Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from Gorakhpur and nearby areas
- “टिकट दिखाइए” पर भिड़ गई लड़की, TTE को दी 112 की धमकी! VIDEO वायरल (Part -3) ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान TTE और एक युवती के बीच कथित बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में युवती 112 पर कॉल करने की बात कहती सुनाई दे रही है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।#TTE #TTEViralVideo #TrainViralVideo #RailwayNews #IndianRailway #ViralVideo #ViralNews #TTEvsGirl #TicketChecking #BiharNews #BiharViralVideo #TrendingNews #HindiNews #VandeTimes1
- Ganesh ji ki aarti mein bhari jansankhya mudi thi dhumdham se manaya Gaya Hardik Puja Ganesh Ganesh ji ki aarti aaj ke din Jan shailabhoda ladies or gents badi sankhya Mein upsthit the ganpati bappa moriya Vinod rajbhar ji4
- महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराए, नियम का पालन न करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर - एडिशनल एसपी बिल्थरारोड, बलिया। आगामी 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहे। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली के नीचे लटके तार की समस्या की बात उठाए जिस पर जेई रामविलास खरवार ने कहा कि समस्या का निदान कर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव, सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे , अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद अमित जायसवाल,सभासद मुहम्मद नैय्यर, तौहीद लारी,सतीश, देवेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, चन्दन मद्धेशिया, भोलू आदि उपस्थित रहे।4
- अतरौलिया- लोहरा गांव में ऐसा क्या हुआ? 84 साल की मां की मौत के बाद बेटियों ने भांजों पर लगाया हत्या का आरोप! #अतरौलिया #आजमगढ़ #लोहरा #बड़ीखबर #ब्रेकिंगन्यूज #वायरलन्यूज #मचाहड़कंप #जमीनविवाद #बुजुर्गकीमौत #मौतकामामला #पुलिसजांच #बेटियोंकाआरोप #गंभीरआरोप #उत्तरप्रदेश #AzamgarhNews #Ataraulia #BreakingNews #ViralNews #UPNews #LatestNews #LocalNews #NewsUpdate #newsupdateシ゚viralシ #LocalNewsMatters #newsupdateBangladesh1
- PDA चौपाल में आरक्षण पर बड़ा बयान, मौर्य समाज को लेकर क्या बोले अविनाश कुशवाहा? आजमगढ़ के गोपालपुर क्षेत्र के ईस्माइलपुर, गोरिया में आयोजित PDA चौपाल में सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण और अधिकारों को लेकर चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संविधान की प्रस्तावना और सामाजिक भागीदारी पर अपनी बात रखी। उन्होंने मौर्य समाज से जागरूक होने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। इसी दौरान आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका बयान— “आरक्षण है, आरक्षण था और आरक्षण रहेगा” चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अन्य वर्गों के हक-अधिकार की बात लेकर वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जनता तक पहुंचाने आए हैं। विधायक नफीस अहमद की ओर से आयोजित इस चौपाल में PDA से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ। आखिर क्या कहा अविनाश कुशवाहा ने? आरक्षण और मौर्य समाज को लेकर उनके पूरे बयान में क्या था संदेश? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।4
- बूढनपुर बाजार मे अर्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों की मदद से पहुचाया गया अस्पताल आजमगढ़ जिले के बूढनपुर बाजार में बीती देर रात एक अज्ञात अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले आया गया उसे भर्ती कराया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- “टिकट दिखाइए” पर भिड़ गई लड़की, TTE को दी 112 की धमकी! VIDEO वायरल ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान TTE और एक युवती के बीच कथित बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में युवती 112 पर कॉल करने की बात कहती सुनाई दे रही है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #TTE #TTEViralVideo #TrainViralVideo #RailwayNews #IndianRailway #ViralVideo #ViralNews #TTEvsGirl #TicketChecking #BiharNews #BiharViralVideo #112 #TrendingNews #HindiNews #VandeTimes1
- अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।1