सेवा संकल्प अभियान के तहत तमसा नदी के घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान मऊ । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तमसा नदी के किनारे निर्मित समस्त घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महादेव घाट, हनुमान घाट सहित तमसा नदी के अन्य घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियां गठित कर रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि तमसा नदी एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत तमसा नदी के घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान मऊ । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तमसा नदी के किनारे निर्मित समस्त घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महादेव घाट, हनुमान घाट सहित तमसा नदी के अन्य
घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद एवं समस्त
नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियां गठित कर रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को
स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि तमसा नदी एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
- सेवा संकल्प अभियान के तहत तमसा नदी के घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान मऊ । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तमसा नदी के किनारे निर्मित समस्त घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महादेव घाट, हनुमान घाट सहित तमसा नदी के अन्य घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियां गठित कर रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि तमसा नदी एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।4
- Post by SONI DEVI1
- विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, हुआ मूर्ति विसर्जन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मड़ैया घाट से शुरू हुई शोभायात्रा रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा होते हुए भीटी पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यात्रा के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया1
- UPI पर बहुत बड़ा UPDATED एक बार जरूर से यह वीडियो देखें कैसे अमेरिका ने खेल कर दिया है, और मोदी सरकार घुटने पर आ गई और अमेरिका के इशारे पर UPI पर TEX लगा दिया है!1
- बांसगांव के पूर्व सभासद राकेश कसौधान का पोखरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस गोरखपुर के बांसगांव में पूर्व सभासद राकेश कसौधान का शव पोखरे में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मौत के कारणों की जांच जारी है। #Bansgaon #Gorakhpur #RakeshKasoudhan #BansgaonNews #GorakhpurNews #BansgaonSamachar #GorakhpurSamachar #BansgaonBreakingNews #GorakhpurBreakingNews #PurvSabhasad #RakeshKasoudhanNews #PokhareMeinMilaShav #UttarPradeshNews #UPNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #VandeTimes #VandeTimesNews1
- बरदह पुलिस ने साइबर फ्राड के कराये पैसा वापस पीड़ित के चेहरे पर दिखी खुशी थाना बरदह पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित; साइबर फ्रॉड के ₹1,42,500/- की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस करायी गयी। साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड की रकम से की गयी Voltas Company की ऑनलाइन खरीदारी का ऑर्डर भी समय रहते निरस्त कराया गया। पीड़ित की तत्काल शिकायत पर बैंक/वित्तीय संस्थानों एवं संबंधित कम्पनी से समन्वय कर धनराशि सुरक्षित करायी गयी। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायें। के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश कुमार पाण्डेय की बाइट1
- श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव। बिल्थरारोड, बलिया। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मद्धेशिया वैश्य समाज का ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद बाबा गणिनाथ महाराज की घोड़े के साथ भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं सार्वजनिक हवन कराया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मुख्य अतिथियों को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष/सभासद निलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक कनौजिया, विजय मद्धेशिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और इस मौके पर पुलिस चौकी सीयर के चौकी प्रभारी नीरज यादव, अजीत गुप्ता, दीवान रामबिलास यादव, दीवान प्रेम बहादुर, रामबचन गुप्ता, अभिषेक कुमार, अवनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन लो-वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों में आक्रोश, समस्या के स्थायी समाधान की मांग बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव के उपभोक्ताओं ने बूढनपुर मुबारकपुर मिश्रौलिया सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। बार-बार बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय से बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख मांगों को ज्ञापन में शामिल किया। इनमें गांव में नियमित एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अनावश्यक विद्युत कटौती को तत्काल रोके जाने, लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने, मिश्रौलिया पावर हाउस से संबंधित फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की जांच कर आवश्यक तकनीकी सुधार कराने तथा विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीणों की गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में एस डी ओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि ज्ञापन मिल चुका है जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे हैं विनोद यादव आदित्य यादव प्रवेश यादव रिंकू यादव कुलदीप राजभर उमेश यादव कन्हैया विजय महेश रजनीश आनंद कुमार मनीष नागेंद्र यादव गोविंद रिंकू सुनील यादव अंकित प्रजापत अरमान मलिक पंकज धर्मेंद्र प्रियांशु दीपक राकेश उमाशंकर संदीप आदि उपभोक्ता मौजूद रहे1