भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।
भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।
- दुदही सीएचसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटा केक, मरीजों में बांटे गए फल दुदही, कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी दुदही, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, दुदही नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर सीएचसी स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- गोरखपुर: 17 दिन बाद जेल से रिहा हुए जफर अमीन डक्कू, 3 सपा पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप | Zafar Amin Dakku1
- यूपी में 35 IPS- 31 PPS के ट्रांसफर - ilake mein sansani1
- पत्नी से अ.वैध संबंध के शक में किया था B.sc छात्र की ह"त्या, खुद कबूला...! #गोरखपुर #बांसगांव #गोरखपुरन्यूज़ #हत्या #मर्डरकेस #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #हत्याकांड #क्राइम_न्यूज़ #UPNews #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #LatestNews1
- श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव। बिल्थरारोड, बलिया। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मद्धेशिया वैश्य समाज का ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद बाबा गणिनाथ महाराज की घोड़े के साथ भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं सार्वजनिक हवन कराया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मुख्य अतिथियों को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष/सभासद निलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक कनौजिया, विजय मद्धेशिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और इस मौके पर पुलिस चौकी सीयर के चौकी प्रभारी नीरज यादव, अजीत गुप्ता, दीवान रामबिलास यादव, दीवान प्रेम बहादुर, रामबचन गुप्ता, अभिषेक कुमार, अवनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 अदद बैटरी, चोरी का सामान बेचने से मिले 8760/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी TVS वाहन संख्या UP52CF3924 बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* शासन द्वारा पेयजल योजनान्तर्गत स्वीकृत सोमनाथ मंदिर के पास स्थापित सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर में से दिनांक 11.09.2026 की रात्रि में आरओ वाटर कूलर की इन्वर्टर बैटरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया था। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष1
- कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए। इनमें राजस्व विभाग के 17, पुलिस के 7, विकास के 2 और अन्य विभागों से जुड़े 8 मामले शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व विभाग के 5 मामलों को निपटाया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में अच्छी तरह निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि मौके पर जाकर असली स्थिति की जांच की जाए और सही-गलत के आधार पर कार्रवाई हो। हालांकि, इस बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की संख्या पहले से कम दिखी। पहले तहसील परिसर में शिकायत लेकर आने वालों की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन शनिवार को लोग एक-एक करके पहुंचे। इससे समाधान दिवस के प्रति लोगों का उत्साह कम होता और शिकायतों के निपटारे पर उनका भरोसा घटता दिखा। शिकायतकर्ता महेश कुमार, अंजनी प्रसाद, पप्पू गौड़ और जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई मामलों में शिकायत के बाद भी समस्या का सही समाधान नहीं हो पाता है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत निपटाने की प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है, जिससे विवाद खत्म होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इससे लोगों का शिकायत निपटारे की व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास खंड, बाल विकास, नगर पंचायत और चकबंदी समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।1
- पारिवारिक विवाद में पिता ने धारदार हथियार से बेटे पर किया हमला,हालत गंभीर,आरोपी पिता हिरासत में। गोरखपुर जिले के थाना गीडा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहाँ पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची गीडा थाना पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।मामला गीडा थाना क्षेत्र के दवहिया टोल का है। आज सुबह करीब 07:30 बजे डायल 112 के माध्यम से स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि दवहिया टोल निवासी एक व्यक्ति का अपने ही परिवार में विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने आपा खो दिया और अपने ही पुत्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना गीडा पुलिस बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुँची।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।घटना के संबंध में घायल व्यक्ति के भाई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गीडा में संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला (अभियोग) पंजीकृत किया जा रहा है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ गीडा ने बताया कि सुबह लगभग 07:30 बजे डायल 112 के जरिए थाना गीडा को सूचना मिली थी कि दवहिया टोल निवासी एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपने पुत्र पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया है।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा, जहाँ से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"1