पर सन्नाटा! 8 मौतों के बाद बड़ा सवाल 🚨 नलखेड़ा कार हादसा: शोक संदेशों की बाढ़, कार्रवाई पर सन्नाटा! 8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया। लेकिन अब सवाल है—जिम्मेदारी किसकी? जवाबदेही कब तय होगी और कार्रवाई कब होगी? मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन-यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक का आदेश सामने आया है। लेकिन क्या हादसे के बाद कार्रवाई सिर्फ इतनी ही है? 🎥 देखिए पूरा वीडियो और जानिए हादसे के बाद अब तक क्या हुआ। हर खबर, आपके साथ। अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    1
    नलखेड़ा कार हादसा: शोक संदेशों की बाढ़, कार्रवाई पर सन्नाटा! 8 मौतों के बाद बड़ा सवाल
🚨 नलखेड़ा कार हादसा: शोक संदेशों की बाढ़, कार्रवाई पर सन्नाटा!
8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया।
लेकिन अब सवाल है—जिम्मेदारी किसकी? जवाबदेही कब तय होगी और कार्रवाई कब होगी?
मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन-यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक का आदेश सामने आया है।
लेकिन क्या हादसे के बाद कार्रवाई सिर्फ इतनी ही है?
🎥 देखिए पूरा वीडियो और जानिए हादसे के बाद अब तक क्या हुआ।
हर खबर, आपके साथ।
अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.