logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 210 विद्यार्थियों का 27 अप्रैल को जिला स्तर पर होगा सम्मान* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी के सौजन्य से आयोजित यह तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले 10 प्रधानाचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए भोजन, अल्पाहार, पेयजल, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। बैठक में शिक्षा विभाग से एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना सहित सोसायटी के सचिव कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. अतुल जैन उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
6 hrs ago
2984c62c-1780-42e8-8c24-74de8112ce77

सवाई माधोपुर बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 210 विद्यार्थियों का 27 अप्रैल को जिला स्तर पर होगा सम्मान* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी के सौजन्य से आयोजित यह तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले 10 प्रधानाचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए भोजन, अल्पाहार, पेयजल, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। बैठक में शिक्षा विभाग से एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना सहित सोसायटी के सचिव कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. अतुल जैन उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मचा हड़कंप पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और करीब 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी के हताहत होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 📍 अपडेट का इंतजार जारी... #VkNewsRajasthan #PachpadraRefinery #BreakingNews #Barmer #FireIncident
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मचा हड़कंप
पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और करीब 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी के हताहत होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📍 अपडेट का इंतजार जारी...
#VkNewsRajasthan #PachpadraRefinery #BreakingNews #Barmer #FireIncident
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 दमकल मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के शुभारंभ के लिए पचपदरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जहां प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था, वहीं कार्यक्रम से एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में भीषण आग लग गई।
    1
    पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 दमकल मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के शुभारंभ के लिए पचपदरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जहां प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था, वहीं कार्यक्रम से एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में भीषण आग लग गई।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    4
    लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिण्डोन आखातीज आज जिले में हजारों की संख्या में होगी शादी अग्नी के सात फेरे लेकर विवाह बंधनों में बंधेंगे नव वर वधू लेंगे आशीर्वाद
    4
    हिण्डोन आखातीज आज जिले में हजारों की संख्या में होगी शादी अग्नी के सात फेरे लेकर विवाह बंधनों में बंधेंगे नव वर वधू लेंगे आशीर्वाद
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
  • लालसोट में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा लालसोट। भगवान श्री परशुराम जयंती पर सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
    2
    लालसोट में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
लालसोट। भगवान श्री परशुराम जयंती पर सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    3
    ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    user_NAVAL KISHOR TEPAN
    NAVAL KISHOR TEPAN
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया, फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
    3
    प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा 
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया,  तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया  पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे  कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे,
प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया,
फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
    user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से रणथंभौर पहुंचा चीता KP-2 अब रिहायशी इलाके में कल देखा गया था। खण्डार वन क्षेत्र में। चीते की खबर सुनकर आबादी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।सवाईमाधोपुर की श्याम वाटिका इलाके के एक खेत में चीता kp 2 छिपा हुआ है। जिसे आज शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र से श्याम वाटिका क्षेत्र में देखा गया। रणथंभौर वन क्षेत्र में चीता KP-2 ने एक बकरी का शिकार किया था । इस दौरान DFO मानस सिंह सहित रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है।वही चीता के रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।, गौरतलब है कि 3 दिन पहले कूनो से निकलकर चीता KP-2 रणथंभौर में पहुंचा था। फिलहाल रणथंभौर नेशनल पार्क वन विभाग की टीम लगातार चीते की मॉनीटरिंग कर रही है। जल्दी ट्रेंकुलाइज कर वापस कुनो में शिफ्ट करने की अधिकारियों में चर्चा है।
    1
    सवाई माधोपुर मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से रणथंभौर पहुंचा चीता KP-2 अब  रिहायशी इलाके में कल देखा गया था। खण्डार वन क्षेत्र में। चीते की खबर सुनकर आबादी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।सवाईमाधोपुर की श्याम वाटिका इलाके के एक खेत में  चीता kp 2 छिपा हुआ है। जिसे आज शाम  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र से   श्याम वाटिका क्षेत्र में देखा गया। रणथंभौर वन क्षेत्र में चीता KP-2 ने एक बकरी का शिकार किया था । 
इस दौरान DFO मानस सिंह सहित रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है।वही चीता के रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।, गौरतलब है कि 3 दिन पहले कूनो से निकलकर  चीता KP-2 रणथंभौर में पहुंचा था।
फिलहाल रणथंभौर नेशनल पार्क वन विभाग की टीम लगातार चीते की मॉनीटरिंग कर रही है।  जल्दी ट्रेंकुलाइज कर वापस कुनो में शिफ्ट करने की अधिकारियों में चर्चा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.