शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवक शावेज पर युवती ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शावेज की बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो बहन किसी काम का बहाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान घर में मौजूद शावेज ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर भी पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने पहले आरोपी पक्ष से बातचीत की, जहां शुरुआत में शादी कराने की बात कही गई, लेकिन बाद में मना कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार पुलिस चौकी कुटेसरा में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी तथा उसकी बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवक शावेज पर युवती ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शावेज की बहन ने उसे अपने घर बुलाया था।
जब वह वहां पहुंची तो बहन किसी काम का बहाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान घर में मौजूद शावेज ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर भी पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर
दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने पहले आरोपी पक्ष से बातचीत की, जहां शुरुआत में शादी कराने की बात कही गई, लेकिन बाद में मना कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार पुलिस चौकी कुटेसरा में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी तथा उसकी बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
- मुजफ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ से शादी समारोह से लौट रही एक एक्सयूवी कार (HR 26 CJ 6336) सीएनजी पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी छह का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार का एक्सल खराब होने और तेज गति में वाहन मोड़ने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकरा गई। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। 🚨🚗1
- एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-*3
- एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-3
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव निवासी राहुल सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोगों विनोद ,नीटू, अजय,अजित ने उसके मामा के लड़के शुभम के साथ धार धार हथियारों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जो आज भी हाई सेंटर के आईसीयु में भर्ती है और उपचार चल रहा है, लेकिन घटना के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ओर ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के संबंध में उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे उसे और उसके परिवार को लगातार भय बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।2
- 1️⃣ "13 साल की जंग खत्म – सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की मंजूरी, पिता की आंखों में आंसू…" 2️⃣ "बेटे की तड़प पर अदालत का करुणा भरा फैसला – हरीश राणा को मिलेगी पैसिव यूथेनेसिया की अनुमति, 13 साल का पत्थर अब पिघलेगा!"1
- मुजफ्फरनगर | चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चरथावल-मुज़फ्फरनगर मार्ग पर स्थित संजीवनी अस्पताल व CNG पंप के पास उस समय हुआ, जब मेरठ से बारात में शामिल होकर लौट रहे युवकों की एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में कुल आठ युवक सवार थे। हादसे में बेहड़ा अस्सा निवासी विकास पुत्र मेघराज और चरथावल के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। विकास बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था और उसके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। हादसे में मोनू, अमित, प्रिंस, विपुल, रोहित और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विकास और रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, चालक को नींद आना या सड़क की स्थिति हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है।1
- Post by Sachin सैनी1
- 🌍🔥 मिडिल ईस्ट जंग, संसद में सियासी टकराव और तेल की कीमतों में उछाल। क्या भारत की ऊर्जा सिक्योरिटी सुरक्षित है या आने वाला वक्त मुश्किल होगा? पूरा विश्लेषण पढ़िए Shah Times पर। 🔗 Link in Comment #GlobalCrisis #OilPrices #IndiaPolitics #ShahTimes #BreakingNews1