रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठेगा : विधायक अनंत प्रताप देव l हेमंत कुमार की रिपोर्ट डंडई प्रखंड के रारो खेल मैदान में शनिवार को बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही खेलो झारखंड योजना के तहत खिलाड़ियों को सहयोग देने की बात कही। आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। उद्घाटन मैच में रारो टीम ने पचौर को हराकर जीत दर्ज की। 12 गेंदों पर 46 रन और एक विकेट लेने वाले विकास सिंह मैन ऑफ द मैच बने। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, झामुमो नेता व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठेगा : विधायक अनंत प्रताप देव l हेमंत कुमार की रिपोर्ट डंडई प्रखंड के रारो खेल मैदान में शनिवार को बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में
रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही खेलो झारखंड योजना के तहत खिलाड़ियों को सहयोग देने की बात कही। आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। उद्घाटन मैच में रारो टीम ने पचौर को हराकर जीत दर्ज की। 12 गेंदों पर 46 रन और एक विकेट लेने वाले विकास सिंह मैन ऑफ द मैच बने। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, झामुमो नेता व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट डंडई प्रखंड के रारो खेल मैदान में शनिवार को बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही खेलो झारखंड योजना के तहत खिलाड़ियों को सहयोग देने की बात कही। आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। उद्घाटन मैच में रारो टीम ने पचौर को हराकर जीत दर्ज की। 12 गेंदों पर 46 रन और एक विकेट लेने वाले विकास सिंह मैन ऑफ द मैच बने। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, झामुमो नेता व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।2
- डंडई (गढ़वा) डंडई प्रखंड के पचौर गांव के पुरानी स्कूल भवन परिसर में गुरुवार के रात्रि में अंबेडकर युवा विकास क्लब के तत्वाधान में संत शिरोमणि रैदास जी महाराज के 649 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव,झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताहिर अंसारी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, मुनेश्वर सिंह,अमरनाथ पाण्डेय,पूर्व विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम,शिक्षक संजय कुमार सिंह, रामदेव राम मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह सहित अन्य लोगों ने संत शिरोमणि रैदास जी महाराज, डॉ भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध, पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।इसके पूर्व क्लब के लोगों के द्वारा संत शिरोमणि रैदास जी महाराज के प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने अंबेडकर युवा विकास क्लब के लोगों का सराहना करते हए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के करीब करीब सभी क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होता हूं।लेकिन पचौर गांव का कोई कार्यक्रम आकर्षक व अद्भुत रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष संत रैदास,बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर सहित आदि महापुरुषों का जयंती मनाते है। लेकिन जयंती मानने के बाद लोग पुराने दिनचर्या में लोग चले जाते हैं। जयंती कार्यक्रम सफल तब होगा जब लोग संत गुरु रैदास के बताए मार्ग पर चलेंगे। वही उन्होंने क्षेत्र का विकास को गिनाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद लवाही से पचौर होते चिनिया सड़क का प्रस्ताव रखा था।आज सड़क का डीपीआर तैयार हो चुका है। बहुत जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।वही ताहिर अंसारी ने कहा कि समाज में जब भी अन्याय व अत्याचार बड़ी तब संतो व महापुरुषों का जन्म हुआ और संतो व महापुरुषों ने समय-समय पर समाज को अच्छा रास्ते पर चलने का संदेश दिया। वहीं बामसेफ कोऑर्डिनेटर रघुराई राम ने कहा कि संत रविदास का जन्म वैसे समय में हुआ था जिस समय समाज में जाति प्रथा का प्रचलन चरम पर था। उस समय उन्होंने जाती पाती ऊंच-नीच पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा था की जाती- पाती पूछे न कोई हरि के भजे से हरि के होई। संत रविदास ने अपना सारा जीवन समाज में फैले कुप्रथा को खत्म करने में लगा दिया।आज उनकी जीवनी से लोगों को सीख लेने की जरूरत है। तत्पश्चात रात्रि में भव्य बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय मिशन गायक किशोर कुमार पगला व साधना गौतम के द्वारा संत गुरु रैदास जी जीवनी पर आधारित शानदार बिरहा गीत व संगीत प्रस्तुत किया गया।जिससे कार्यक्रम में उपस्थित लोग पूरे रात झूमते रहे। कार्यक्रम को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह,मुनेश्वर सिंह, नीलकंठ सिंह,संजय कुमार सिंह, अमरनाथ पाण्डेय, डंडई मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम,अरविंद यादव,जयेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन यमुना राम ने किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत सचिव छवि सिंह, बिनोद सिंह,कृष्णकांत सिंह,क्लब के अध्यक्ष नारायण भारती,सचिव सुभाष कुमार,सोनू कुमार, आनंद कुमार, मनोज कुमार,राजा भारती,राजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।3
- Post by Sunil singh1
- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया। एक झूले में तकनीकी खराबी के चलते वह अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि झूले में करीब 18 लोग सवार थे। हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #Faridabad #SurajkundMela #HaryanaNews #BreakingNews AccidentNews #ViralVideo IndiaNews1
- डीसी और एसपी ने मतदान स्थल का किया दौरा1
- Post by Ramashankar sharma1
- Post by Ashish chandravanshi1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के बिलैती खैर गांव में शनिवार की अहले सुबह करीब 3:00 बजे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी पिंटू यादव के पक्के घर पर हमला कर दिया और सूंड के सहारे घर के एक हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही हाथी के आने की खबर गांव में फैली, हल्ला-गुल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी, मशाल व मसाला जलाकर काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता पाई। इस घटना में घर को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना के संबंध में प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों की गतिविधि को लेकर सतर्क रहने की अपील की और बताया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों में हाथी की बढ़ती आवाजाही को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।1