logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नॉर्थ जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ विवाद, एलपीयू टीम प्रबंधन ने आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप, बोले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ मैच में हर बार होता है एक ही रेफरी जिला मुख्यालय ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गई जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम प्रबंधन ने मैच के दौरान रेफरी को लेकर गंभीर आपत्ति जता दी। एलपीयू टीम के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ उनके मुकाबलों में वर्षों से एक ही रेफरी को नियुक्त किया जाता है, जो पक्षपातपूर्ण फैसले देकर उनकी टीम के खिलाफ माहौल बनाता है। इस आरोप के बाद मैदान में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खास बात यह रही कि उसी दौरान जिला उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे हुए थे। एलपीयू टीम प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की स्थिति खेल भावना के विपरीत है और इससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

1 day ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago

नॉर्थ जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ विवाद, एलपीयू टीम प्रबंधन ने आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप, बोले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ मैच में हर बार होता है एक ही रेफरी जिला मुख्यालय ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गई जब

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम प्रबंधन ने मैच के दौरान रेफरी को लेकर गंभीर आपत्ति जता दी। एलपीयू टीम के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ उनके मुकाबलों में वर्षों से एक ही रेफरी को नियुक्त किया जाता है, जो पक्षपातपूर्ण फैसले देकर उनकी टीम के खिलाफ माहौल बनाता है। इस आरोप के बाद

मैदान में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खास बात यह रही कि उसी दौरान जिला उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे हुए थे। एलपीयू टीम प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की स्थिति खेल भावना के विपरीत है और इससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    2
    अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। #HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    1
    हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray 
क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। 
#HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    1
    ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel बिरहू कलां, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    1
    story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त
पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष
जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, 
हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। 
स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। 
राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। 
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुजानपुर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र नादौन में एक महिला के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाया है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर नादौन क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को पिछले करीब ढाई साल से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला ने एसडीएम कार्यालय से लेकर आईपीएच विभाग तक कई बार बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए गुहार लगाई, लेकिन बिना किसी कारण के उसका कनेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक बार पानी के कनेक्शन के लिए पाइप भी डाली गई थी, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में कुछ लोग आम जनता को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता ने मुख्यमंत्री को चार बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है, लेकिन आज उसी जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र में एक महिला को इस तरह परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार लोगों के काम करवाने की बजाय उन्हें रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
    1
    सुजानपुर
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र नादौन में एक महिला के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाया है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर नादौन क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को पिछले करीब ढाई साल से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला ने एसडीएम कार्यालय से लेकर आईपीएच विभाग तक कई बार बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए गुहार लगाई, लेकिन बिना किसी कारण के उसका कनेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक बार पानी के कनेक्शन के लिए पाइप भी डाली गई थी, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में कुछ लोग आम जनता को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता ने मुख्यमंत्री को चार बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है, लेकिन आज उसी जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र में एक महिला को इस तरह परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार लोगों के काम करवाने की बजाय उन्हें रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से तेंदुए के आठ नाखून बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को बरमाणा थाना की पुलिस टीम एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर स्कूटी चालक की पहचान कशमीरी देवी पत्नी गुरुदेव सिंह, निवासी गांव लगट डाकघर बरमाणा, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे हैंडल के नीचे बने खाने में एक सफेद और हल्के हरे रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में भूरे रंग के बाल और चमड़ी सहित आठ जानवरों के नाखून बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद नाखूनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) मंडी भेज दिया। फॉरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद किए गए सभी आठ नाखून तेंदुए के हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कशमीरी देवी के खिलाफ अभियोग संख्या 35/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से तेंदुए के आठ नाखून बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को बरमाणा थाना की पुलिस टीम एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर स्कूटी चालक की पहचान कशमीरी देवी पत्नी गुरुदेव सिंह, निवासी गांव लगट डाकघर बरमाणा, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे हैंडल के नीचे बने खाने में एक सफेद और हल्के हरे रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में भूरे रंग के बाल और चमड़ी सहित आठ जानवरों के नाखून बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद नाखूनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) मंडी भेज दिया। फॉरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद किए गए सभी आठ नाखून तेंदुए के हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कशमीरी देवी के खिलाफ अभियोग संख्या 35/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    1
    ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel बिरहू कलां, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.