logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेशनरो नीमाडीह सड़क कीचड़मुक्त ,युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य खेशनरों-निमाडीह सड़क कीचड़मुक्त, युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य गावां/गिरिडीह :-गदर पंचायत के खेशनरों-निमाडीह गांव जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी, लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। इसी बीच गांव के युवा साथी अजय कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी एवं भावी मुखिया उम्मीदवार मनोहर लाल यादव को दी। सूचना मिलते ही मनोहर लाल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटवाने का कार्य शुरू कराया। जेसीबी के माध्यम से सड़क की साफ-सफाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की सफाई होने से अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इस कार्य में संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, जागेश्वर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने मनोहर लाल यादव एवं सभी युवा साथियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है

1 hr ago
user_Manohar Lal Yadav journalist
Manohar Lal Yadav journalist
Doctor गावां, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

खेशनरो नीमाडीह सड़क कीचड़मुक्त ,युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य खेशनरों-निमाडीह सड़क कीचड़मुक्त, युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य गावां/गिरिडीह :-गदर पंचायत के खेशनरों-निमाडीह गांव जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन

में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी, लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। इसी बीच गांव के युवा साथी अजय कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी एवं भावी मुखिया उम्मीदवार मनोहर लाल यादव को दी। सूचना मिलते ही मनोहर लाल यादव ने

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटवाने का कार्य शुरू कराया। जेसीबी के माध्यम से सड़क की साफ-सफाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की सफाई होने से अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और

दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इस कार्य में संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, जागेश्वर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने मनोहर लाल यादव एवं सभी युवा साथियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है

More news from झारखंड and nearby areas
  • खेशनरो नीमाडीह सड़क कीचड़मुक्त ,युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य खेशनरों-निमाडीह सड़क कीचड़मुक्त, युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य गावां/गिरिडीह :-गदर पंचायत के खेशनरों-निमाडीह गांव जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी, लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। इसी बीच गांव के युवा साथी अजय कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी एवं भावी मुखिया उम्मीदवार मनोहर लाल यादव को दी। सूचना मिलते ही मनोहर लाल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटवाने का कार्य शुरू कराया। जेसीबी के माध्यम से सड़क की साफ-सफाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की सफाई होने से अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इस कार्य में संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, जागेश्वर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने मनोहर लाल यादव एवं सभी युवा साथियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है
    4
    खेशनरो नीमाडीह सड़क कीचड़मुक्त ,युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने  निजी खर्च से कराया कार्य
खेशनरों-निमाडीह सड़क कीचड़मुक्त, युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य
गावां/गिरिडीह :-गदर पंचायत के खेशनरों-निमाडीह गांव जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी, लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया।
इसी बीच गांव के युवा साथी अजय कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी एवं भावी मुखिया उम्मीदवार मनोहर लाल यादव को दी। सूचना मिलते ही मनोहर लाल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटवाने का कार्य शुरू कराया।
जेसीबी के माध्यम से सड़क की साफ-सफाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की सफाई होने से अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
इस कार्य में संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, जागेश्वर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने मनोहर लाल यादव एवं सभी युवा साथियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है
    user_Manohar Lal Yadav journalist
    Manohar Lal Yadav journalist
    Doctor गावां, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग ​ तिसरी प्रखंड के चन्दौरी पंचायत अंतर्गत ग्राम मोदी विधा में 24 वर्षीय फुल्वा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों मलेरिया व टाइफाइड से पीड़ित पति स्व० रीतलाल रविदास की इलाज के दौरान बोकारो के अस्पताल में मौत हो गई। पति के जाने के बाद 3 छोटे-छोटे बच्चों जिसमें एक बच्चा अभी गोद में है के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लाचार फुल्वा पर आ गई है। ​पीड़ित महिला का परिवार फिलहाल एक जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर है, जिसकी छत से बारिश का पानी टपकता है। फुल्वा देवी ने उपायुक्त गिरिडीह और BDO तिसरी को आवेदन देकर आवास, पेंशन, राशन कार्ड और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है। ​समाजसेवी अकलेश्वर साव ने की प्रशासनिक मदद की मांग इस पूरे मामले पर चन्दौरी पंचायत के समाजसेवी अकलेश्वर साव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन व सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि— ​"फुल्वा देवी का परिवार अत्यंत गरीब और असहाय स्थिति में है। सिर पर सुरक्षित छत न होने से बच्चों के साथ रहना जोखिम भरा है। सरकार और प्रखंड प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस पीड़ित परिवार को तुरंत अबुआ/पीएम आवास योजना का लाभ देना चाहिए। साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता और राशन कार्ड तुरंत मुहैया कराया जाए।
    2
    तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा
 समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग
तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा
समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग
​
तिसरी प्रखंड के चन्दौरी पंचायत अंतर्गत ग्राम मोदी विधा में 24 वर्षीय फुल्वा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों मलेरिया व टाइफाइड से पीड़ित पति स्व० रीतलाल रविदास की इलाज के दौरान बोकारो के अस्पताल में मौत हो गई। पति के जाने के बाद 3 छोटे-छोटे बच्चों जिसमें एक बच्चा अभी गोद में है के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लाचार फुल्वा पर आ गई है।
​पीड़ित महिला का परिवार फिलहाल एक जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर है, जिसकी छत से बारिश का पानी टपकता है। फुल्वा देवी ने उपायुक्त गिरिडीह और BDO तिसरी को आवेदन देकर आवास, पेंशन, राशन कार्ड और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है।
​समाजसेवी अकलेश्वर साव ने की प्रशासनिक मदद की मांग
इस पूरे मामले पर चन्दौरी पंचायत के समाजसेवी अकलेश्वर साव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन व सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि—
​"फुल्वा देवी का परिवार अत्यंत गरीब और असहाय स्थिति में है। सिर पर सुरक्षित छत न होने से बच्चों के साथ रहना जोखिम भरा है। सरकार और प्रखंड प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस पीड़ित परिवार को तुरंत अबुआ/पीएम आवास योजना का लाभ देना चाहिए। साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता और राशन कार्ड तुरंत मुहैया कराया जाए।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    1 hr ago
  • JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी! गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। 📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा। Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच #JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    1
    JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी!
गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची।
गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह
देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा।
Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच
#JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
    1
    नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।
आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।
आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • जमुई में महंगाई के खिलाफ हंगामा! चीनी-प्याज के दाम पर PM मोदी का पुतला दहन
    1
    जमुई में महंगाई के खिलाफ हंगामा! चीनी-प्याज के दाम पर PM मोदी का पुतला दहन
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    29 min ago
  • पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया ​ तिसरी थाना क्षेत्र के पालमरुआ गांव में कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांवां प्रखंड के मालाडा पांडेयडीह निवासी रंजीत पंडित की पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में अंजली अपने पीछे दो साल और पांच साल के दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनका मां के बिना बिलख-बिलखकर रोना हर किसी का कलेजा छलनी कर रहा है। ​घटना की सूचना मिलते ही पालमरुआ पहुंचे मृतका के पिता सुरेश पंडित, भाई राजेश पंडित, दीपक कुमार और मां मालती देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों के बयान के अनुसार, अंजली की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। घटना के समय उसका पति प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि घर में मौजूद सास और ननद ने मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया। ​इधर, घटना की सूचना पर पहुंची तिसरी थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
​
तिसरी थाना क्षेत्र के पालमरुआ गांव में कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांवां प्रखंड के मालाडा पांडेयडीह निवासी रंजीत पंडित की पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में अंजली अपने पीछे दो साल और पांच साल के दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनका मां के बिना बिलख-बिलखकर रोना हर किसी का कलेजा छलनी कर रहा है।
​घटना की सूचना मिलते ही पालमरुआ पहुंचे मृतका के पिता सुरेश पंडित, भाई राजेश पंडित, दीपक कुमार और मां मालती देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों के बयान के अनुसार, अंजली की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। घटना के समय उसका पति प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि घर में मौजूद सास और ननद ने मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया।
​इधर, घटना की सूचना पर पहुंची तिसरी थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर  शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    23 hrs ago
  • चीन से नेपाल में आया महाप्रजल , सब कुछ बहा ले गया........
    1
    चीन से नेपाल में आया महाप्रजल , सब कुछ बहा ले गया........
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप *थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के थाली बाजार में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोलकाता में रह रहे मृतका के माता-पिता एवं अन्य परिजन थाली पहुंचे। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सोनू कुमार ने थाली थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर निशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। भाई का आरोप है कि दहेज की रकम नहीं मिलने पर पति सूरज कुमार एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी इंद्रदेव साव की पुत्री निशा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार निशा कुमारी करीब दो माह की गर्भवती भी थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति सूरज कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवादा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
*थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप*
गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के थाली बाजार में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोलकाता में रह रहे मृतका के माता-पिता एवं अन्य परिजन थाली पहुंचे। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई सोनू कुमार ने थाली थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर निशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। भाई का आरोप है कि दहेज की रकम नहीं मिलने पर पति सूरज कुमार एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी इंद्रदेव साव की पुत्री निशा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार निशा कुमारी करीब दो माह की गर्भवती भी थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति सूरज कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवादा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.