logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 अदद बैटरी, चोरी का सामान बेचने से मिले 8760/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी TVS वाहन संख्या UP52CF3924 बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* शासन द्वारा पेयजल योजनान्तर्गत स्वीकृत सोमनाथ मंदिर के पास स्थापित सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर में से दिनांक 11.09.2026 की रात्रि में आरओ वाटर कूलर की इन्वर्टर बैटरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया था। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष

6 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद, थाना कोतवाली देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 अदद बैटरी, चोरी का सामान बेचने से मिले 8760/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी TVS वाहन संख्या UP52CF3924 बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* शासन द्वारा पेयजल योजनान्तर्गत स्वीकृत सोमनाथ मंदिर के पास स्थापित सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर में से दिनांक 11.09.2026 की रात्रि में आरओ वाटर कूलर की इन्वर्टर बैटरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 646/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया था। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.आरिफ अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष 2.अरसद अंसारी पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
    4
    कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री
देवरिया।  कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण  के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है।
आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह,  ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।
    1
    भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की।
वीओ–
तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लच्छी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ़ ने संभाला मोर्चा लक्ष्मी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
    1
    लच्छी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ़ ने संभाला मोर्चा
लक्ष्मी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा रोहित का शव, परिजनों का हंगामा; घायल नीरज ने बताई झगड़े की पूरी कहानी
    1
    पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा रोहित का शव, परिजनों का हंगामा; घायल नीरज ने बताई झगड़े की पूरी कहानी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    1
    पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांसगांव के पूर्व सभासद राकेश कसौधान का पोखरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस गोरखपुर के बांसगांव में पूर्व सभासद राकेश कसौधान का शव पोखरे में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मौत के कारणों की जांच जारी है। #Bansgaon #Gorakhpur #RakeshKasoudhan #BansgaonNews #GorakhpurNews #BansgaonSamachar #GorakhpurSamachar #BansgaonBreakingNews #GorakhpurBreakingNews #PurvSabhasad #RakeshKasoudhanNews #PokhareMeinMilaShav #UttarPradeshNews #UPNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #VandeTimes #VandeTimesNews
    1
    बांसगांव के पूर्व सभासद राकेश कसौधान का पोखरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के बांसगांव में पूर्व सभासद राकेश कसौधान का शव पोखरे में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मौत के कारणों की जांच जारी है।
#Bansgaon
#Gorakhpur
#RakeshKasoudhan
#BansgaonNews
#GorakhpurNews
#BansgaonSamachar
#GorakhpurSamachar
#BansgaonBreakingNews
#GorakhpurBreakingNews
#PurvSabhasad
#RakeshKasoudhanNews
#PokhareMeinMilaShav
#UttarPradeshNews
#UPNews
#HindiNews
#BreakingNews
#LatestNews
#NewsUpdate
#VandeTimes
#VandeTimesNews
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    6 hrs ago
  • अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री
कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सूरजकुंड तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव सूरजकुंड तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
    1
    सूरजकुंड तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
सूरजकुंड तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.