कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा
पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए। इनमें राजस्व विभाग के 17, पुलिस के 7, विकास के 2 और अन्य विभागों से जुड़े 8 मामले शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व विभाग के 5 मामलों को निपटाया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में अच्छी तरह निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि मौके पर जाकर असली स्थिति की जांच की जाए और सही-गलत के आधार पर कार्रवाई हो। हालांकि, इस बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की संख्या पहले से कम दिखी। पहले तहसील परिसर में शिकायत लेकर आने वालों की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन शनिवार को लोग एक-एक करके पहुंचे। इससे समाधान दिवस के प्रति लोगों का उत्साह कम होता और शिकायतों के निपटारे पर उनका भरोसा घटता दिखा। शिकायतकर्ता महेश कुमार, अंजनी प्रसाद, पप्पू गौड़ और जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई मामलों में शिकायत के बाद भी समस्या का सही समाधान नहीं हो पाता है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत निपटाने की प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है, जिससे विवाद खत्म होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इससे लोगों का शिकायत निपटारे की व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास खंड, बाल विकास, नगर पंचायत और चकबंदी समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फरेंदा समाधान दिवस में पहुंचे 21 मामले, एक का मौके पर निस्तारण 📍 फरेंदा/महराजगंज। तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम शंकर पांडे, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा एवं नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 🔹 कुल 21 मामले हुए प्रस्तुत 🔹 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण 🔹 5 मामलों के लिए अधिकारियों की टीम गठित 🔹 सभी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 📢 महराजगंज की हर जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #PublicMaharajganjNews #Maharajganj1
- भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।1
- शादी का झांसा देकर कई साल तक बनाए संबंध, विरोध पर धमकी देने का आरोप; युवक गिरफ्तार श्यामदेउरवा/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर 18 सितंबर को थाना श्यामदेउरवा में परतावल बाजार निवासी नवरत्न मिश्र (26) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 259/26 में बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक वादिनी से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवरत्न मिश्र पुत्र देवेंद्र मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विनय कुमार गौड़ शामिल रहे।1
- कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।1
- संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण महराजगंज। तहसील निचलौल में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 20 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मौका मुआयना किए ऐसे मामलों का निस्तारण न किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की स्थिति की जांच करे और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न हो। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। शत-प्रतिशत मामलों में शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद ही निस्तारण किया जाए। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों से वार्ता कर काउंसलिंग भी कराई जाए, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ लेखपालों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वामित्व योजना के नौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।2
- OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 7 युवतियों, 6 युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1