महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।
महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और
संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा
कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी
संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।
- बलिया के रसड़ा में मां-बेटी डबल मर्डर का खुलासा, परिवार के मुखिया समेत तीन गिरफ्तार पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप, दाव और खून लगे कपड़े बरामद रसड़ा (बलिया)। रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव तथा घटना के समय पहने गए दो कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी रामचीज गुप्ता ने 17 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 16 सितंबर की रात घर पहुंचने पर उसकी पत्नी मान्ती देवी की हत्या मिली और उसकी बेटी गौरी घर से लापता थी। तलाश के दौरान गौरी का शव घर के पास खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस के सामने कथित तौर पर यह तथ्य आया कि रामचीज गुप्ता ने अपने गांव के चंदन यादव और दिनेश गुप्ता के साथ मिलकर पत्नी मान्ती देवी और बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गौरी के शव को घर के पास खेत में रख दिया गया और घर में फैले खून को साफ कर गांव में यह बात बताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को तड़के करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों—रामचीज गुप्ता, चंदन यादव और दिनेश गुप्ता—को सिधागरघाट से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव और दो कपड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में रामचीज गुप्ता (70 वर्ष), चंदन यादव (32 वर्ष) और दिनेश गुप्ता (करीब 35 वर्ष) शामिल हैं। सभी मुस्तफाबाद थाना रसड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस तथा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।1
- अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।1
- भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।1
- असांव के सदलपुर से एक देशी कट्टे के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल असांव थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव से पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सदलपुर निवासी सुभाष शर्माका पुत्र आजाद कुमार शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिला की एक युवक अपने घर में अवैध हथियार रखा है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया। पुलिस टीम को देखते ही युवक घर का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया जिसके उपलब्ध में शस्त्र बल के सहयोग से दरवाजा को खुलवाकर युवक को पकड़ लिया गया इस दौरान जांच और तलाशी पर घर के अंदर भूसा के बोड़ा के अंदर भूसा के बीच में काले रंग के प्लॉथिन में छिपा कर रखा गया एक देशी कट्टा को बरामद किया गया।इस संबंध में पूछ ताछ किया गया तो युवक द्वारा असंतोषजनक जवाब दिया गया।इसके बाद पुलिस ने देसी कट्टा को जप्त कर युवक को थाना करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।1
- आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के जयजोर गांव स्थित वार्ड नंबर 16 में शनिवार की सुबह 8 बजे बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो चुका हैं सभी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत जेई को तीन दिनों से फोन किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की हैं। हंगामा करने वालों में बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,वार्ड सदस्य मुन्ना ठाकुर, दिग्विजय चौरसिया, भोला पंडित, काशी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रवण सैनी, रजनीश सैनी, प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के जयजोर गांव स्थित वार्ड नंबर 16 में शनिवार की सुबह 8 बजे बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो चुका हैं सभी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत जेई को तीन दिनों से फोन किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की हैं। हंगामा करने वालों में बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,वार्ड सदस्य मुन्ना ठाकुर, दिग्विजय चौरसिया, भोला पंडित, काशी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रवण सैनी, रजनीश सैनी, प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।1
- आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के जयजोर गांव स्थित वार्ड नंबर 16 में शनिवार की सुबह 8 बजे बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो चुका हैं सभी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत जेई को तीन दिनों से फोन किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की हैं। हंगामा करने वालों में बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,वार्ड सदस्य मुन्ना ठाकुर, दिग्विजय चौरसिया, भोला पंडित, काशी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रवण सैनी, रजनीश सैनी, प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के जयजोर गांव स्थित वार्ड नंबर 16 में शनिवार की सुबह 8 बजे बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो चुका हैं सभी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत जेई को तीन दिनों से फोन किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की हैं। हंगामा करने वालों में बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,वार्ड सदस्य मुन्ना ठाकुर, दिग्विजय चौरसिया, भोला पंडित, काशी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रवण सैनी, रजनीश सैनी, प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।1
- चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 अदद बैटरी, चोरी का सामान बेचने से मिले 8760/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी TVS वाहन संख्या UP52CF3924 बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* शासन द्वारा पेयजल योजनान्तर्गत स्वीकृत सोमनाथ मंदिर के पास स्थापित सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर में से दिनांक 11.09.2026 की रात्रि में आरओ वाटर कूलर की इन्वर्टर बैटरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया था। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष1
- आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन,जनता दरबार में 7 मामलों में से 4 मामला निष्पादन। आंदर अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार सीओ शुभम वर्मा और थानाध्यक्ष सुनील कुमार अध्यक्षता लगाया गया।जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत लिए थे।वही अंचल अधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि जनता दरबार में आंदर और अंसाव थाना क्षेत्र से कुल 7 मामला आया था जिसमे से 4 का निष्पादित हुआ और 3 लंबित मामलो का जांच कर अगली जनता दरबार में निर्धारित तिथि तक स्थगित कर दी गई। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि सरकार की पहल पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है,ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। मौके पर सीओ शुभम वर्मा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत राजस्व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया। दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने बीपीआरओ आकाश द्विवेदी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत सचिव ने पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराकर चालू कराने का आश्वासन दिया।1