श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव। बिल्थरारोड, बलिया। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मद्धेशिया वैश्य समाज का ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद बाबा गणिनाथ महाराज की घोड़े के साथ भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं सार्वजनिक हवन कराया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मुख्य अतिथियों को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष/सभासद निलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक कनौजिया, विजय मद्धेशिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और इस मौके पर पुलिस चौकी सीयर के चौकी प्रभारी नीरज यादव, अजीत गुप्ता, दीवान रामबिलास यादव, दीवान प्रेम बहादुर, रामबचन गुप्ता, अभिषेक कुमार, अवनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव। बिल्थरारोड, बलिया। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मद्धेशिया वैश्य समाज का ध्वज फहराकर
किया गया। इसके बाद बाबा गणिनाथ महाराज की घोड़े के साथ भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं सार्वजनिक हवन कराया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या
में सहभागिता रही। मुख्य अतिथियों को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष/सभासद निलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक कनौजिया, विजय मद्धेशिया, समेत
बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और इस मौके पर पुलिस चौकी सीयर के चौकी प्रभारी नीरज यादव, अजीत गुप्ता, दीवान रामबिलास यादव, दीवान प्रेम बहादुर, रामबचन गुप्ता, अभिषेक कुमार, अवनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव। बिल्थरारोड, बलिया। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मद्धेशिया वैश्य समाज का ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद बाबा गणिनाथ महाराज की घोड़े के साथ भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं सार्वजनिक हवन कराया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मुख्य अतिथियों को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष/सभासद निलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक कनौजिया, विजय मद्धेशिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और इस मौके पर पुलिस चौकी सीयर के चौकी प्रभारी नीरज यादव, अजीत गुप्ता, दीवान रामबिलास यादव, दीवान प्रेम बहादुर, रामबचन गुप्ता, अभिषेक कुमार, अवनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- बलिया स्टेशन पर वाराणसी मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री सुविधा का शुभारंभ बलिया स्टेशन पर वाराणसी मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री सुविधा का शुभारंभ सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विश्राम अब स्टेशन पर ही उपलब्ध पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बलिया स्टेशन पर अपनी पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री की सुविधा शुरू की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को घंटों के आधार पर सुरक्षित और आरामदायक विश्राम उपलब्ध कराएगी। यहां कुल 25 बेड उपलब्ध हैं। सुविधा में चार श्रेणियाँ शामिल हैं—वातानुकूलित कॉमन डॉरमेट्री, सिंगल बेड, डीलक्स रूम और महाराजा रूम। जिनकी बुकिंग 3, 6, 9, 12 तथा 24 घंटे के लिए की जा सकती है। कनेक्टिंग ट्रेनों के यात्रियों के लिए विशेष लाभ कनेक्टिंग ट्रेनों के बीच प्रतीक्षा या रात्रि ठहराव की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे स्टेशन पर यात्री अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। यह सुविधा 10 वर्ष के अनुबंध के अंतर्गत संचालित की जाएगी, जिससे मंडल के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी। यात्राएँ अब और अधिक सुखद तथा सुविधाजनक बनेगी।1
- दुबई के मशहूर कम्पनी का क्लाइंट इंटरव्यू बड़हरिया से सिवान में1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत तमसा नदी के घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान मऊ । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तमसा नदी के किनारे निर्मित समस्त घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महादेव घाट, हनुमान घाट सहित तमसा नदी के अन्य घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियां गठित कर रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि तमसा नदी एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।4
- Post by SONI DEVI1
- विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मड़ैया घाट से शुरू हुई शोभायात्रा रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा होते हुए भीटी पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यात्रा के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।4
- महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।4