logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया के रसड़ा में मां-बेटी डबल मर्डर का खुलासा, परिवार के मुखिया समेत तीन गिरफ्तार पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप, दाव और खून लगे कपड़े बरामद रसड़ा (बलिया)। रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव तथा घटना के समय पहने गए दो कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी रामचीज गुप्ता ने 17 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 16 सितंबर की रात घर पहुंचने पर उसकी पत्नी मान्ती देवी की हत्या मिली और उसकी बेटी गौरी घर से लापता थी। तलाश के दौरान गौरी का शव घर के पास खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस के सामने कथित तौर पर यह तथ्य आया कि रामचीज गुप्ता ने अपने गांव के चंदन यादव और दिनेश गुप्ता के साथ मिलकर पत्नी मान्ती देवी और बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गौरी के शव को घर के पास खेत में रख दिया गया और घर में फैले खून को साफ कर गांव में यह बात बताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को तड़के करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों—रामचीज गुप्ता, चंदन यादव और दिनेश गुप्ता—को सिधागरघाट से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव और दो कपड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में रामचीज गुप्ता (70 वर्ष), चंदन यादव (32 वर्ष) और दिनेश गुप्ता (करीब 35 वर्ष) शामिल हैं। सभी मुस्तफाबाद थाना रसड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस तथा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

14 hrs ago
user_गंगा24न्यूज़
गंगा24न्यूज़
Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बलिया के रसड़ा में मां-बेटी डबल मर्डर का खुलासा, परिवार के मुखिया समेत तीन गिरफ्तार पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप, दाव और खून लगे कपड़े बरामद रसड़ा (बलिया)। रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव तथा घटना के समय पहने गए दो कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी रामचीज गुप्ता ने 17 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 16 सितंबर की रात घर पहुंचने पर उसकी पत्नी मान्ती देवी की हत्या मिली और उसकी बेटी गौरी घर से लापता थी। तलाश के दौरान गौरी का शव घर के पास खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस के सामने कथित तौर पर यह तथ्य आया कि रामचीज गुप्ता ने अपने गांव के चंदन यादव और दिनेश गुप्ता के साथ मिलकर पत्नी मान्ती देवी और बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गौरी के शव को घर के पास खेत में रख दिया गया और घर में फैले खून को साफ कर गांव में यह बात बताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को तड़के करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों—रामचीज गुप्ता, चंदन यादव और दिनेश गुप्ता—को सिधागरघाट से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव और दो कपड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में रामचीज गुप्ता (70 वर्ष), चंदन यादव (32 वर्ष) और दिनेश गुप्ता (करीब 35 वर्ष) शामिल हैं। सभी मुस्तफाबाद थाना रसड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस तथा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

More news from बिहार and nearby areas
  • आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन,जनता दरबार में 7 मामलों में से 4 मामला निष्पादन। आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार सीओ शुभम वर्मा और थानाध्यक्ष सुनील कुमार अध्यक्षता लगाया गया।जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत लिए थे।वही अंचल अधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि जनता दरबार में आंदर और अंसाव थाना क्षेत्र से कुल 7 मामला आया था जिसमे से 4 का निष्पादित हुआ और 3 लंबित मामलो का जांच कर अगली जनता दरबार में निर्धारित तिथि तक स्थगित कर दी गई। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि सरकार की पहल पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है,ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। मौके पर सीओ शुभम वर्मा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत राजस्व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन,जनता दरबार में 7 मामलों में से 4 मामला निष्पादन।
आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार सीओ शुभम वर्मा और थानाध्यक्ष सुनील कुमार अध्यक्षता लगाया गया।जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत लिए थे।वही अंचल अधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि जनता दरबार में आंदर और अंसाव थाना क्षेत्र से कुल 7 मामला आया था जिसमे से 4 का निष्पादित हुआ और 3 लंबित मामलो का जांच कर अगली जनता दरबार में निर्धारित तिथि तक स्थगित कर दी गई।
इस अवसर पर सीओ ने कहा कि सरकार की पहल पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है,ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
मौके पर सीओ शुभम वर्मा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार  समेत राजस्व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    8 hrs ago
  • दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया। दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया।
    1
    दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया।



दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    10 hrs ago
  • महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।
    4
    महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए,  नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने
महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए,  नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी
बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस  के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के  मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से  निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के  साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर  उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि  झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे।  इस मौके पर चौकी इंचार्ज  नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के  अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया,  दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू,  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    18 hrs ago
  • #पापा vs #दारू aur #मारधाड़ #trendingmusic #bhojpuridance #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
    1
    #पापा vs #दारू aur #मारधाड़ #trendingmusic #bhojpuridance #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
    user_Seth Ji 5G
    Seth Ji 5G
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *दिनांक-16/17.09.2026 को थाना रसड़ा क्षेत्रान्तर्गत हुई डबल मर्डर का बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सफल अनावरण व सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल की वीडियो बाइट*👇🏻
    1
    *दिनांक-16/17.09.2026 को थाना रसड़ा क्षेत्रान्तर्गत हुई डबल मर्डर का बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सफल अनावरण व सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  दिनेश कुमार शुक्ल की वीडियो बाइट*👇🏻
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Ganesh ji ki aarti mein bhari jansankhya mudi thi dhumdham se manaya Gaya Hardik Puja Ganesh Ganesh ji ki aarti aaj ke din Jan shailabhoda ladies or gents badi sankhya Mein upsthit the ganpati bappa moriya Vinod rajbhar ji
    4
    Ganesh ji ki aarti mein bhari jansankhya mudi thi dhumdham se manaya Gaya Hardik Puja 
Ganesh Ganesh ji ki aarti aaj ke din Jan shailabhoda ladies or gents badi sankhya Mein upsthit the ganpati bappa moriya Vinod rajbhar ji
    user_Vinod rajbhar ji media patraka
    Vinod rajbhar ji media patraka
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोपालगंज में एक आरोपी को पकड़ा, मुख्य ठेकेदार फरार:थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध पार्किंग वसूली किया जा रहा था गोपालगंज के थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक राशि वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं, मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी फरार बताया जा रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया।वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओ के कार पार्किंग पर मनमानी राशि वसूलते हुए लोग दिखाई दे रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार राम के रूप में हुई है। जो कि अवैध रूप से पार्किंग के ₹60 के जगह ₹80 लिया जा रहा था वही मना करने के बाद रंगदारी बतिया जा रहा था इसके बाद वीडियो वायरल होते ही, एसपी विनोद तिवारी ने मामलों को संज्ञान में लिया गया।
    1
    गोपालगंज में एक आरोपी को पकड़ा, मुख्य ठेकेदार फरार:थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध पार्किंग वसूली किया जा रहा था 
गोपालगंज के थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक राशि वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं, मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी फरार बताया जा रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया।वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओ के कार पार्किंग पर मनमानी राशि  वसूलते हुए लोग दिखाई दे रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार राम के रूप में हुई है। जो कि अवैध रूप से पार्किंग के ₹60 के जगह ₹80 लिया जा रहा था वही मना करने के बाद रंगदारी बतिया जा रहा था इसके बाद वीडियो वायरल होते ही, एसपी विनोद तिवारी ने मामलों को संज्ञान में लिया गया।
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    16 hrs ago
  • विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मड़ैया घाट से शुरू हुई शोभायात्रा रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा होते हुए भीटी पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यात्रा के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
    1
    विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन 
विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन 
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मड़ैया घाट से शुरू हुई शोभायात्रा रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा होते हुए भीटी पहुंची।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यात्रा के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए।
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
    4
    कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री
देवरिया।  कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण  के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है।
आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह,  ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.